30.1 C
New Delhi
Monday, September 15, 2025

42 साल की हुई BJP : जनसंघ के दीये की रोशनी से खिला भाजपा का कमल

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली/ खुशबू पाण्डेय : भारतीय जनता पार्टी के 42वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में दिल्ली सहित देशभर में कार्यक्रम किए गए। भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पार्टी मुख्यालय में ध्वजारोहण किया और डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पं दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही पार्टी मुख्यालय में ही रक्तदान शिविर का शुभारम्भ किया।
इस मौके पर भाजपा ने एक शोभा यात्रा निकाली, जिसमें जे पी नड्डा के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता, केन्द्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी, प्रदेश के प्रभारी बैजयंत जय पांडा एवं नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी उपस्थित थे। इस मौके पर बीजेपी अध्यक्ष जगत प्रकाश नडडा ने
कहा कि 6 अप्रैल 1980 में, आज ही के दिन भाजपा का गठन हुआ था और उस वक्त हमलोगों ने दिल्ली में निर्णय लिया था कि सभी मिलकर भारतीय जनता पार्टी के रुप में राजनैतिक कार्य को आगे बढ़ाएंगे। एक राजनैतिक दल के रुप में भाजपा आज अपने 42 साल पूरे किए हैं।

-भाजपा के स्थापना दिवस पर दिल्ली सहित देशभर में कार्यक्रम
-दिल्ली में भाजपा ने निकाली शोभायात्रा, जेपी नड्डा सहित दिग्गज नेता मौजूद
-भाजपा मुख्यालय में ध्वजारोहण, दिनभर चला रक्तदान शिविर
-एक राजनैतिक दल के रुप में भाजपा ने पूरे किए 42 साल : नडडा

नडडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संबोंधन 8 लाख से ज्यादा बूथों पर करोड़ों करोड़ों कार्यकर्ताओं ने सुना। यह इस बात को दर्शाती है कि विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी, भारतीय जनता पार्टी जब अपना स्थापना दिवस भी मनाती है, तो वह दुनिया का सबसे बड़ा स्थापना दिवस का कार्यक्रम हो जाता है। पूरे देश भर में, 8 लाख से ज्यादा बूथों पर करोड़ों कार्यकर्ता पूरे हर्षोल्लास के साथ इस उत्सव में शामिल हो रहे हैं। आज के दिन लगभग 15 हजार मंडलों में भाजपा कार्यकत्र्ता एकत्र होकर एक साथ पार्टी की स्थापना दिवस मनाया।
नड्डा ने कहा कई आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। आज के दिन उन लोगों को याद करना हमलोगों के लिए कर्तव्य है, जिन्होंने भारतीय जनसंघ काल से, जब हमारा दीया का निशान होता था, उस समय से जनसंघ के कार्यों को शुरु किया और आगे बढ़ाया। उस समय हमलोग दीया जलाकर चलते थे, बाद में भाजपा ने कमल खिलाया। भाजपा ने एक लंबी यात्रा पूरी की है और अपने आप को इसमें खपाया है। आज उन लोगों को याद और नमन करने का दिन है, जिन्होंने स्वयं कुछ पाया नहीं, किन्तु संगठन को मजबूत करने के लिए अपना सर्वश्व लगा दिया।
पार्टी की राजनैतिक यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले 42 वर्षों में भाजपा ने एक लम्बी यात्रा तय की है, बहुत सारे उतार-चढ़ाव देखे हैं। बहुत गर्मियां देखीं और सर्दियां सही हैं। बहुत वसंत देखे और बहुत सावन भी। एक समय ऐसा भी था, जब संसद में हमारे दो सदस्य हुआ करते थे। विपक्ष हमारा मजाक उड़ाते हुए कहते थे- हम दो और हमारे दो। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा को गौरव बढ़ा है और आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। 17 करोड़ से ज्यादा सदस्य हैं। 8.5 लाख से ज्यादा बूथ पर हमारी मजबूत उपस्थिति है और यह उपस्थिति देश में सभी 11 लाख बूथों तक पहुंचानी है।
आज 18 राज्यों में भाजपा या भाजपा गठबंधन की सरकारें हैं, जिसमें 12 में विशुद्ध रूप से भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। कोई भी चुनाव हो, चाहे लोकसभा चुनाव हो, विधान सभा चुनाव हो या म्युनिसिपल चुनाव हो, भारतीय जनता पार्टी निरंतर जीत दर्ज करा रही है। जीत का यह क्रम आगे बढ़ाना है और इसे मजबूती प्रदान करनी है। दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी होने के साथ साथ एक चुनी हुई पार्टी के रूप में लोकसभा एवं विधान सभा में आगे बढऩे के लिए हम अग्रसर हैं।

