—मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश में अनलॉक-5 की गाइडलाइन जारी
—सामाजिक, शैक्षिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक, धार्मिक व राजनीतिक कार्यक्रमों को अनुमति
—अधिकतम 100 व्यक्तियों के लिए शुरू करने की अनुमति रहेगी
—किसी भी खुले स्थान/मैदान पर ऐसे स्थानों के क्षेत्रफल के अनुसार फेस मॉस्क, सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी
लखनऊ/दिल्ली: उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना एवं गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने आज यहां बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तृतीय चरण का शुभारम्भ किया। इस मौके पर उन्होंने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान से सम्बन्धित जागरूकता वीडियो का लोकार्पण भी किया। यह अभियान 01 अक्टूबर, 2020 से 31 अक्टूबर, तक संचालित किया जाएगा इससे पूर्व, मार्च, 2020 एवं माह जुलाई, 2020 में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के क्रमशः प्रथम व द्वितीय चरण संचालित किये गये थे। अवस्थी ने बताया कि प्रदेश में आज अनलॉक-5 की गाइडलाइन मुख्यमंत्री के निर्देश पर जारी कर दी गयी है, उन्होंने बताया कि दी गयी गाइडलाइन के अनुसार कन्टेनमेंट जोन के बाहर समस्त स्कूल एवं कोचिंग संस्थान शैक्षणिक कार्य हेतु 15 अक्टूबर, 2020 के बाद चरणबद्ध तरीके से खोले जा सकेंगे। यह निर्णय स्कूल व संस्थान के प्रबन्धन से विचार-विमर्श कर एवं स्थिति का आंकलन कर जिला प्रशासन द्वारा लिया जाएगा जिसके अन्तर्गत ऑनलाइन दूरस्थ शिक्षा हेतु अनुमति जारी रहेगी और इसे प्रोत्साहित किया जाएगा एवं इस व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाएगी। जहां स्कूल ऑनलाइन कक्षाएं चला रहे है एवं कुछ छात्र भौतिक रुप से कक्षाओं में शामिल होने के बजाए ऑनलाइन कक्षाओं में शामिल होने के इच्छुक है, तो उनको इसकी अनुमति दी जा सकती है। छात्र सम्बन्धित स्कूल शैक्षणिक संस्थानों में अपने माता-पिता (अभिभावक) की लिखित सहमति से ही उपस्थित हो सकते है। इसके साथ ही स्कूल व शैक्षणिक संस्थानों में छात्रों की उपस्थिति बिना माता-पिता (अभिभावक) के सहमति से अनिवार्य नहीं करायी जा सकती। यह माता-पिता (अभिभावक) की सहमति पर निर्भर होगा। स्कूल व शैक्षणिक संस्थानों को खोलने हेतु स्वास्थ्य एवं सुरक्षा सावधानियों के सम्बन्ध में शिक्षा विभाग द्वारा Standard Operating Procedure (SOP) स्कूल, शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार SOP के आधार पर स्थानीय आवश्यकताओं को दृष्टिगत रखते हुए जारी की जाएगी।
निजी विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों में गाइडलाइंस का पालन किया जायेगा
उच्च शैक्षणिक संस्थान जैसे कि शासकीय निजी विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों को केवल शोधार्थी एवं परास्नातक विज्ञान एवं तकनीकी विद्यार्थियों के प्रयोगशाला सम्बन्धी कार्यो के लिए खोलने के सम्बन्ध में केंद्र सरकार के अनुसार गाइडलाइंस का पालन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि तरण-तालों को खिलाड़ियों के प्रशिक्षण हेतु युवा कल्याण एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी किए जाने वाले निर्धारित मानकों (SOP) के अनुसार दिनांक 15 अक्टूबर, 2020 से खोले जाने की अनुमति होगी। कन्टेन्मेंट जोन्स के बाहर सिनेमा, थिएटर व मल्टीपैलेक्स को अपनी निर्धारित दर्शकों के बैठने की क्षमता के अधिकतम 50 प्रतिशत तक लोगों के बैठने हेतु, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी किए जाने वाले निर्धारित मानकों (SOP) के अनुसार, 15 अक्टूबर, से खोले जाने की अनुमति होगी। उन्होंने बताया कि मनोरंजन पार्क एवं ऐसे स्थलों को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी किए जाने वाले निर्धारित मानकों (SOP) के अनुसार दिनांक 15 अक्टूबर, 2020 से खोले जाने की अनुमति होगी कन्टेन्मेंट जोन के बाहर Business to Business (B2B) प्रदर्शनी को वाणिज्य विभाग, भारत सरकार द्वारा जारी किए जाने वाले निर्धारित मानकों (SOP) के अनुसार, दिनांक 15 अक्टूबर, 2020 से खोले जाने की अनुमति होगी।
सामूहिक गतिविधियों में 100 व्यक्तियों के लिए शुरू करने की अनुमति
