26.1 C
New Delhi
Monday, October 13, 2025

BJP का दावा, राजस्थान, बंगाल, बिहार में महिलाओं के साथ जघन्य अपराध ज्यादा

-Advertisement-
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली /खुशबू पाण्डेय : भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने आरोप लगाया कि राजस्थान, पश्चिम बंगाल और बिहार जैसे विपक्ष शासित राज्यों में महिलाओं के खिलाफ जघन्य अपराधों की सूची लंबी है लेकिन विपक्षी पार्टियां मणिपुर की घटना पर राजनीति कर रही हैं। इन राज्यों पर भी महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर चर्चा होनी चाहिए। भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा नेता एवं सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा। साथ ही राजस्थान, बिहार व पश्चिम बंगाल में महिलाओं के खिलाफ दर्ज कुछ आपराधिक मामलों का संदर्भ दिया और कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी एवं अन्य विपक्षी दलों के नेताओं पर गैर-भाजपा शासित राज्यों में महिलाओं के साथ अपराधों पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया। ठाकुर ने आरोप लगाया, राजस्थान में पिछले चार वर्षों में महिलाओं के खिलाफ अपराध के एक लाख से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। राजस्थान में कुल 33 हजार मामले महिलाओं के यौन उत्पीडऩ से संबंधित हैं। राजस्थान सरकार में मंत्री राजेंद्र गुढ़ा को हटाए जाने को लेकर अनुराग ठाकुर ने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी के निर्देशों पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने मंत्री को हटाया क्योंकि उन्होंने (गुढ़ा) राज्य में महिलाओं के साथ बढ़ते अपराधों पर चिंता व्यक्त की थी।

– भाजपा ने विपक्षी राज्यों की सरकारों को घेरा, किया पलटवार
-राजस्थान में 33 हजार मामले महिलाओं के यौन उत्पीडऩ से संबंधित : ठाकुर
-सोनिया, राहुल गांधी के निर्देशों पर अशोक गहलोत ने मंत्री को हटाया
-मालदा में दो महिलाओं को अर्ध-नग्न कर घुमाया गया, चुप रही ममता

अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया कि गुढ़ा को इसलिए बर्खास्त किया गया क्योंकि उन्होंने (गुढ़ा) राजस्थान में महिलाओं के साथ अपराध के मामलों में वृद्धि को लेकर चिंता व्यक्त की थी और इस मुद्दे पर बहस की मांग करते हुए आत्मनिरीक्षण करने को कहा था। केंंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पूछा, क्या मु्ख्यमंत्री गहलोत अपना इस्तीफा देंगे, जब उनके ही मंत्री यह कहते हैं कि मुख्यमंत्री अपना इकबाल खो चुके हैं और वह भी तब- जबकि उनके (गहलोत के) गृह जिले में एक महिला की हत्या कर उसे जला दिया जाता है। इतना ही नहीं उनके (गहलोत) निवास से पांच किलोमीटर दूर एक महिला के साथ बलात्कार कर उसे मरने के लिए छोड़ दिया जाता है? उन्होंने कहा, यह (कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन) खरगे और गांधी परिवार के नेताओं से सवाल है।

- Advertisement -

ठाकुर ने कहा कि क्या वह (कांग्रेस नेता) अपनी जिम्मेदारी भूल गए हैं। तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब बात महिलाओं के साथ अपराध की होती है तो पश्चिम बंगाल भी राजस्थान से पीछे नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया, ममता (बनर्जी) जी, मुझे नहीं पता कि आपके दिल में थोड़ी सी भी ममता बची है या नहीं लेकिन हावड़ा के पांचला इलाके में इंसानियत शर्मसार हो गई, जब तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 40 से ज्यादा गुंड़ों ने पंचायत चुनाव वाले दिन एक महिला को निर्वस्त्र कर घुमाया था और चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार के साथ मार-पीट कर उसे अपमानित किया था। केंद्रीय मंत्री ने दावा किया, सिर्फ इतना ही नहीं, एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें पश्चिम बंगाल के मालदा में दो महिलाओं को अर्ध-नग्न कर घुमाया गया था। उन्होंने कहा, ममता बनर्जी की ममता कहां गई? राज्य सरकार कहां है? कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई? ममता बनर्जी खुद एक महिला मुख्यमंत्री हैं, लेकिन वह महिलाओं के प्रति ममता नहीं दिखा रही हैं। उन्होंने कहा कि सभी विपक्षी दलों को राजस्थान, बिहार, बंगाल में अपना प्रतिनिधिमंडल भेजना चाहिए। भाजपा ने तो महिलाओं का एक दल पश्चिम बंगाल में जहां जहां महिलाओं के साथ अत्याचार हुआ है उसकी जांच के लिए भेजा है। बता दें कि हिंसाग्रस्त राज्य मणिपुर में एक समुदाय की दो महिलाओं को परस्पर विरोधी समुदाय के लोगों के एक समूह द्वारा निर्वस्त्र कर घुमाने का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसके बाद देश में गुस्से का माहौल है। यह घटना चार मई की है जिसका वीडियो 19 जुलाई को वायरल हुआ।

महिला अपराध के मामलों में राजस्थान नंबर वन

केंद्रीय सूचना-प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि महिलाओं के साथ हो रहे दुष्कर्म जैसी जघन्य घटनाओं को भी कुछ विपक्षी नेता राजनीतिक चश्मे से देखते हैं। दूसरी और, राजस्थान में नित्य प्राय: जिस प्रकार महिलाओं और बच्चियों के साथ दुष्कर्म, सामूहिक दुष्कर्म, एसिड अटैक और दिन दहाड़े हत्याओं जैसी घटनाएँ बढ़ रही हैं और उस पर कोई कार्रवाई भी नहीं होती, उससे एक शांतप्रिय राज्य राजस्थान के लोग मर्माहत हैं। पिछले 5 वर्षों में महिला अपराध के मामलों में राजस्थान नंबर वन राज्य बन गया है। महिला अपराध की 1,9000 घटनाएं राजस्थान में पिछले 4 वर्षों में, वहां की अशोक गहलोत सरकार के शासन कल में घटित हुई है। देश की 22 फीसदी महिला दुष्कर्म की घटनाएं अकेले राजस्थान से दर्ज हुई हैं।

कहां हैं अवार्ड वापसी और कैंडल मार्च गैंग के लोग?

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बिहार के बेगुसराय जिले में एक युवती के साथ हुए दुष्कर्म और दुव्र्यवहार का जिक्र करते हुए कहा कि वहां के मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री का इस मामले में चुप्पी दर्शाता है कि बिहार में महिलाओं के साथ अपराध बढ़ रहे हैं और अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण भी मिल रहा है। चाहे पश्चिम बंगाल की ममता सरकार हो, बिहार की जदयू-राजद की सरकार हो या फिर राजस्थान की कांग्रेस सरकार हो, इन राज्यों में महिलों के साथ अत्याचार लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन शासन-प्रशासन न केवल मूक दर्शक बनी बैठी है, बल्कि अपराधियों को यहाँ राजनीतिक संरक्षण भी मिला हुआ है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि ये गठबंधन की बात करते हैं, लेकिन गठबन्धन के एक भी सदस्य ने इन घटनाओं पर बोलना उचित नहीं समझा। कहां हैं अवार्ड वापसी गैंग के लोग? कहाँ गए कैंडल मार्च वाले लोग? कहां गए फ्रीडम ऑफ़ स्पीच की बात करने वाले लोग?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related Articles

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

-Advertisement-

Latest Articles