कई राज्यों में पारिवारिक पार्टियों के साथ है लड़ाई

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा ने कहा कि देश के बहुत से प्रदेशों में भाजपा विपक्ष में हैं। जहां हमारी लड़ाई पारिवारिक पार्टियों के साथ है। पारिवारिक पार्टियां प्रजातंत्र और उसकी आत्मा के लिए खतरा है। भाजपा ही इकलौती पार्टी है जो इस चुनौती से देश को सजग कर रही है, सतर्क कर रही है। जहां तक राष्टवाद का सवाल है, दुश्मन भी जानते हैं कि राष्टवाद से ओतप्रोत एकमात्र पार्टी भारतीय जनता पार्टी है। अन्य पार्टियां अपनों-परायों से, परिवार से जुड़ी हुई होने के कारण विचारधारा की पार्टियां नहीं रह गई हैं। उनके लिए राजनीति व्यक्तिगत स्वार्थ है और भाजपा के लिए राजनीति राष्टनीति है। नड्डा ने कहा कि राष्ट्रवाद भाजपा के रग-रग में बह रहा है, यह बात े विरोधी भी मानते हैं। विपक्षी पार्टियों ने जम्मू एवं कश्मीर में धारा 370 पर रास्ते बदले, विचार बदले, किन्तु भारतीय जनता पार्टी 1951 से कहती रही कि एक देश में दो निशान, दो विधान, दो प्रधान नहीं चलेंगे।

प्राइवेट लिमिटेड पार्टियों को घर बिठाना है : नडडा

बीजेपी अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि आज भाजपा के 42 साल हुए हैं, इस अवसर पर संकल्प लें कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता तब तक चैन से नहीं बैठेंगे, जब तक गरीबों की गरीबी नहीं हट जाए, उनका सशक्तिकरण न हो जाए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें सशक्त करने की जो योजनाएं बनाई हैं, उन योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम करना होगा। संकल्प लेना है कि जो प्राइवेट लिमिटेड पार्टियां हैं, जो अपने परिवार के बाहर कुछ देखती ही नहीं, जिनका स्वार्थ सिर्फ परिवार के लिए है, उन्हें उनके घर बिठाना है और जो लोग समाज सेवा के साथ आगे बढ़ता है, उन्हें आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि राजनीति की संस्कृति बदलने वाले लोग हैं। लिहाजा, संकल्प लें कि भाई-भतीजावाद की राजनीति का मुंहतोड़ जवाब देते हुए सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूलमंत्र को लेकर आगे बढऩे का काम करेंगे।

दिल्ली में निकाली गई शोभायात्रा में हुई पुष्पवर्षा

राजधानी के करोलबाग के राजेन्द्र नगर में एक विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें भारी संख्या में लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ भाजपा नेताओं का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फूलों की माला पहनाकर एवं पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सरदार आर पी सिंह, हर्ष मल्होत्रा, अशोक गोयल देवराहा एवं राजन तिवारी, नवीन कुमार जिंदल, हरीश खुराना, राजेश गोयल सहित प्रदेश, जिला, मंडल के अन्य पदाधिकारी एवं हज़ारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

 

Related Articles

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Latest Articles