32.5 C
New Delhi
Monday, October 13, 2025

पति ने बीबी के झुमके गर्लफ्रेंड को गिफ्ट किया, थाने पहुंची wife

-Advertisement-
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

(Priya Gupta)

नई दिल्ली। (संवाददाता ) राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद में पडते कविनगर निवासी एक नवविवाहित महिला (priyanka) ने अपने पति से महज इसलिए तलाक मांग लिया है, क्योंकि उसके पति ने मायके में मिले उसके झुमके गहना को अपनी प्रेमिका को गिफ्ट कर दिया। मामला गाजियाबाद के महिला पुलिस थाने तक पहुंच गया है और दोनों पक्ष रजामंदी करवाने में जुट गए हैं। लेकिन विवाहिता पति के साथ रहने को तैयार नहीं है। वह अपने मायके रूठ कर चली गई है।
महिला थाने में परिवार परामर्श केंद्र पर रविवार को सुनवाई के लिए ऐसा एक मामला सामने आया। priyanka का कहना है कि पति पर दूसरी महिला के साथ संबंध होने का शक तो पहले से ही था, लेकिन जब अपने झुमके पहले हुए लड़की का फोटो पति के मोबाइल में देखा तो यकीन हो गया। महिला थाने में सुनवाई के दौरान बात न बनने पर अगली तारीख दे दी गई।

- Advertisement -
पति ने बीबी के झुमके गर्लफ्रेंड को गिफ्ट किया, थाने पहुंची wife

प्रियंका (priyanka) और अमितेश कुमार (amitesh kumar) (दोनों बदले हुए नाम) की शादी दो साल पहले हुई थी। अमितेश दिल्ली स्थित एक निजी कंपनी में काम करता है। शादी की शुरुआत से ही प्रियंका को शक था कि उसके पति के किसी दूसरी लड़की से संबंध है। महिला का कहना है कि वह कई बार अपने पति को चुपके-चुपके बात करते भी देख चुकी थी।

शादी के तीन महीने बाद ही उसने अपने पति को दूसरी लड़की से बात करते हुए पकड़ भी लिया था, लेकिन अमितेश ने बताया कि वह उसके दफ्तर की सहकर्मी है और किसी काम से उसने फोन आया था। 15-20 दिन बाद ही फिर से व्हॉट्सएप पर किसी लड़की के मैसेज देखकर दोनों के बीच झगड़ा बढ़ गया और नाराज होकर प्रियंका (priyanka) मायके चली गई। इसके एक महीने के अंदर ही अमितेश कुमार अपनी गलती मानते हुए पत्नी से यह कहते हुए घर ले आया कि आगे से किसी लड़की से बात नहीं करेगा।

इस दौरान जब प्रियंका (priyanka) मायके में थी तो भतीजा होने की खुशी में मां ने उसे झुमके दिए थे। घर आते ही महिला ने झुमके उतारकर रख दिए। महिला का आरोप है कि उसके पति ने झुमके चुराकर अपनी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट कर दिए।

पति ने बीबी के झुमके गर्लफ्रेंड को गिफ्ट किया, थाने पहुंची wife

पति के मोबाइल में लड़की के कान में वही झुमके देखकर पति की पोल खुल गई। इसके बाद प्रियंका फिर से मायके आ गई और मामले की शिकायत थाने में की। काउंसलर विधु गर्ग ने बताया कि सुनवाई में बात न बनने पर दंपति को सुनवाई के लिए अगली तारीख दे दी गई।

गलतफहमी में आकर पति-पत्नी घर उजाड़ने को तैयार

परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी तरुणा सिंह ने बताया 72 मामलों की सुनवाई हुई। इस दौरान सात जोड़ों को समझाकर घर भेज दिया गया है। ज्यादातर मामलों में छोटी-मोटी गलतफहमी में आकर पति-पत्नी घर उजाड़ने को तैयार हो जाते हैं। समझाने पर अपनी गलती का अहसास हुआ तो हंसी-खुशी सातों जोड़े अपने घर चले गए। कोशिश रहती है कि समझा-बुझाकर जोड़ों को राजी कर लिया जाए।

महिलाएं रिश्ते तोड़ने को तैयार

काउंसलर तरुणा सिंह ने बताया कि कई मामलों में रिश्ते खराब होनी की वजह शक होती है। कई बार ऐसे मामलों में हकीकत होती है तो कई बार शक के आधार पर महिलाएं रिश्ते तोड़ने को तैयार हो जाती हैं। हालांकि समझाने पर कई जोड़े मान जाते हैं और साथ रहने को तैयार हो जाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related Articles

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

-Advertisement-

Latest Articles