32.5 C
New Delhi
Monday, October 13, 2025

रूस के गैस स्टेशन में बड़ा धमाका, 33 लोगों की दर्दनाक मौत, 17 घायल

-Advertisement-
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नोवोसिबिर्स्क, साधना मिश्रा: दुनिया के सबसे बड़े देश रूस में रविवार को एक बड़ा धमाका हुआ। विस्फोट इतना भयानक था कि इसकी वजह से आस-पास के घरों के शीशे टूट गए। मिली जानकारी के मुताबिक यह धमाका रूस के तीसरे सबसे बड़े शहर नोवोसिबिर्स्क (novosibirsk) में हुआ, हादसे में अब तक 33 लोगों की मौत की खबर है। धमाका नोवोसिबिर्स्क स्थित एक गैस स्टेशन के फ्यूल टैंक में हुआ।

सात लोग गंभीर रूप से घायल
सोशल मीडिया पर इस भयानक हादसे के कई वीडियो सामने आए हैं जिसमें देखा जा सकता है कि आग की लपटें और धुएं का गुबार काफी ऊंचाई तक आसमान में फैल गया। स्थानीय लोगों द्वारा रिकॉर्ड किए गए वीडियो से पता चलता है कि हादसा कितना भयावह था। क्षेत्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का हवाला देते हुए स्थानीय मीडिया ने बताया कि घायलों में से कम से कम 17 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से सात लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

- Advertisement -

यह भी पढ़ें… LJP में फूट, दो हिस्से में हुई पार्टी, 5 सांसदों को लेकर पशुपति पारस हुए अलग

1,000 वर्ग मीटर से अधिक के क्षेत्र तक फैली लपटे
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक धमाके की वजह से आग की लपटें 1,000 वर्ग मीटर से अधिक के क्षेत्र तक फैल गईं। प्रशासन ने हादसे के जांच के आदेश दिए हैं और लापरवाह गैस स्टेशन कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए हैं। इस मामले में अब तक पुलिस ने गैस स्टेशन के प्रबंधक को हिरासत में लिया है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

-Advertisement-

Related Articles

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

-Advertisement-

Latest Articles