32.9 C
New Delhi
Saturday, August 2, 2025

डांडिया नाइट में इंदिरापुरम की युवतियों ने मचाया धमाल

(खुशबू पाण्डेय)

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली से सटे इंदिरापुरम(गाजियाबाद) में वातावरण में गुजराती गानों की धुन और हाथों में डांडिया स्टिक लिए ताल के साथ लय मिलाते कदम, जहां मौजूद हर कोई डांडिया का आनंद ले रहा था। महिलाएं, युवतियां एवं युवा गीतों के साथ ताल मिला रहे थे। जो बाहर खड़े थे, वह तालियों संग उनका उत्साह बढ़ा रहे थे, युवतियां नृत्य के साथ स्मृतियां सहेजने के लिए सेल्फी खींच रही थीं। नीति खंड 1 में महिला मंडल ने शनिवार को डांडिया नाइट का आयोजन किया, जो देर रात तक चला।

 

डांडिया नाइट में इंदिरापुरम की युवतियों ने मचाया धमाल

रंग-बिरंगे परिधानों में महिलाएं, युवतियां एवं युवा गुजराती गानों पर गरबा के साथ ही पंजाबी गानों पर घंटो थिरकें। इस दौरान बच्चों की टोली भी धमाल करती दिखी। इस मौके पर कई एक्टिविटीज भी हुईं, जिसमें सभी ने हिस्सा लेकर गिफ्ट जीते।

डांडिया नाइट में इंदिरापुरम की युवतियों ने मचाया धमाल

इससे पहले डांडिया नाइट कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना और मां दुर्गा की आरती से शुरू हुआ। इसके बाद गुजरात के लोकगीतों और फिल्मी गानों में महिलाओं ने अ‌र्द्धरात्रि तक गरबा किया। कार्यक्रम के अंत में नीति खंड 1 डांडिया नाइट आयोजक समिति की नेहा शरमा, कंचन लता ने सभी का धन्यवाद किया। इस मौके पर एचके भाटिया, मुकेश शास्वत, राकेश आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Latest Articles