40.8 C
New Delhi
Sunday, April 20, 2025

Haj 2024 : महरम के बिना हज पर जाएंगी भारत की 5162 महिलाएं

नयी दिल्ली/ खुशबू पाण्डेय । भारत से इस साल 5,162 महिलाएं ‘महरम’ (पुरुष रिश्तेदार) के बिना हज के लिए जाएंगी और इनमें सबसे अधिक 3584 महिलाएं केरल से हैं। भारत से महरम के बिना हज पर जाने वाली महिलाओं की यह अब तक की सर्वाधिक संख्या है। भारतीय हज समिति (Indian Haj Committee) ने हज-2024 के लिए सोमवार को कम्प्यूटरीकृत लॉटरी के जरिये हज यात्रियों का चयन किया। हज समिति की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है, हज-2024 मे 70 वर्षीय और उससे अधिक आयु के 6370 और बिना महरम वाली 5162 महिलाए के आवेदन प्राप्त हुए।

—सबसे अधिक 3584 महिलाएं केरल से हैं,यूपी से 141 महिलाएं
–कम्प्यूटरीकृत लॉटरी के जरिये हज यात्रियों का चयन किया

ये संख्या पिछले वर्षों की तुलना में बहुत अधिक है। इन दोनों श्रेणियों में सभी आवेदकों का चयन बिना लॉटरी किया गया। हज समिति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी लियाकत अली अफाकी बताया कि बिना महरम वाली महिलाओं के सर्वाधिक 3584 आवेदन केरल से प्राप्त हुए, जबकि तमिलनाडु से 378, कर्नाटक से 249, महाराष्ट्र से 166, उत्तर प्रदेश से 141, तेलंगाना से 130, जम्मू-कश्मीर से 82, मध्य प्रदेश से 72, गुजरात से 64 और दिल्ली से 50 आवेदन मिले थे। उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश से 44, पश्चिम बंगाल से 40, राजस्थान से 33, बिहार से 30, असम से 29, पुडुचेरी से 19, छत्तीसगढ़ से 14, उत्तराखंड से 10, झारखंड से 9, गोवा और ओडिशा से 5-5, लद्दाख से 3, लक्षद्वीप से 2, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और पंजाब से एक आवेदन प्राप्त हुए हैं। अफाकी ने कहा, 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के सर्वाधिक 1306 आवेदन महाराष्ट्र से प्राप्त हुए हैं, जबकि केरल से 1250, उत्तर प्रदेश से 586, जम्मू-कश्मीर से 530, कर्नाटक से 514, तेलंगाना से 376, गुजरात से 292, हरियाणा से 274, तमिलनाडु से 214, मध्य प्रदेश से 204, राजस्थान से 190, बिहार से 136, असम से 104, दिल्ली से 80, पश्चिम बंगाल से 84, झारखंड से 56, उत्तराखंड से 44, आंध्र प्रदेश से 42, छत्तीसगढ़ से 34, मणिपुर से 32, उड़ीसा से 12, लद्दाख से 4, पुडुचेरी, लक्षद्वीप और अंडमान एंड निकोबार से 2-2 आवेदन प्राप्त हुए हैं। गौरतलब है कि हज समिति का 1,40,020 का कोटा निर्धारित है, जबकि 1,74,000 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए।

latest news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

epaper

Latest Articles