40.1 C
New Delhi
Sunday, April 20, 2025

हरियाणा दंगल : कांग्रेस को पटकनी देने को BJP ने दी घर-घर दी दस्तक

नई दिल्ली/ अदिति सिंह । चुनावी दंगल में कांग्रेस को तीसरी बार भी चित करने में जुटी भाजपा ने रविवार को हरियाणा में महाजनसंपर्क अभियान के तहत घर-घर दस्तक दी। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Chief Minister Naib Singh Saini), केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र शेखावत, चुनाव सह प्रभारी बिप्लब देब, केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया, प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल कौशिक, सह प्रभारी सुरेन्द्र नागर, संगठन मंत्री फणींद्र नाथ शर्मा समेत शीर्ष नेताओं सहित कार्यकर्ता प्रदेश के 20 हजार बूथों पर पहुंचे, मोदी और नायब सरकार की उपलब्धियां गिनवाई। जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा नेताओं ने कांग्रेस की दोगली नीतियों की पोल खोली और कांग्रेस को प्रदेश के विकास, युवाओं के भविष्य के लिए घातक बताया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने घर-घर जाकर पार्टी की योजनाओं की जानकारी दी और कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय संस्करण ‘मन की बात’ को भी सुना।

—20 हजार से अधिक बूथों पर चला महाजनसंपर्क अभियान, बूथों पर खुले चुनाव कार्यालय
—बूथ-बूथ-पर-भाजपा कार्यकर्ता के पराक्रम से फिर से भाजपा की सरकार बनेगी
— कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर विकसित हरियाणा के निर्माण के लिए अलख जगाने का काम कर रहा : नायब सैनी

महाजनसंपर्क अभियान के तहत रविवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल कौशिक गोहाना के बूथ नंबर 32 पर रहे वहीं केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह पंचकूला में बूथ नंबर 193-194 पर रहे। दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं से चाय पर चर्चा की और डोर टू डोर जाकर लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। राष्ट्रीय ओम प्रकाश धनखड़ ने बहादुरगढ़ विधानसभा के बूथ नंबर 166 पर पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं के साथ सुना। वहीं भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने फरीदाबाद के सेक्टर-16 स्थित बूथ नंबर 139 के बूथ कार्यालय का उद्घाटन किया और बूथ नंबर 85 पर मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना।

हरियाणा दंगल : कांग्रेस को पटकनी देने को BJP ने दी घर-घर दी दस्तक

विधानसभा चुनाव सह प्रभारी व सांसद बिप्लब कुमार देब गुरुग्राम विधानसभा के बूथ नंबर 316 और 203 पर रहे। बिप्लब देब ने सभी बूथों पर भाजपा के अन्य नेताओं व पदाधिकारियों ने जनसंपर्क किया और कार्यालय का उद्घाटन भी किया।
सोनीपत गोहाना के बूथ नंबर 32 पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि हमारा हर कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर विकसित भारत और विकसित हरियाणा के निर्माण के लिए अलख जगाने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जब मेहनत करते हैं तो भाजपा की सरकार बनती है। कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह भरते हुए सीएम सैनी ने कहा कि हमारे पास जनता के बीच कहने के लिए अनेकों उपलब्धियों और कराए गए काम हैं। जबकि कांग्रेस की दुकान में झूठ भरा हुआ है और कांग्रेस जनता के बीच जाकर झूठ परोस रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन 10 वर्षों में प्रदेश की तस्वीर और तकदीर बदली है। भाजपा सरकार सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और अंत्योदय के मूल मंत्र के साथ हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। सरकार की साफ नीयत और ईमानदार सोच के चलते आज लाभार्थियों को हर योजना का पूर्ण लाभ मिल रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल कौशिक के साथ घर-घर जाकर संपर्क किया और लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

