34.4 C
New Delhi
Sunday, June 1, 2025

राजनीति के मैदान में साइना नेहवाल की एंट्री

राजनीति के मैदान में साइना नेहवाल की एंट्री
–भारतीय जनता पार्टी में विधिवत रूप से हुई शामिल
–बड़ी बहन के साथ हुईं भाजपाई, नड्डा ने किया स्वागत
– बोलीं- पीएम नरेंद्र मोदी से मिलती है प्रेरणा

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल : देश की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल (Saina Nehwal) खेल में धूम मचाने के बाद अब राजनीति में पारी खेलने को तैयार हैं। वह आज बीजेपी में शामिल हो गईं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बीजेपी में शामिल होने की वजह पीएम मोदी हैं, जिनसे उन्हें प्रेरणा मिलती है। उनके साथ उनकी बड़ी बहन चंद्रांशू नेहवाल (Chandranshu Nehwal) ने भी भाजपा का दामन थामा।
भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में पार्टी महासचिव अरुण सिंह की अध्यक्षता में भाजपा की विधिवत सदस्यता ग्रहण की। साइना भाजपा के लिए दिल्ली सहित अन्य राज्यों में प्रचार भी कर सकती हैं। भाजपाई होने के बाद साइना नेहवाल और चंद्रांशू नेहवाल ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात की।

 

नड्डा ने उनके मंगल भविष्य की कामना की और उन्हें शुभकामनाएं दी। इस मौके पर साइना नेहवाल ने कहा कि वह ऐसी राजनीतिक पार्टी से जुड़ कर खुश हैं जो देश के लिए समर्पित होकर काम कर रही है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कड़ी मेहनत और उनकी परिश्रम की पराकाष्ठा से उन्हें प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि ऐसे परिश्रमी और देश के प्रति समर्पण भाव से काम करने वाले प्रधानमंत्री जी के साथ काम करना मेरे लिए गर्व की बात है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खेल को भी काफी बढ़ावा दिया है। ‘खेलो इंडिया जैसे कंसेप्ट को इम्प्लीमेंट करना खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त हुए कहा कि वह भी कड़ी मेहनत में यकीन रखती हैं और पार्टी के लिए वे कठोर परिश्रम करेंगी। साइना नेहवाल ने कहा कि मैं मेहनती खिलाड़ी हूं और मुझे उन लोगों के साथ काम करना पसंद है जो कड़ी मेहनत करते हैं। आज के दिन को अच्छा करार देते हुए कहा वह भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़ कर गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। नेहवाल ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी से प्रेरित हूँ और मुझे उम्मीद है कि मैं देश के लिए अच्छा कर सकती हूँ।

BJP के लिए गर्व की बात

इस मौके पर अरुण सिंह ने कहा कि आज हमारे लिए गर्व की बात है कि साइना नेहवाल आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रही हैं। उन्होंने साइना नेहवाल के कैरियर पर प्रकाश डालते हुए कहा कि साइना नेहवाल ने 22 सुपर सीरीज और ग्रैंड प्रिक्स खिताब जीते हैं। इसके अलावा उन्होंने 2012 के लंदन ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था और ऐसा करने वाली देश की पहली महिला शटलर बनी थीं। साइना नेहवाल जी बैडमिन्टन में वल्र्ड नंबर वन भी रह चुकी हैं। इस मुकाम तक पहुंचने वाली वह पहली भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी हैं।

latest news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Latest Articles