13.1 C
New Delhi
Tuesday, November 18, 2025

पद्म पुरस्कार विजेताओं में महिलाओं का जलवा, 29 महिलाएं, एक ट्रांसजेंडर को सम्मान

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

शिंजो आबे, पासवान, सुमित्रा सहित 7 हस्तियों को पद्म विभूषण सम्मान
— पद्म पुरस्कार विजेताओं में 29 महिलाएं, 10 विदेशी, एक व्यक्ति ट्रांसजेंडर शामिल
—16 लोगों को पद्म पुरस्कार मरणोपरांत दिए गए,102 हस्तियों को पद्म श्री

नई दिल्ली/ अदिति सिंह : गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे सहित 7 हस्तियों को पद्म विभूषण सम्मान देने की घोषणा की गई है। वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान और पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन सहित 10 हस्तियों को पद्म भूषण सम्मान दिया जाएगा। विभिन्न क्षेत्रों में देश की उत्कृष्ट सेवा करने वाले 102 हस्तियों को पद्म श्री दिया जाएगा। गृहमंत्रालय की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि दिवंगत गायक एस पी बालासुब्रमण्यम, डॉ. बेले मोनाप्पा हेगड़े, साइंस और इंजीनियरिंग क्षेत्र में नरिंदर सिंह कपानी, मौलाना वहीदुद्दीन खान, बी.बी. लाल, सुदर्शन साहू को भी पद्म विभूषण सम्मान दिया गया है। यह देश का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है। कृष्ण नायर सांताकुमारी चित्रा (कला), तरुण गोगोई (जनसेवा), चंद्रशेखर कांबरा (साहित्य और शिक्षा), पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन, पूर्व केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान, गुजरात के पूर्व सीएम केशुभाई पटेल, कल्बे सादिक, रजनीकांत देवीदास श्रोफ, तारलोचन सिंह को पद्म भूषण सम्मान से नवाजा जाएगा। पद्म पुरस्कार विजेताओं में 29 महिलाएं हैं। इनमें 10 लोग विदेशी, प्रवासी भारतीय, पीआईओ और ओसीआई और एक व्यक्ति ट्रांसजेंडर श्रेणी से हैं। इनमें 16 लोगों को पद्म पुरस्कार मरणोपरांत दिए गए हैं। कलाकार सुदर्शन साहू को पद्म विभूषण, प्रधानमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्र, धार्मिक नेता दिवंगत कल्बे सादिक और सामाजिक कार्यकर्ता तरलोचन सिंह को पद्म भूषण दिया गया है। पूर्व राज्यपाल दिवंगत मृदुला सिन्हा और पूर्व केंद्रीय मंत्री बिजोय चक्रवर्ती को पद्मश्री पुरस्कार मिला है।

7 शख्सियतों को पद्म विभूषण

जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे, सिंगर एस पी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत), सैंड कलाकार सुदर्शन साहू, पुरातत्वविद बीबी लाल, मौलाना वहीद्दुीन खान,मेडिसिन के क्षेत्र में कार्य करने वाले डॉक्टर मोनप्पा हेगडे, नरिंदर सिंह कपानी (विज्ञान और इंजीनियरिंग)।

पद्म भूषण से नवाजी जाएंगी ये 10 हस्तियां

असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई को मरणोपरांत पद्म भूषण दिया जाएगा। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा, पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान (मरणोपरांत), और धर्मगुरु कब्ले सादिक (मरणोपरांत) कृष्णन नायर शांतकुमारी- कला, केरल, चंद्रशेखर कंबरा- साहित्य एंव शिक्षा, कर्नाटक, केशुभाई पटेल (मरणोपरांत)- पब्लिक अफेयर्स, रजनीकांत देवीदास, उद्योग, महाराष्ट्र, तरलोचन सिंह, पब्लिक अफेयर्स, हरियाणा समेत 10 को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

16 लोगों को मरणोपरांत दिए गए पुरस्कार

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रपति ने 119 पद्म पुरस्कार दिए जाने को मंजूरी दी है जिनमें सात पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण और 102 पद्मश्री हैं। पद्म पुरस्कार विजेताओं में 29 महिलाएं हैं। इनमें 10 लोग विदेशी, प्रवासी भारतीय, पीआईओ और ओसीआई तथा एक व्यक्ति ट्रांसजेंडर श्रेणी से हैं। इनमें 16 लोगों को पद्म पुरस्कार मरणोपरांत दिए गए।

Related Articles

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Latest Articles