-लोकतान्त्रिक मूल्यों पर टिकी पार्टी है भाजपा : धनखड़
— हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष ने गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात
–भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और केंद्रीय मंत्री से भी मिले
नई दिल्ली/टीम डिजिटल : हरियाणा के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने आज यहां दिल्ली में हरियाणा में चर्चित रजिस्ट्री घोटाले और सुरजेवाला के ट्वीट पर पलटवार किया। साथ ही कहा कि इस मामले पर सरकार ने स्वयं संज्ञान लिया है और यह घोटाला नहीं है। यह सरकार का पारदर्शिता के लिए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार को कुछ कमियां नजर आई उन्हें दुरुस्त किया जा रहा है, इसमें घोटाले वाली कोई बात नहीं है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि रजिस्ट्री रोकने के मामले को घोटाला कहना सही नहीं है। ओपी धनखड़ शुक्रवार को दिल्ली के हरियाणा भवन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
इस मौके पर संगठन की आगामी गतिविधियों के बारें में बताते हुए उन्होंने कहा कि 29 जुलाई से वह प्रदेश का दौरा कर सभी जिलों में जाकर कार्यकर्ताओ के साथ बैठक करेंगे। इसकी शुरुआत हिसार से होगी। जिला स्तर की इन बैठकों में नई टीम के लिए रणनीति भी बनाई जाएगी। बरोदा उपचुनाव पर उन्होंने कहा कि बरोदा उपचुनाव हमारे लिए नहीं भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के लिए चुनौती है, क्यंोंकि यह सीट उनकी परम्परागत सीट रही है।
हरियाणा भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री @OPDhankar जी को उनकी नयी ज़िम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ दी।
मैं आशा करता हूँ कि किसानों व गरीबों के हितों के लिए समर्पित श्री धनखड़ जी के नेतृत्व में @BJP4Haryana को नयी ऊर्जा व शक्ति मिलेगी और संगठन प्रदेश के कोने-कोने तक पहुँचेगा। pic.twitter.com/NWlADY3kla
— Amit Shah (@AmitShah) July 24, 2020
भाजपा के लिए तो यह एक अवसर की तरह है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक लोकतान्त्रिक मूल्यों पर टिकी पार्टी है यहां वंशवाद और परिवारवाद से तरक्की नहीं होती। बल्कि यहां तो कार्यकर्ता अपनी मेहनत और अपने पुरुषार्थ से आगे बढ़ता है। जबकि दूसरी पार्टियों में तरक्की की सीमाएं निर्धारित होती है, यहां कोई सीमा नहीं एक साधारण कार्यकर्ता मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक बन सकता है। भाजपा में साधनहिन कार्यकर्ता के लिए भी पार्टी सारी व्यवस्थाएं करती है, अगर उसको चुनाव लडाना है तो। उन्होंने कहा हम सब कार्यकर्ताओं को पार्टी को और मजबूत करना है और सबको साथ मिलकर चलना हैं।
भाजपा हरियाणा में नई उर्जा और शक्ति का संचार होगा
प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने गृहमंत्री अमित शाह से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की और आशीवाद लिया। हरियाणा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद यह गृहमंत्री शाह और धनखड़ की पहली मुलाकात है। मुलाकात के बाद खुद गृहमंत्री शाह ने अपने ट्विटर हैंडल से ओमप्रकाश धनखड़ को शुभकामनाएं दी और उनके नेतृत्व में भाजपा हरियाणा में नई उर्जा और शक्ति का संचार होने की बात कही, इसके साथ ही उन्होंने ओमप्रकाश धनखड़ के राजनीतिक संघर्ष को किसानों और गरीबों को समर्पित बताया। गृहमंत्री शाह से मिलने के बाद ओमप्रकाश धनखड़ भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बी एल संतोष, राज्यसभा सांसद एवं हरियाणा भाजपा के प्रभारी डॉ अनिल जैन, केन्द्रीय मंत्री संजीव बाल्याण से भी मिले। सूत्रों के मुताबिक हरियाणा भाजपा की आगामी गतिविधियों और प्रदेश में होने वाली संगठनात्मक नियुक्तियों के लिहाज सेे ये मुलाकतें बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।