36.1 C
New Delhi
Friday, March 29, 2024

राहुल गांधी, आप हारे हुए इंसान है सिर्फ फैला सकते हैं फेक न्यूज: जे पी नड्डा

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए मनगढ़ंत एवं झूठी खबरें फैलाने का बड़ा आरोप लगाया है। साथ ही कहा कि राहुल गांधी का कैरियर केवल और केवल फेक न्यूज पर आधारित है।

राहुल गांधी का कैरियर केवल फेक न्यूज पर आधारित
जेपी नड्डा ने सोमवार को एक के बाद एक कई ट्वीट करते हुए राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया। साथ ही कहा कि ऐसा तब होता है जब प्रिंस ऑफ इन्कॉम्पिटेंस बिना पढ़े कोई लेख साझा करते हैं। यह आरटीआई दूसरी आरटीआई के विवरणों की जानकारी प्राप्त करने के लिए दायर किया गया था और आपने दुर्भावनापूर्ण तरीके से इसे पारदर्शिता पर हमला बता दिया। यह आपकी मानसिकता को दिखाता है। यह स्वाभाविक भी है क्योंकि आपका करियर पूरी तरह केवल और केवल फर्जी खबरें फैलाने पर ही आधारित है। ज्ञात हो कि राहुल गाँधी ने आज पीएम-केयर्स से संबंधित एक भ्रामक खबर फैलाकर जनता को गुमराह करने की नापाक कोशिश की थी।

भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने राहुल एवं सोनिया गांधी पर बोला हमला
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राहुल गांधी पर हमले की धार को और तेज करते कहा कि आपके परिवार की संदिग्ध विरासत में गैरकानूनी तरीके से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा कोष में एक स्थायी जगह बनाना और फिर पीएमएनआरएफ से आपके परिवार के ट्रस्टों में फंड ट्रांसफर करना शामिल है। आपने और आपकी मां ने हमारे राष्ट्रीय हितों को चोट पहुंचाने के लिए चीनियों से पैसे भी लिए। क्या कोई इससे भी नीचे गिर सकता है?

राहुल गांधी, आप हारे हुए इंसान है-राष्ट्रीय अध्यक्ष
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पूरे देश को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके इनिशियेटिव्स पर पूरा भरोसा है। पीएम केयर्स के लिए देश की जनता का भारी समर्थन इस विश्वास को और दृढ़ करता हुआ दिखाई देता है। राहुल गांधी, आप हारे हुए इंसान है जो केवल और केवल फेक न्यूज ही फैला सकते हैं जबकि पूरे देश ने एकजुट होकर कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई लड़ी है।

latest news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

epaper

Latest Articles