33.5 C
New Delhi
Wednesday, June 25, 2025

अब PCS की परीक्षा में पहुंचे बाहुबली मुख्तार अंसारी और विकास दुबे … जाने कैसे

-UPSE ने अभ्यर्थी से एनकाउंटर और उसके समाधान पर भी सवाल पूछे                – चुनाव आयोग द्वारा मतदान केंद्रों पर उपलब्ध कराए गए वीपैट क्या है                    – नक्सलवाद की समस्या, भारत में इसके कारण और समाधान पर भी सवाल  

प्रयागराज /विनोद मिश्रा : माफिया डान मुख्तार अंसारी और बाहुबली विकास दुबे की गिनती दुर्दांत अपराधियों की श्रेणी में गिनी जाती है, लेकिन इन दिनों ये दोनों चर्चित अपराधी उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में चल रहे PCS इग्जाम के इंटरब्यू का हिस्सा बन गए हैं। इसके अलावा दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसान आंदोलन भी इंटरब्यू का चैप्टर्स बन गया है। यह जानकार आप जरूर हैरान हो जाएंगे, लेकिन सच्चाई यही है। PCS इंटरब्यू के छठवें दिन मंगलवार को 112 में से 108 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। इंटरव्यू बोर्ड ने एक अभ्यर्थी से मुख्तार अंसारी के पंजाब से यूपी में ट्रांजिट और विकास दुबे प्रकरण पर सवाल पूछा गया। बोर्ड ने अभ्यर्थी से एनकाउंटर और उसके समाधान पर भी सवाल पूछे। इसके अलावा चुनाव आयोग द्वारा मतदान केंद्रों पर उपलब्ध कराए गए वीपैट क्या है, स्मार्टसिटी से क्या तात्पर्य है, ऐसे तीन क्षेत्र बताएं जिसमें स्मार्टसिटी मददगार होगा, एलन मस्क कौन हैं, होमो सैपिएन्स इंडिया में कब और कहां से आए, छत्तीसगढ़ में हुए नक्सली हमले के परिप्रेक्ष्य में पूछा गया आपको नक्सल प्रभावित इलाके में पोस्टिंग मिले तो आप जाएंगे, नक्सलवाद की समस्या और भारत में इसके कारण और समाधान पर भी सवाल पूछे गए।
इसके अलावा आरएनए वैक्सीन क्या है और कोविशील्ड किस प्रकार की वैक्सीन है, धर्मनिरपेक्षता और पंथनिरपेक्षता में क्या अंत है, समाज और समुदाय में अंतर, समुदाय के प्रकार, ग्रामीण नगरीय समुदाय के आधार, शिक्षा के तत्व, शिक्षा के आधार, दादा साहेब फाल्के किसे मिला है, साहित्य समाज का दर्पण कैसे है, सोशल सिक्योरिटी और सोशल इंश्योरेंस में अंतर, सोशल सिक्योरिटी की कुछ स्कीम का नाम भी पूछा।

किसान आंदोलन भी बना PCS इंटरब्यू का हिस्सा

ऑगस्ट कोम्टे का प्रत्यक्षवाद क्या है, स्वेज नहर विवाद क्या है, जीएसटी क्या है, जीएसटी का लाभ कैसे हुआ है, किस बड़े सैन्य अधिकारी को हाल ही में याद किया गया है, आप एसडीएम हैं आपको अपने क्षेत्र के किसानों को आंदोलन से रोकना है, कैसे रोकेंगे, शिक्षा क्या, शिक्षा में लोकतंत्र या लोकतंत्र में शिक्षा किसे बेहतर मानते हैं, दोनों में क्या अन्तर है, क्या आप मानते हैं कि शिक्षकों का चयन सही मानदंडों पर हो रहा है, औपचारिक अनौपचारिक मोड क्या है शिक्षा का, आदि सवाल पूछे गए।

भारत-पाक बंटवारा, महात्मा गांधी और भगत सिंह से जुडे सवाल भी

पीसीएस इंटरब्यू के दौरान एक अभ्यर्थी से पूछा गया, भारत पाकिस्तान विभाजन के समय काफी लोग बेघर हो गए, कई मर गए, क्या विभाजन और बेहतर तरीके से हो सकता था। आप अगर गांधी होते तो क्या करते, लोगों को समय देते एक से दूसरे स्थान जाने का। गांधी जी अगर चाहते तो भगत सिंह की फांसी माफ करवा सकते थे पर उन्होंने नहीं करवाया, आपका क्या मानना है। भारत अफगानिस्तान संबंध, अफगान में किस भारतीय राजा की ससुराल थी, भारत-इंग्लैंड के बीच तीसरे वनडे के बारे में बताएं किसने कैच छोड़ा था, आखिरी ओवर किसने डाला, नो बॉल किसने डाली जैसे प्रश्न पूछे गए।

Related Articles

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Latest Articles