31.1 C
New Delhi
Tuesday, October 14, 2025

BJP की नई टीम में मिलेगी युवाओं को ज्यादा तरजीह

-Advertisement-
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

-संसदीय बोर्ड, चुनाव समिति एवं कार्यकारिणी में होंगे नये चेहरे
–संगठन ने लंबी कवायद के बाद तैयार किया टीम, घोषणा जल्द
–नई टीम में एक व्यक्ति एक पद पर होगा अमल, हाईकमान ने दिए संकेत

(खुशबू पाण्डेय)
नई दिल्ली/ टीम डि​जिटल : भारतीय जनता पार्टी की नई कार्यकारिणी, केंद्रीय संसदीय बोर्ड, केंद्रीय चुनाव समिति, प्रकोष्ठों एवं केंद्रीय टीम में युवाओं को ज्यादा तरजीह मिलेगी और एक पद, एक व्यक्ति के पुराने फार्मूले पर राष्ट्रीय टीम बनेगी। इसमें देश के सभी राज्यों का प्रतिनिधित्व किया जाएगा और चर्चित चेहरों के अलावा नये चेहरे भी टीम नड्डा में देखने को मिलेंगे। ऐसा संकेत खुद भाजपा हाईकमान ने दिया है। नई टीम बनकर तैयार है और कभी भी इसकी घोषणा हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक पार्टी के केंद्रीय संसदीय बोर्ड में इस बार बड़े बदलाव होंगे। संसदीय बोर्ड में चार पद रिक्त है। इनमें वेंकैया नायडू उपराष्ट्रपति बन चुके हैं, जबकि अरुण जेटली, सुषमा स्वराज और अनंत कुमार का निधन हो चुका है। ऐसे में नया संसदीय बोर्ड का स्वरूप काफी बदला हुआ होगा।

इसे भी पढें…दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी का चुनाव समय पर होगा, दिल्ली सरकार एक्टिव

पार्टी संविधान के मुताबिक संसदीय बोर्ड सबसे बड़ा बोर्ड माना जाता है। सभी बड़े फैसले संसदीय बोर्ड ही लेती है। इसलिए बोर्ड में मोदी सरकार मंत्रिमंडल में शामिल कुछ चेहरे भी देखने को मिलेंगे। सूत्रों के मुताबिक जो नेता संगठन में काम करेंगे वे सरकार में शामिल नहीं होंगे। ऐसे में कुछ नेताओं को संगठन से सरकार में भेजा जा सकता है और कुछ नेता सरकार से संगठन में भी आ सकते हैं। सूत्रों की माने तो जिन बड़े नेताओं के पास बड़े राज्यों का भी प्रभार है, और वह केंद्र में मंत्री हैं, तो वह दोनों एक साथ जिम्मेदारी निभा सकते हैं। इस फार्मूले पर भी पार्टी चल सकती है।

इसे भी पढें…हैंड सैनिटाइजर के ज्यादा इस्तेमाल से त्वचा को नुकसान, कम उपयोग करें महिलाएं

गौरतलब है कि जगत प्रकाश नड्डा के भारतीय जनता पार्टी की कमान संभाले हुए करीब चार माह का समय हो चुका है, लेकिन अभी तक उनकी टीम सामने नहीं आ पाई है। इसकी एक वजह कोरोना काल रहा जिसने सारी व्यवस्थाओं को बदल दिया है। अब संगठन को सुचारू ढंग से चलाने के लिए तेजी लाई जा रही है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता की माने तो राष्ट्रीय टीम का खाका तैयार हो चुका है और उसे जल्दी ही जारी कर दिया जाएगा। राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ नया केंद्रीय संसदीय बोर्ड एवं कार्यकारिणी की भी घोषणा की जाएगी। उनके मुताबिक संगठन में संविधान के अनुसार पद भरे जाएंगे। पदाधिकारियों में महिलाओं को भी शामिल किया जाएगा। साथ ही सभी वर्गों से जुड़े लोगों का भी प्रतिनिधित्व होगा। सूत्रों की माने तो पार्टी में अच्छा काम करने वाले कुछ नेताओं को प्रमोशन मिलेगा और कुछ की छुटटी भी होना तय है।

- Advertisement -

50 साल से कम उम्र का होगा जिला अध्यक्ष

भाजपा के वरिष्ठ नेता की माने तो संगठन में जिला स्तर पर कि युवाओं को उभारने का काम शुरू कर दिया है। पार्टी के सभी जिला अध्यक्ष 50 साल से कम उम्र के बनाए गए हैं। जो अभी बचे हैं उनकी भी स्क्रीनिंग करके उम्र का मानदंड के अनुसार नियुक्ति की जा रही है। इस क्रम को केंद्र में भी जारी रखा जाएगा और युवा नेताओं को मौका दिया जाएगा। राज्यों में बेहतर काम कर रहे लोगों को केंद्रीय स्तर पर काम दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

-Advertisement-

Latest Articles