28.3 C
New Delhi
Thursday, August 28, 2025

ताड़ासन: ब्लड सर्कुलेशन करता है बेहतर तो पाचन तंत्र को सुधारता है ये सरल आसन

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली, 19 अगस्त। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में काम का प्रेशर, अनियमित दिनचर्या और स्ट्रेस की वजह से हमारे शरीर और दिमाग पर बुरा असर पड़ता है। इन सब परेशानियों का समाधान अक्सर योगासन में छिपा होता है। उन्हीं में से एक बहुत ही असरदार और आसान योगासन है ताड़ासन, जिसे भारत में ‘पर्वत मुद्रा’ या ‘ताड़ के पेड़ की मुद्रा’ भी कहा जाता है। यह आसन सेहत के कई फायदे देता है।

ताड़ासन के स्वास्थ्य लाभ और विधि

आयुष मंत्रालय के अनुसार, ताड़ासन करने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। यह न केवल हमारी बॉडी के बैलेंस और स्थिरता बढ़ाता है, बल्कि मानसिक ताकत भी बढ़ाता है। ऐसा कहा जाता है कि यह आसन तनाव को कम करने और ध्यान केंद्रित करने में मददगार है।

ताड़ासन करने का सही तरीका इतना आसान है। सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं। अपने पैरों के बीच लगभग 2 इंच का फासला रखें। फिर, अपनी उंगलियों को आपस में फंसा लें और कलाई को बाहर की ओर मोड़ दें। सांस भरते हुए दोनों हाथों को ऊपर की ओर उठाएं और सिर के ऊपर ले जाएं। उसके बाद, एड़ियों को उठाकर पंजों पर संतुलन बनाएं और 10-15 सेकंड तक इसी मुद्रा में रहें।

यह आसन रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाता है, शरीर की मुद्रा को सुधारता है और मांसपेशियों में लचीलापन लाता है। साथ ही, यह रक्त संचार को बेहतर बनाता है, जिससे पाचन तंत्र मजबूत होता है।

क्यों जरूरी है ताड़ासन का नियमित अभ्यास?

आयुष मंत्रालय के अनुसार, ताड़ासन आपकी मानसिक एकाग्रता को बढ़ाने के साथ-साथ तनाव को भी दूर करता है। नियमित अभ्यास से पैरों, पीठ और कंधों की मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि ताड़ासन एक ऐसा योगासन है जो शरीर और दिमाग दोनों को स्वस्थ बनाने में मदद करता है। लेकिन, कुछ सावधानियों का ध्यान रखना जरूरी है। लो ब्लड प्रेशर या चक्कर आने की समस्या वाले लोगों को सतर्क रहना चाहिए। गर्भवती महिलाएं भी चिकित्सक की देखरेख में ही इस आसन का अभ्यास करें।

ध्यान रहे, अधिक देर तक मुद्रा में रहने से पैरों पर दबाव पड़ सकता है, इसलिए अपनी क्षमता के अनुसार ही अभ्यास करें। स्वस्थ रहिए, फोकस बढ़ाइए और अपने दिनचर्या को सरल और स्वस्थ बनाइए।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Women Express पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Latest Articles