अवस्थी ने बताया कि कन्टेनमेंट जोन के बाहर समस्त सामाजिक, शैक्षिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक, धार्मिक व राजनीतिक कार्यक्रमों एवं अन्य सामूहिक गतिविधियों को अधिकतम 100 व्यक्तियों के लिए शुरू करने की अनुमति पूर्व में ही दी जा चुकी है। 100 से अधिक व्यक्तियों के लिए अनुमति कन्टेनमेंट जोन के बाहर, किसी भी बन्दस्थान यथाय हॉल व कमरे की निर्धारित क्षमता का 50 प्रतिशत किन्तु अधिकतम 200 व्यक्तियों तक को फेस मॉस्क, सोशल डिस्टेंसिंग, थर्मल स्केनिंग व सेनेटाइजर एवं हैण्ड वॉश की उपलब्धता की अनिवार्यता के साथ। उन्होंने बताया कि किसी भी खुले स्थान/मैदान पर ऐसे स्थानों के क्षेत्रफल के अनुसार फेस मॉस्क, सोशल डिस्टेंसिंग, थर्मल स्केनिंग व सेनेटाइजर एवं हैण्ड वॉश की उपलब्धता की अनिवार्यता के साथ।
वाहनों की सघन चेकिंग में 75,039 वाहन सीज
अवस्थी ने बताया कि गृह विभाग द्वारा धारा-188 के तहत 2,31,756 एफआईआर दर्ज करते हुये 4,37,259 लोगों को नामजद किया गया है प्रदेश में अब तक 16913589 वाहनों की सघन चेकिंग में 75,039 वाहन सीज किये गये चेकिंग अभियान के दौरान 883578226 रूपए का शमन शुल्क वसूल किया गया। आवश्यक सेवाओं हेतु कुल 4,40,360 वाहनों के परमिट जारी किये गये हैं। कालाबाजारी एवं जमाखोरी करने वाले 1261 लोगों के खिलाफ 933 एफआईआर दर्ज करते हुए 452 लोगों को गिरफ्तार किया गया है उन्होंने बताया कि फेक न्यूज के अन्तर्गत 2658 मामलों को संज्ञान में लेते हुए अभी तक कुल 105 एफआईआर पंजीकृत करायी गयी है उन्होंने बताया कि प्रदेश के 17.100 कन्टेनमेंट जोन के 1,197 थानान्तर्गत, 1255285 मकानों के 6984554 लोगों को चिन्हित किया गया है। इन कन्टेनमेंट जोन में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या 44,931 है।
प्रदेश में कन्टोमेन्ट जोन की संख्या में कमी आई
उन्होंने बताया कि प्रदेश में कन्टोमेन्ट जोन की संख्या में कमी आई है। उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार कल 7,775 बसों के माध्यम से 1189748 लोगों ने यात्रा की। हवाई जहाज से 942 लोगों ने तथा 193 ट्रेनों के माध्यम से 74,743 लोगों ने यात्रा अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन ने बताया कि आज मुख्यमंत्री जी ने 01 अक्टूबर से 30 अक्टूबर के मध्य संचारी रोग अभियान का शुभारम्भ किया। इसके अन्तर्गत सभी 75 जनपदों के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी वीडियो कान्फेन्सिंग के माध्यम से जुड़े।
कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए भी जागरूकता अभियान
एक माह तक चलने वाले इस अभियान में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, आई0सी0डी0एस० ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज, शिक्षा विभाग, नगर निगम/शहरी विकास, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, दिव्यांग विभाग, स्वच्छ भारत मिशन, सूचना विभाग तथा चिकित्सा शिक्षा के अंर्तविभागीय सहयोग के द्वारा संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अभियान चलाया जायेगा। उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने इस दौरान कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए भी जागरूकता अभियान चलाने का भी निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि इसी के मध्य 01-15 अक्टूबर के मध्य दस्तक अभियान भी चलाया जा रहा है। इसके अन्तर्गत आशा बहुएं एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों व महिलाओं का लाइन लिस्टिंग करेंगी। जिनका बाद में अभियान चलाकर टीकाकरण किया जायेगा।
कोविड-19 टेस्टिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा
प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कोविड-19 टेस्टिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। प्रदेश में कल एक दिन में अब तक का सर्वाधिक कुल 1.64,787 सैम्पल की जांच की गयी प्रदेश में अब तक कुल 10263709 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के संक्रमित 4,095 नये मामले आये है प्रदेश में अब तक कुल 3,46,859 लोग पूर्णतया उपचारित होकर डिस्चार्ज किये गये। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 444 लोग उपचारित हुए। प्रदेश में रिकवरी का प्रतिशत अब बढकर 86,04 है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 50,378 कोरोना के एक्टिव मामले है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक्टिव केसों में 26 प्रतिशत की कमी आई है। उन्होंने बताया कि होम आइसोलेशन में 24,135 लोग हैं। उन्होंने बताया कि निजी चिकित्सालयों में 3634 लोग तथा सेमी पेड़ एल-1 प्लस में 109 लोग ईलाज करा रहे है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1.27.439 क्षेत्रों में 3,94,489 सर्विलांस टीमों के माध्यम से 25730773 घरों के 127563368 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है।