12.1 C
New Delhi
Tuesday, February 3, 2026

Stock Market Closing: भारतीय शेयर बाजार बड़ी तेजी के साथ बंद, Sensex 943 अंक उछला, Nifty 25000 अंक के ऊपर

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

मुंबई, 2 फरवरी (WomenExpress)। भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को जोरदार तेजी देखी गई। बजट के बाद रविवार को हुई भारी गिरावट से बाजार ने रिकवरी की और मजबूती से बंद हुआ। दिन के अंत में बीएसई सेंसेक्स 943.52 अंक यानी 1.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 81,666.46 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई निफ्टी 262.95 अंक यानी 1.06 प्रतिशत ऊपर 25,088.40 के स्तर पर रहा।

बाजार ने दिन की शुरुआत लाल निशान में की थी, जहां सेंसेक्स 167 अंक गिरकर 80,555 पर और निफ्टी 29 अंक नीचे 24,796 पर खुला। लेकिन जल्दी ही खरीदारी बढ़ी और बाजार हरे निशान में चला गया।

सेक्टरों में तेजी और कमजोरी

तेजी की अगुवाई इंफ्रा और ऑटो सेक्टर ने की। निफ्टी इंफ्रा 2.26 प्रतिशत, निफ्टी ऑटो 2.13 प्रतिशत, निफ्टी पीएसयू 2.04 प्रतिशत, निफ्टी ऑयल एंड गैस 2.04 प्रतिशत, निफ्टी मेटल 1.88 प्रतिशत और निफ्टी कमोडिटीज 1.87 प्रतिशत ऊपर बंद हुए। सिर्फ निफ्टी आईटी 0.47 प्रतिशत और निफ्टी हेल्थकेयर 0.08 प्रतिशत की मामूली कमजोरी दिखी।

मिडकैप और स्मॉलकैप का हाल

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी अच्छी खरीदारी हुई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 546.80 अंक यानी 0.96 प्रतिशत ऊपर 57,667.60 पर और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 105.20 अंक यानी 0.64 प्रतिशत बढ़कर 16,523.35 पर बंद हुआ।

प्रमुख शेयरों का प्रदर्शन

सेंसेक्स में पावर ग्रिड, अदाणी पोर्ट्स, बीईएल, एमएंडएम, एलएंडटी, इंडिगो, अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स, आईटीसी, बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक और मारुति सुजुकी जैसे शेयर टॉप गेनर्स रहे। वहीं एक्सिस बैंक, इन्फोसिस, टीसीएस, ट्रेंट, टाइटन और कोटक महिंद्रा बैंक लूजर्स में शामिल थे।

एक्सपर्ट की राय

एलकेपी सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक दे ने कहा कि बड़ी गिरावट के बाद निफ्टी में मजबूत उछाल आया है, लेकिन व्यापक ट्रेंड अभी कमजोर है। इंडेक्स 200 डीएमए से नीचे है। उन्होंने सलाह दी कि तेजी का फायदा लीवरेज पोजीशन कम करने और शॉर्ट पोजीशन बनाने में लें। निफ्टी के लिए रेजिस्टेंस 25,200 और सपोर्ट 24,900 के आसपास है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Women Express पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Latest News