हरियाणा दंगल : कांग्रेस को पटकनी देने को BJP ने दी घर-घर दी दस्तक
सीएम सैनी के साथ बूथ नंबर 32 पर ही रहे प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल कौशिक ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता चुनाव को उत्सव की तरह मनाता है। भाजपा चुनाव के लिए तैयार है। भाजपा के कार्यकर्ता हर बूथ पर कमल खिलाएंगे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता कांग्रेस की दोगली नीति और झूठ और भ्रम फैलाने की राजनीति का घर-घर जाकर पोल खोलें और नायब सरकार की उपलब्धियों को हरेक व्यक्ति तक जाकर बताएं। श्री कौशिक ने कहा कि जनता के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं की मेहनत से तीसरी बार सीएम नायब सैनी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बन रही है।
महाजनसंपर्क अभियान के तहत केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद पंचकूला पहुंचे। यहां उन्होंने एससी समाज के अलावा अन्य जगहों पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने चुनाव जीतने में कार्यकर्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। जितिन प्रसाद ने यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) को कर्मचारी हित में बताया। केंद्रीय मंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं और लोगों से हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने की अपील की।

 सौदान सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर चर्चा की 

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने भी पंचकूला में कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर चर्चा की साथ जनसंपर्क कर भाजपा की उपलब्धियां और नीतियां बताई। सौदान सिंह ने चुनावी माहौल को भाजपा के पक्ष में बताया। उन्होंने कहा कि स्पष्ट बहुमत की सरकार बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को हर बूथ पर कमल खिलाना होगा। सौदान सिंह ने लोगों को कांग्रेस की नीतियों से सचेत भी किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस गरीबों का वोट सत्ता प्राप्त करने के लिए लेती है और बाद में गरीबों को उनके हालात पर छोड़ देती है।

हरियाणा के विकास की अभिनव शुरुआत

भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने बूथ जीता, चुनाव जीता के मंत्र पर जोर दिया। डा. पूनिया ने कांग्रेस पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि हरियाणा बहुत वर्षों तक जातिवाद, परिवारवाद, क्षेत्रवाद और भ्रष्टाचार के चंगुल में जकड़ा हुआ था। पिछले 10 वर्षों में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और सीएम नायब सिंह सैनी ने एक मजबूत सरकार हरियाणा को दी, जिससे हरियाणा के विकास की अभिनव शुरुआत हुई। डा. पूनिया ने कहा 2014 में जनता ने कांग्रेस का भ्रम तोड़ा और इस बार भी तोड़ेगी। जनता हरियाणा में फिर से भाजपा की सरकार चाहती है और जनता के आशीर्वाद से हम तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाएंगे।
गुरुग्राम में विधानसभा चुनाव सह प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री मोदी का लोकप्रिय मन की बात कार्यक्रम सुना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर शब्द से हमें नए भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने का संकल्प मिलता है। बिप्लब देब ने दो दिनों तक गुरुग्राम में कार्यकर्ताओं के बीच रहे। इस दौरान उन्होंने डोर-टू डोर जनसंपर्क किया। बिप्लब देब ने बूथ कार्यकर्ता को जीत का आधार बताया और हर बूथ पर कमल खिलाने का लक्ष्य रखा।

सांसद सुरेंद्र नागर ने चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की

राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर सोहना मंडल के बूथ नंबर 118 पर रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में, उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की और पार्टी के बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण सुझाव दिए। सुरेंद्र सिंह नगर ने कार्यकर्ताओं को क्षेत्र की समस्याओं और चुनौतियों के समाधान पर भी ध्यान देने की सलाह दी।
सांसद सुभाष बराला ने रोहतक के मंगलसेन मंडल के बूथ नंबर 123 पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान श्री बराला ने कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर दस्तक दी और लोगों से भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील की। वहीं प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता बूथ चलो अभियान के तहत पानीपत के सेक्टर-25 के बूथ नंबर 222 पर रहीं। इस दौरान उन्होंने भी कार्यकर्ताओं के साथ पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का यह लोकप्रिय कार्यक्रम कार्यकर्ताओं और लोगों के लिए प्रेरणदायक होता है।
भाजपा के संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा ने हथीन विधानसभा, हथीन मण्डल के बूथ नम्बर 125 पर रहे और उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात सुनी व बूथ की बैठक ली। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से हर बूथ पर कमल खिलाने का आह्वान किया।

 

 

 

latest news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

epaper

Latest Articles