28.1 C
New Delhi
Saturday, April 1, 2023

यूपी- दिव्यांग ने पड़ोसन को उतारा मौत के घाट

(अदिती सिंह)
नई दिल्ली / टीम डिजिटल :  यूपी के कासगंज जिले में संपत्ति विवाद को लेकर एक दिव्यांग व्यक्ति ने अपनी 62 वर्षीय महिला पड़ोसी की गोली मारकर हत्या कर दी।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
यूपी के कासगंज जिले में संपत्ति विवाद को लेकर एक दिव्यांग व्यक्ति मोनु  ने अपनी 62 वर्षीय महिला पड़ोसी की गोली मारकर हत्या कर दी। एक अन्य पड़ोसी द्वारा बनाई गई भयानक हत्या का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

क्या है वायरल वीडियो मे
वीडियो में साफ दिखाया गया है कि देशी तमनचे को कैसे बार बार आरोपी लोड कर रहा है।  आरोपी ने अपने पड़ोसी को गोली मारने के लिए कई बार पिस्तौल लोड करी।

कहा का है मामला
यह मामला सोरों थाना क्षेत्र के होडलपुर गांव का है। गुरुवार सुबह गांव निवासी 62 वर्षीय ज्ञानवती पत्नी शिवशंकर अपने घर के बाहर बैठी थी। तभी पड़ोस में रहने वाला दिव्यांग मोनू आया और तमंचा निकालकर ज्ञानवती पर फायर किया। जिस मकान में ज्ञानवती रहती थी, उसे उसके पति ने ख़रीदा था। लेकिन दिव्यांग मोनू की नजर उसके मकान पर थी। जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

कासगंज के पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने बताया-
कासगंज के पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने कहा, ‘शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी अवैध रूप से पीड़िता के घर का अधिग्रहण करना चाहता था। महिला  का पती तपस्वी जीवन के लिए उस के साथ नही रहता है जिस कारण वह घर मे अकेली रहती है। 

जिलाध्यक्ष का साला है आरोपी
सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पता चला है कि, वह भाजयुमो जिलाध्यक्ष बृजेश उपाध्याय का साला है।

अकेली रहती थी महिला
महिला घर मे अकेली रहती थी। महिला का पती पिछले 3 सालों से लापता है, पड़ोसियों से मिली जानकारी के मुताबीक महिला का पति तपस्वी जीवन के लिए चला गया था।

latest news

Related Articles

epaper

Latest Articles