HomeEntertainmentपति के धोखे के बाद टैक्सी ड्राइवर बनीं कोरियन K-ड्रामा स्टार जियोंग...

पति के धोखे के बाद टैक्सी ड्राइवर बनीं कोरियन K-ड्रामा स्टार जियोंग गा-यून, जानिए पूरी कहानी

दक्षिण कोरिया की मशहूर अभिनेत्री और पूर्व ब्यूटी क्वीन जियोंग गा-यून (Jeong Ga-eun) ने पति से तलाक के बाद आर्थिक मुश्किलों का सामना करते हुए अपनी छोटी बेटी का भरण-पोषण करने के लिए लाइसेंस्ड टैक्सी ड्राइवर का काम शुरू कर दिया है।

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

दक्षिण कोरिया की मशहूर अभिनेत्री और पूर्व ब्यूटी क्वीन जियोंग गा-यून (Jeong Ga-eun) ने पति से तलाक के बाद आर्थिक मुश्किलों का सामना करते हुए अपनी छोटी बेटी का भरण-पोषण करने के लिए लाइसेंस्ड टैक्सी ड्राइवर का काम शुरू कर दिया है। एक समय टीवी स्क्रीन पर K-ड्रामा में दर्शकों का मनोरंजन करने वाली इस अभिनेत्री ने अब सिस्टम की रूढ़िवादी सोच को चुनौती देते हुए पुरुष-प्रधान टैक्सी कंपनी में पहली महिला ड्राइवर बनकर नई मिसाल पेश की है।

तलाक और आर्थिक संकट की कहानी

जियोंग गा-यून का जन्म 21 मई 1978 को हुआ था। उन्होंने 2001 में मिस कोरिया साउथ ग्योंगसांग प्रांत की उपविजेता बनकर सुर्खियां बटोरी थीं। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग और अभिनय के क्षेत्र में काम किया। कई K-ड्रामा सीरियल में छोटी-मोटी भूमिकाएं निभाईं। 2016 में एक बिजनेसमैन से शादी हुई और एक बेटी का जन्म हुआ। लेकिन 2018 में तलाक हो गया। बाद में पता चला कि उनके पूर्व पति ने उनके नाम पर बड़े स्तर पर धोखाधड़ी की थी, जिससे वे आर्थिक रूप से बुरी तरह प्रभावित हुईं। पूर्व पति विदेश भाग गए और न तो कोई आर्थिक सहायता दी न ही बच्ची के लिए मेंटेनेंस।

- Advertisement -

टैक्सी ड्राइवर बनने का फैसला

अभिनय के काम कम होने और घर चलाने के लिए पैसे की जरूरत पड़ने पर जियोंग गा-यून ने नया रास्ता चुना। उनके पिता भी 30 साल से ज्यादा समय तक टैक्सी ड्राइवर रहे थे। इसी वजह से उन्हें इस पेशे में कोई संकोच नहीं था। उन्होंने टैक्सी ड्राइवर का लाइसेंस परीक्षा पास किया और अपनी यूट्यूब चैनल ‘वंडर गा-यून’ पर इस पूरी यात्रा को शेयर किया।

पति के धोखे के बाद टैक्सी ड्राइवर बनीं कोरियन K-ड्रामा स्टार जियोंग गा-यून, जानिए पूरी कहानी
पति के धोखे के बाद टैक्सी ड्राइवर बनीं कोरियन K-ड्रामा स्टार जियोंग गा-यून, जानिए पूरी कहानी

सिस्टम से लड़ाई और पहली महिला ड्राइवर

टैक्सी कंपनी में नौकरी ढूंढना आसान नहीं था। कई कंपनियों ने फोन पर ही मना कर दिया। कुछ ने कहा कि वे महिलाओं को ड्राइवर नहीं रखते, तो कुछ ने पार्ट-टाइम वर्कर्स की जरूरत नहीं बताई। लेकिन जियोंग गा-यून ने हिम्मत नहीं हारी। आखिरकार उन्हें एक पुरानी टैक्सी कंपनी में मौका मिला, जो 1965 से चल रही थी। कंपनी के 60 साल के इतिहास में वे पहली महिला ड्राइवर बनीं। कंपनी ने उन्हें फिक्स्ड सैलरी और इंसेंटिव का ऑफर दिया, जिसमें कोई भारी डेली टारगेट नहीं था।

नई शुरुआत और प्रेरणा

अब जियोंग गा-यून पार्ट-टाइम टैक्सी चलाती हैं। वे अपनी बेटी का ख्याल रखते हुए घर का खर्च चला रही हैं। उन्होंने कहा कि यह काम सम्मानजनक है और वे अपनी बेटी को भी सिखाना चाहती हैं कि मुश्किल समय में मेहनत से आगे बढ़ा जा सकता है। एशियाई समाज में जहां कुछ कामों को केवल पुरुषों के लिए माना जाता है, वहां उनकी यह कोशिश रूढ़िवादी सोच को चुनौती दे रही है।

जियोंग गा-यून की कहानी उन सभी महिलाओं के लिए प्रेरणा है, जो तलाक या आर्थिक संकट के बाद नई शुरुआत करना चाहती हैं। वे साबित कर रही हैं कि सेलिब्रिटी होने के बावजूद साधारण काम करके भी आत्मनिर्भर रहा जा सकता है। उनकी मेहनत और सकारात्मक सोच कई लोगों को प्रोत्साहित कर रही है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Women Express पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

-Advertisement-

Latest News