28.4 C
New Delhi
Wednesday, April 30, 2025

यूपी में बनेगी फिल्म, निर्माता प्रकाश झा ने की CM योगी आदित्यनाथ से मुलाकात

—यूपी सरकार फिल्म निर्माण से सम्बन्धित गतिविधियों को प्रोत्साहन दे रही
—फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने के लिये नोएडा में वल्र्ड क्लास फिल्म सिटी की स्थापना होगी
—फिल्म निर्माण के लिये उत्तर प्रदेश में अनुकूल माहौल मौजूद: प्रकाश झा

लखनऊ /टीम डिजिटल : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आज उनके सरकारी आवास पर फिल्म निर्माता, निर्देशक व लेखक प्रकाश झा ने भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में फिल्म निर्माण से सम्बन्धित गतिविधियों को प्रोत्साहन दे रही है। कई फिल्म निर्माताओं द्वारा प्रदेश में फिल्म निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में फिल्म निर्माण के लिये आवश्यक अच्छी लोकेशन्स मौजूद हैं। साथ ही, कानून-व्यवस्था की भी कोई समस्या नहीं है। फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने के लिये राज्य सरकार द्वारा नोएडा में वल्र्ड क्लास फिल्म सिटी की स्थापना प्रस्तावित है।
भेंट के दौरान श्री प्रकाश झा ने मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया कि उनके द्वारा विगत तीन वर्ष से एक वेब सीरीज का निर्माण अयोध्या में किया जा रहा है। जिसमें 01 हजार लोकल कलाकार तथा 50 सीनियर कलाकारों द्वारा काम किया जा रहा है। इस सीरियल को लगभग 90 करोड़ लोगों द्वारा देखा गया है। उन्होंने कहा कि फिल्म निर्माण के लिये उत्तर प्रदेश में अनुकूल माहौल मौजूद है। फिल्म निर्माण के दौरान उन्हें स्थानीय प्रशासन का पूरा सहयोग मिला है। राज्य सरकार द्वारा फिल्म निर्माताओं को पूरी सुरक्षा के साथ-साथ सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

latest news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Latest Articles