– एक वृक्ष –
एक वृक्ष जायेगा साथ तुम्हारे ,
तुम्हारे अंतिम सफऱ में
जब सब हाथ बांधे खड़े होगे
दुखी व अनमने से ,
तब सच्चा साथ निभाएगा एक वृक्ष
वो तुमसे पहले जलेगा
तुम्हारी देह को जलाने के लिए
सब लौट आएंगे ,
लेकिन वो एक वृक्ष तुम्हारे साथ राख बनेगा ।
कहने को तो एक वृक्ष जायेगा तुम्हारे साथ
लेकिन उस वृक्ष के साथ कई पक्षियों का घर
पशुओं की छाया ,कीड़े -मकौड़ो का बसेरा भी जायेगा
तो जो जायेगा तुम्हारे साथ ,
उसकों जीवित रखने को एक वृक्ष लगाया जाए
अपने लिए नही किसी और के लिए लगाया जाए।


गरिमा राकेश ‘गर्विता’