34.1 C
New Delhi
Monday, September 15, 2025

महिला काव्य मंच की गोष्ठी में जुटीं दिग्गज हस्तियां, कहा-तुम बहती जाना ओ नदी…

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

राँची/ सुनीता अग्रवाल : महिला काव्य मंच पूर्वी इकाई की मई माह की ऑनलाइन गोष्ठी मंच के मार्गदर्शक नरेश नाज़ के दिशा निर्देशों के अनुसार हुई। इस मौके पर मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष सारिका भूषण (National President Sarika Bhushan) ने सभी सदस्यों का स्वागत किया।सभी सदस्याओं को उनके योगदानों की चर्चा करते हुए उन्हें बधाइयाँ दी। सारिका भूषण ने कहा कि तुम बहती जाना ओ नदी क़ि बह जाए तेरी सतहों का खारापन ।

महिला काव्य मंच की गोष्ठी में जुटीं दिग्गज हस्तियां, कहा-तुम बहती जाना ओ नदी...
देश में चल रहे लोकसभा के आम चुनावों में मतदान में बढचढकर हिस्सा लोग लें, इसके लिए संस्था की वरिष्ठ सदस्य डॉ सूरिंदर कौर नीलम ने आहृवान किया। साथ ही कहा कि प्रजातंत्र की शान में करना है मतदान। संस्था की महासचिव सुनीता अग्रवाल ने खूबसूरत पंक्तियां कच्चे आम टिकोले कहलाते चटनी इसकी ख़ूब बनाते हैं पढकर सभी की तालियां बटोरी। इस दौरान सरस्वती वंदना बिम्मी प्रसाद तथा मंत्रोच्चार सुनीता अग्रवाल ने किया। सभी की प्रस्तुतियाँ मनभावन थी।

—कविता के जरिये महिलाओं ने बढचढकर मतदान करने का किया आहृवान
—गोष्ठी में प्रजातंत्र की शान में करना है मतदान का किया आहृवान
—महिला काव्य मंच की गोष्ठी में जुटीं दिग्गज हस्तियां

ऑनलाइन गोष्ठी में रेणु झा रेणुका, डॉ. सूरिंदर कौर नीलम,सुनीता अग्रवाल,मधुमिता साहा,आकांक्षा चौधरी,जयपूर्णा विश्वकर्मा,उर्मिला सिन्हा,रेखा जैन,रश्मि सिन्हा,मोनिका प्रसाद,बिम्मी प्रसाद,सुनीता श्रीवास्तव सब्बू,मंजुलिका भारती मंजुला शरण,कल्याणी झा,रेखा पांडेय,सुमीता सिन्हा,अनुपम श्री,मंजुला सिन्हा,प्रतिभा मिश्र,ख़ुशबू बरनवाल,बिन्दु प्रसाद रिद्धिमा अनुप्रभा ,प्रीताअरविंद,रेणु बाला,भावना अंबस्थ,सीमा
सिन्हा,लोकृति गुप्ता ने काव्यपाठ किया। संचालन प्रीता अरविंद ने किया। आखिर में धन्यवाद ज्ञापन ज़िला अध्यक्ष रेणु झा रेणुका ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Latest Articles