30.5 C
New Delhi
Monday, October 13, 2025

भारतीय नौसेना के 26 कर्मी बने कोरोना का शिकार

-Advertisement-
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

(अदिती सिंह)
नई दिल्ली / टीम डिजिटल : बीते  शनिवार भारतीय सेना के बाद अब नौसेना में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं।  स्वास्थ्य मंत्रालय के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, भारत में 11,906 सक्रिय संक्रमण और 480 मौतें हुई हैं।

मुंबई के  अस्पताल में  भर्ती सैनिक
मुंबई में आईएनएस आंग्रे (INS Angre) पर तैनात 26 कर्मिय  covid-19 पॉजिटिव पाए गए है। आईएनएस आंग्रे वेस्टर्न नेवल कमांड का एडमिनिस्ट्रेटिव और लॉजिस्टिक बेस है। इन सभी  कर्मियों को मुंबई के कोलाबा में स्थित नौसेना अस्पताल आईएनएचएस अश्विनी में भर्ती कराया गया है। 

- Advertisement -

अन्य नाविक से फैला संक्रमण
नौसेना के शनिवार को एक बयान में कहा गया है कि आईएनएस आंग्रे के 25 कर्मी  7 अप्रैल को covid-19 पॉजिटिव पाए गए एक सहकर्मिं के संपर्क मे आए थे। 

आईएनएस आंग्रे को  किया सील
आप को बता दे की यह सभी 21 कर्मचारी एक ही आवासीय ब्लाक (INS Angre) में रह रहे थे। जिसे कंटेनमेंट जोन (containment zone)  घोषित कर सील कर दिया गया है और वहा रह रहे लोगों के क्वारैंटाइन कर दिया गया है।

 

आर्मी की महिला मेडिकल ऑफिसर covid-19  पॉजिटिव
आप को बता दे की देहरादून में गढ़ी कैंट स्थित सैन्य अस्पताल में तैनात एक महिला ऑफिसर covid-19  पॉजिटिव पॉजिटिव पाया गया है। सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार महिला डॉक्टर के संपर्कों मे आए गए लोगों की पहचान की जा रही है। बता दें कि इससे पहले राजस्थान से लौटे एक सूबेदार में कोरोना की पुष्टि हुई थी।

जंगी तैयारियों पर कोई असर नहीं- एडमिरल करमबीर सिंह
भारतीय नौसेना के प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने गुरुवार को एक वीडियो जारी कर कहा है की  संक्रमण के मामलों से उनकी जंगी तैयारियों पर कोई असर नहीं पड़ा है। और सशस्त्र बल हिंद महासागर क्षेत्र में अन्य देशों की सहायता के लिए तैयार हैं ।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related Articles

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

-Advertisement-

Latest Articles