34.1 C
New Delhi
Saturday, September 13, 2025

CM नायब सैनी बोले-स्वच्छता अभियान में शामिल हों कुरुक्षेत्र वासी

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

कुरुक्षेत्र/विनोद कुमार । मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Chief Minister Naib Singh Saini) ने कहा कि अब शहरवासी सफाई कर पोर्टल पर फोटो अपलोड करते ही स्वच्छता अभियान में सहभागिता का प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकेंगे। सरकार ने प्रदेश में 11 सप्ताह का हरियाणा शहरी स्वच्छता अभियान चलाया हुआ है। जिसे जिला प्रशासन कुरुक्षेत्र में आगे बढ़ाते हुए मेरा कुरुक्षेत्र मेरा अभिमान (My Kurukshetra, my pride) बनाकर चलाया है। उन्होंने शहरवासी को आह्वान किया कि इस अभियान में सरकार व प्रशासन का सहयोग करते हुए स्वच्छता के बाद मेरा कुरुक्षेत्र मेरा अभिमान एप पर अपलोड करें।

—सफाई कर पोर्टल से पा सकेंगे में सहभागिता का प्रमाण पत्र
—मुख्यमंत्री सैनी ने श्रमदान के उपरांत जिला प्रशासन की मेरा कुरुक्षेत्र मेरा अभिमान पोर्टल किया लॉच
—,मुख्यमंत्री को जिला प्रशासन ने पोर्टल से श्रमदान पर सौंपा सहभागिता प्रमाण पत्र
—,उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा के विशेष प्रयासों से कम समय में तैयार की वेबसाइट

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को ब्रह्मसरोवर के दक्षिणी द्वार पर स्वच्छता अभियान में हिस्सा लेते हुए श्रमदान किया। नगर परिषद कुरुक्षेत्र द्वारा मौके पर बनाए सेल्फी प्वाइंट पर जाकर सेल्फी ली। इसके उपरांत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मेरा कुरुक्षेत्र मेरा अभिमान पोर्टल को लॉच किया। साथ ही मुख्यमंत्री को जिला प्रशासन ने पोर्टल से श्रमदान पर सहभागिता प्रमाण पत्र सौंपा। अहम पहलू यह है कि उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा (Deputy Commissioner Vishram Kumar Meena) के विशेष मार्गदर्शन में एसडीएम पिहोवा अभिनव सिवाच, डीएमसी अमन कुमार और एनआईसी के अधिकारियों और कर्मचारियों की मेहनत से बहुत कम समय में स्वच्छ कुरुक्षेत्र मेरा कुरुक्षेत्र मेरा अभिमान वेबसाइट को तैयार किया गया।

Cm नायब सैनी बोले-स्वच्छता अभियान में शामिल हों कुरुक्षेत्र वासी

इन प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने तमाम अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि इस एप का उद्देश्य सांस्कृतिक और खेल के क्षेत्र में जिले को आगे बढ़ाने के कदम से एक नागरिक सहभागिता सुनिश्चित कर रहे हैं। 17 सितंबर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा शुरू किया जाएगा। जो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस 2 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान जिले में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगे। उन्होंने कहा कि इन प्रतियोगिताओं में प्रतिभागी विभिन्न सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों के बारे में जानकारी हासिल कर सकेंगे और उनमें हिस्सा भी ले सकेंगे। सभी नागरिकों के योगदान से कुरुक्षेत्र को एक बेहतरीन जिला बनाने में मदद मिलेगी।

हर नागरिक अपने घर और आस-पास की सफाई की फोटो अपलोड करें

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियों को जिला प्रशासन से मान्यता मिलेगी और उन्हें धरातल पर साकार करने का मौका मिलेगा। साथ उन्हें पोर्टल पर प्रदर्शित भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र वासी इस पोर्टल पर स्वच्छता से जुड़ी फोटो को अपलोड कर सकेंगे और स्वच्छता में सहभागी प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकेंगे। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि अब इस वेबसाइट पर शहर का हर नागरिक अपने घर और आस-पास की सफाई की फोटो अपलोड कर सकता है। इस फोटो के अपलोड होने पर प्रशासन की तरफ से ऑटो प्रणाली से एक प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। इसका उद्देश्य शहर के नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और कुरुक्षेत्र को स्वच्छता के क्षेत्र में देश का नंबर वन शहर बनाना है।

पूरा धर्मनगरी उमडा

इस मौके पर हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, मुख्यमंत्री के कार्यालय प्रभारी कैलाश सैनी,उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल,भारतीय खेल प्राधिकरण के क्षेत्रिय निदेशक डा. शिवम शर्मा, मुख्यमंत्री के मीडिया कोओर्डिनेटर तुषार सैनी,भाजपा के जिला अध्यक्ष तेजेन्द्र सिंह गोल्डी, स्वच्छ हरियाणा मिशन के कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष चंद्र, भाजपा के वरिष्ठ नेता जयभगवान शर्मा डीडी, भाजपा नेता सुभाष कलसाना, उपाध्यक्ष धुमन सिंह किरमच, जिप चेयरमैन कंवलजीत कौर, नप चेयरमैन माफी ढांडा, नायब सिंह पटाक माजरा, नवाब सिंह संधू, जितेन्द्र खैरा, सैनी समाज के प्रधान गुरनाम सिंह सैनी, हरमेश सैनी, एसडीएम पिहोवा अभिनव सिवाच, डीएमसी अमन कुमार, सीईओ केडीबी पंकज सेतिया, खेल विभाग के अतिरिक्त निदेशक अश्वनी मलिक, रविंद्र सांगवान, साई के एडी बाबू राम रावल, डीएसओ मनोज कुमार, डीईओ विनोद कौशिक सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Women Express पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

Previous article
Next article

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Latest Articles