15.1 C
New Delhi
Wednesday, February 11, 2026

अभिनेत्री सागरिका सुमन का खुलासा, राज कुंद्रा के PA ने न्यूड फिल्मों का दिया था ऑफर

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

—मशहूर मॉडल एवं अभिनेत्री का सनसनीखेज खुलासा, वह खुद हैरान हो गई थी
—अभिनेत्री ने ठुकरा दिया था न्यूड फिल्मों में काम करने का ऑफर
—न्यूड फिल्म बनाने के बदले सागरिका को लाइफ बना देने का दिया था प्रस्ताव

मुंबई /टीम डिजिटल : बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के पोर्न फिल्मों के निर्माण और उसे ऐप पर बेचने के मामले में फंसते जा रहे हैं। एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं। अब एक मशहूर मॉडल ने बड़ा सनसनीखेज खुलासा किया है। अभिनेत्री और मशहूर मॉडल सागरिका शोना सुमन का कहना है कि राज कुंद्रा के निजी सचिव पीए उमेश कामत ने उन्हें न्यूड फिल्मों में काम करने का ऑफर दिया था। उमेश कामत को कुंद्रा का दाहिना हाथ माना जाता है। सागरिका का कहना है कि उमेश कामत ने खुद ही न्यूड फिल्मों के लिए किया था उनसे संपर्क साधा था। हालांकि उन्होंने ये पेशकश तुरंत ठुकरा दी थी।

यह भी पढैं...शिल्पा शेटटी के पति राज कुंद्रा UK के लिए बनाते थे अश्लील फिल्म

सागरिका शोना सुमन ने मीडिया से बात करते कहा कि लॉकडाउन के दौरान वो उमेश कामत के संपर्क में आई थीं। उमेश ने वीडियो कॉल के जरिये उनका ऑडिशन लेते समय न्यूड ऑडिशन की बात कही थी। मॉडल का कहना है कि यह सुनकर वो अवाक रह गईं और तुरंत ही इसके लिए मना कर दिया था।
उस समय कॉल पर एक और व्यक्ति जुड़ा था लेकिन उसने अपना चेहरा ढंक रखा था। सागरिका का कहना है कि उन्हें लगता है कि वह राज कुंद्रा ही था। कामत ने सागरिका को लाइफ बना देने का प्रस्ताव भी दिया था। सागरिका के मुताबिक,फरवरी महीने में जब ये मामला उजागर हुआ तब भी मैंने मेरे साथ हुई इस बात का खुलासा किया था। राजकुंद्रा का नाम भी लिया था। अब जब कि राजकुंद्रा गिरफ्तार हो गए हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग मॉडल सागरिका ने की है।

यह भी पढैं...सैक्स या सम्भोग पर महिलाएं खुलकर बात क्यों नहीं कर सकती

मुंबई पुलिस का कहना है कि पोर्न फिल्मों को बनाने और उन्हें कुछ ऐप के जरिये पब्लिश करने में राज कुंद्रा शामिल थे। राज कुंद्रा को 23 जुलाई तक पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है। मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम उनसे केस में अहम राज उगलवाने की कोशिश करेगी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि राज कुंद्रा की फर्म वियान इंडस्ट्रीज के रिश्ते लंदन की कंपनी केनरिन से थे। ये केनरिन कंपनी हॉटशॉट्स ऐप की मालिक है। केनरिन कंपनी कथित तौर पर अश्लील सामग्री के निर्माण में शामिल है।

Related News

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Latest News