HomeEntertainmentकिसान आंदोलन का समर्थन कर बुरे फंसे सिगंर जैजी बी, ट्विटर ने...

किसान आंदोलन का समर्थन कर बुरे फंसे सिगंर जैजी बी, ट्विटर ने ब्लॉक किया अकाउंट

नई दिल्ली, साधना मिश्रा: इन दिनों ट्विटर अपनी किसी ना किसी कार्यवाई को लेकर सुर्खियों में बना हुआ है। हाल ही में ट्वीटर ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का ट्वीटर अकाउंट स्थाई रुप से बंद कर दिया था। जिसके बाद अब मशहूर पंजाबी सिंगर का अकाउंट ब्लॉक कर दिया है। हालांकि ये बात […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली, साधना मिश्रा: इन दिनों ट्विटर अपनी किसी ना किसी कार्यवाई को लेकर सुर्खियों में बना हुआ है। हाल ही में ट्वीटर ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का ट्वीटर अकाउंट स्थाई रुप से बंद कर दिया था। जिसके बाद अब मशहूर पंजाबी सिंगर का अकाउंट ब्लॉक कर दिया है। हालांकि ये बात अलग है कि ट्विटर ने ये कार्यवाई सरकार की अपील के बाद किया है।

जैजी बी समेत इन तीन और यूजर्स का अकाउंट ब्लॉक
आपको बता दें कि अब ट्विटर ने भारत में चार और यूजर्स के ट्विटर अकाउंट को ब्लॉक कर दिया है। जिसमें मशहूर पंजाबी सिंगर जैजी बी (jazzy b) और कलाकार एल-फ्रेश द लायन और दो अन्य लोगों का ट्विटर अकाउंट ब्लॉक किया है। हालांकि यह जैजी का अकाउंट सिर्फ भारत में ब्लॉक किया गया है, बाहर के देशों में उनके अकाउंट को एक्सेस किया जा सकता है।

- Advertisement -

यह भी पढ़े… दुनिया की सबसे जवान दादी ने अपनी खूबसूरती का किया खुलासा

ट्विटर प्रवक्ता ने बताई अकाउंट ब्लॉक करने की वजह
जैजी बी समेत तीन अन्य यूजर् का अकाउंट ब्लॉक करने के बाद ट्विटर प्रवक्ता (twitter spokesperson) ने कहा कि अगर ट्विटर अकाउंट पर ऐसा कंटेंट डाला जाता है जो ट्विटर के कानूनों का उल्लंघन करता है तो उसे हटा दिया जाता है। सभी मामलों में ट्विटर अकाउंट होल्डर को सूचना देता है ताकि वो जान सकें कि हमारे पास उनके खिलाफ लीगल नोटिस आया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक किसान आंदोलन के पक्ष में बोलना जैजी बी के खिलाफ रहा और इसी को देखते हुए सरकार ने अकाउंट को ब्लॉक करने की सिफारिश ट्विटर से की थी।

केंद्र ने ट्विटर से की ये शिकायत
जैसा कि आप सब जानते ही है कि पीछले 6 महीने से ज्यादा समय से दिल्ली हरियाणा बॉर्डर पर केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन लगातार जारी है। वहीं किसानों के प्रदर्शन को बॉलीवुड से भी समर्थन मिल रहा है तो वही साथ ही देश में किसान आंदोलन (Farmer Protest) की वजह से कई ट्विटर अकाउंट के जरिए लोगों तक फेक न्यूज फैलाई जा रही थी। जिसको लेकर केंद्र ने इसकी शिकायत ट्विटर से की थी। जिसकी कार्यवाही में अब ट्विटर अब ऐसे यूजर्स का अकाउंट ब्लॉक कर रहा है।

- Advertisement -

यह भी पढ़े… जागो पार्टी के अध्यक्ष मनजीत सिंह जी.के ने कौम के साथ किया धोखा : कालका

साल 2021 की शुरुआत में 500 से ज्यादा अकाउंट ब्लॉक
आपको बता दें कि इस मामले में ट्विटर ने इस साल की शुरुआत में, भारत में 500 से अधिक अकाउंट को ब्लॉक कर दिया गया था। केंद्र सरकार ने ट्विटर को किसानों के आंदोलन से संबंधित गलत जानकारी और भड़काऊ सामग्री पर रोक लगाने का आदेश दिया था।

- Advertisement -
-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

-Advertisement-

Latest News