31.2 C
New Delhi
Monday, October 13, 2025

महिला सुरक्षा पर CM ने किया 22 लाख छात्र-छात्राओं से संवाद

-Advertisement-
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने छात्रों को महिला सम्मान की दिलाई शपथ
– छात्राओं से मुख्यमंत्री ने की अपील, अपने भाइयों को महिला सम्मान की दिलाएं शपथ
– तीन-चार माह के अंतराल पर महिला सुरक्षा पर छात्र-छात्राओं से करते रहें चर्चा

(नीता बुधौलिया)

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने महिला सुरक्षा के मुद्दे पर दिल्ली के सभी स्कूलों में कक्षा 6 से 12वीं तक के करीब 22 लाख छात्र-छात्राओं के साथ सोमवार सुबह संवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सभी छात्रों को महिला सम्मान की शपथ दिलाई। साथ ही सभी छात्राओं से अपने भाइयों को महिला सम्मान की शपथ दिलाने की अपील की, ताकि महिलाओं के प्रति उनकी सोच बदली जा सके। मुख्यमंत्री ने सभी स्कूलों के शिक्षकों से कहा कि वे 26 दिसंबर को छात्राओं से उनके परिवार की प्रतिक्रिया की जानकारी लें और हर तीन-चार माह के अंतराल पर महिला सुरक्षा पर छात्र-छात्राओं से चर्चा करते रहें। मुख्यमंत्री ने अभियान के बारे में ट्वीट भी किया और कहा कि हमें ऐसी दिल्ली बनानी है, जहां रात को भी महिलाएं बिना किसी डर के घर से निकल सकें।

- Advertisement -

महिला सुरक्षा पर cm ने किया 22 लाख छात्र-छात्राओं से संवाद

दिल्ली के मैथिली शरण मार्ग के शक्ति नगर स्थित स्कूल में आयोजित महिला सुरक्षा पर संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम लोग बहुत ही महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा करने के लिए एकत्र हुए हैं। किसी बच्ची ने बताया कि घर और स्कूल में इन बातों पर कभी चर्चा ही नहीं की जाती है। धीरे-धीरे यह सोच इतनी खराब हो गई है कि पिछले कुछ सालों से रोज कहीं न कहीं किसी तरह की गलत घटना सुनने को मिलती है। पूरे देश से इस तरह की घटनाएं सुनने को मिल रही हैं। छोटी-छोटी बच्चियों के साथ गलत काम किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे समझ नहीं आ रहा है कि हमारे समाज को हो क्या गया है। ऐसा नहीं है कि इसमें कोई युवा या बुजुर्ग ही शामिल है। बल्कि इसमें नाबालिग भी शामिल हैं। निर्भया कांड में एक आरोपी नाबालिग था। बहुत पढ़े-लिखे और बहुत अमीर और अनपढ़ लोग भी इसमें शामिल हैं। हम सब लोगों के साथ सरकार और पुलिस को भी कुछ करना होगा। जब तक समाज की सोच नहीं बदलेगी, तब तक सरकार और पुलिस इस समस्या के सामने बहुत छोटी पड़ जाएगी। अगर यह गंदी सोच बढ़ती गई, तो हमारे समाज का हश्र क्या होगा। इस सोच को हमें खत्म करना होगा।

मुख्यमंत्री ने यह दिलाई शपथ

मुख्यमंत्री ने सभी स्कूलों के छात्रों को शपथ दिलाई कि मै शपथ लेता हूं कि मै हमेशा सभी महिलाओं की इज्जत करूंगा। कभी किसी लड़की से दुव्र्यवहार या दुराचार नहीं करूंगा। अगर कभी कोई महिला मुसीबत में होती है, तो अपनी पूरी क्षमता से उसकी मदद करूंगा। इसके आवा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सभी लड़कियों से घर जाकर अपने भाई से बात करने और उसे भी शपथ दिलाने की अपील की। छात्राओं ने भी मुख्यमंत्री को भरोसा दिया। मुख्यमंत्री ने सभी शिक्षकों से कहा कि वे लोग 26 दिसंबर को एक घंटा सबके साथ चर्चा करेंगे कि छात्र-छात्राओं के परिवार वालों की क्या प्रतिक्रिया रही।

महिला सुरक्षा अभियान शुरू किया

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कार्यक्रम के बाद ट्वीट कर कहा आज दिल्ली के सभी स्कूलों के 22 लाख बच्चों के साथ महिला सुरक्षा अभियान शुरू किया। पुलिस और क़ानून व्यवस्था तो ठीक करनी ही है। CCTV कैमरे और स्ट्रीट लाइट भी लगवा रहे हैं। पर समाज की सोच भी बदलनी होगी। हमें ऐसी दिल्ली बनानी है जहां रात को भी महिलायें बिना किसी डर के घर से निकल सकें। आज लड़कों ने शपथ ली कि वे महिलाओं का सम्मान करेंगे, किसी लड़की के साथ दुर्व्यवहार या दुराचार नहीं करेंगे। सभी लड़कियाँ अपने घर जाकर अपने भाई को यही शपथ दिलाएँगी और कहेंगी कि वो अपने भाई से बहुत प्यार करती हैं, लेकिन अगर वो ग़लत काम करेगा तो हमेशा के लिए भाई से रिश्ता तोड़ लेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related Articles

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

-Advertisement-

Latest Articles