41.9 C
New Delhi
Friday, April 25, 2025

रामदास आठवले का दावा,NDA की जीत के लिए गांव गांव जाकर काम करेगी RPI

नई दिल्ली /अदिति सिंह: रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (Republican Party of India) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने आज यहां कहा कि लोकसभा चुनाव में एनडीए 400 से ज्यादा सीटें जीत देश में एक नया इतिहास रचेगा। आरपीआई की राष्ट्रीय कायकारिणी की बैठक में आठवले ने कहा कि पिछले 70 सालों में कांग्रेस ने देश को भ्रष्टाचार, गरीबी व भुखमरी देने का काम किया था, जिसे पूर्णरूप से दूर करने के लिए विगत 9 वर्षों से केन्द्र सरकार प्रतिबद्धता से काम कर रही है। 2024 के लोक सभा चुनाव में देश भर में राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबंधन (एनडीए) चार सौ से अधिक सीटें जीतने के लक्ष्य को साकार करने के लिये रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के कार्यकर्ता गांव-गांव घर-घर जा कर केन्द्र सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं के प्रचार प्रसार करेंगे। मंगलवार केा पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में यह प्रस्ताव पारित किया गया।

-केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले का दावा, 400 सीटें जीतेगी एनडीए
-2024 में 50 लाख नये एक्टिव सदस्य बनाएगी आठवले की पार्टी
-मोदी सरकार के कार्यों को घर-घर पहुंचाएगी पार्टी : आठवले
– आरपीआई की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कई प्रस्ताव पारित

इसके अलावा केन्द्र सरकार से कानून बनाकर देश के भूमि हीन परिवारों को 5 एकड़ भूमि देने की मांग का प्रस्ताव पारित किया है। साथ ही देश में अनुसुचित जाति एवं अनुसुचित जन जाति के लोगों पर बढ़ रहे अत्याचार को रोकने के लिये दलगत राजनीत से ऊपर उठ कर सामाजिक सौहार्द को बढ़ाने का प्रयास सभी को करना चाहिये। इस मौके पर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) संगठन को और मजबूती देने के लिये वृहद सदस्यता अभियान चला कर आगामी वर्ष 2024 में 50 लाख नये एक्टिव सदस्य और 2.5 करोड़ सामान्य सदस्य बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के नेतृत्व में चल रही केंद्र सरकार के उत्कृष्ट कार्यों की चर्चा करते हुए आठवले ने कहा कि वर्तमान केन्द्र सरकार के साहसिक निर्णय के कारण आज जम्मू कश्मीर में तिरंगा लहरा रहा है। महिला आरक्षण विधेयक के द्वारा महिलाओं को आरक्षण देने का काम मोदी सरकार ने किया है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नए संसद भवन का निर्माण हुआ जिसे संविधान भवन का नाम देकर सरकार ने अपनी दूरदर्शिता का परिचय दिया। केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि संविधान निर्माता बाबासाहेब अंबेडकर के सपनों को धरातल पर साकार करने का वर्तमान सरकार कर रही है। इसके अलावा किसानों की फसल को उचित दाम देने के फैसले के साथ साथ नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में बीते पांच सालों में अनूसूचित जाति व जनजाति वर्ग के लोगों ने राष्ट्रपति पद को सुशोभित किया। रामदास आठवले ने कहा कि हाल ही में तीन राज्यों में अनूसूचित जाति, दलित व सामान्य वर्ग के व्यक्तियों को मुख्यमंत्री बनाकर प्रधानमंत्री मोदी सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास के मूलमंत्र को वास्तविकता में साकार किया है। आरपीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष आठवले ने कहा कि आगामी 2024 में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया संगठन का पूरे देश में विस्तार किया जाएगा। पचास लाख सक्रिय सदस्य बनाने के साथ ढ़ाई करोड़ नए सदस्यों को आरपीआई से जोड़ा जाएगा। रामदास आठवले ने दावा किया कि बाबासाहेब अंबेडकर जी के अधूरे कार्यों को पूरा करने का काम रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया करेगी।

देश के अल्पसंख्यक समुदाय का आवाह्न

आठवले ने देश के अल्पसंख्यक समुदाय का आवाह्न करते हुए कहा कि वो विकास की मुख्य धारा से जुडऩे के लिए एनडीए के साथ जुड़े। आठवले ने कहा कि तमाम विरोधी दल एनडीए पर संविधान बदलने का मनगढंत आरोप लगा सरकार के विरूद्ध दुष्प्रचार कर रहे हैं ,जबकि वास्तविकता में प्रधानमंत्री संबिधान निर्माता बाबासाहेब के संविधान को धर्मग्रंथ जैसा सम्मान देकर उनके विचारों को धरातल में पहुचाने का काम कर रहे हैं। आठवले ने कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा का काम तो करते हैं किन्तु उनकी यात्रा का असली मकसद भारत को तोडऩे का है। केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने ऐलान किया कि रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया एनडीए के प्रत्याशियों के समर्थन में पूरे देश में प्रचार प्रसार करेगी।

latest news

Previous article
Next article

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Latest Articles