16.1 C
New Delhi
Wednesday, February 11, 2026

पंजाब चुनाव में उतरेंगे BJP के 30 दिग्गज स्टार प्रचारक, करेंगे खेला

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली/ खुशबू पाण्डेय : भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 30 दिग्गज स्टार प्रचारकों की फौज उतार दी है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित सहित 9 केंद्रीय मंत्री शामिल हैं। इसके अलावा पंजाब से सटे दोनों राज्यों (हिमाचल प्रदेश एवं हरियाणा) के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर एवं जयराम ठाकुर स्टार प्रचारक बनाए गए हैं। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं कार्यालय प्रमुख अरूण सिंह ने केंद्रीय चुनाव आयेाग को 30 दिग्गज स्टार प्रचारकों की पूरी लिस्ट भेजी है। लिस्ट के मुताबिक केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, स्मृति ईरानी, अनुराग ठाकुर, पंजाब के चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी, हरदीप सिंह पुरी शामिल हैं। इसके अलावा मथुरा की सांसद हेमा मालिनी एवं पंजाब के ही सांसद एवं फिल्म अभिनेता सनी देयोल, दिल्ली के सांसद एवं अभिनेता मनोज तिवारी भी पंजाब में प्रचार करेंगे।

-प्रधानमंत्री मोदी, हेमा मालिनी, सनी देओल सहित कई दिग्गज शामिल
-2 राज्यों के मुख्यमंत्री एवं 10 केंद्रीय मंत्री करेंगे प्रचार
–दिल्ली के तीन सांसद, जम्मू कश्मीर एवं हिमाचल के नेता भी उतारे
-भाजपा पहली बार 65 सीटों पर लड़ रही है विधानसभा चुनाव

इसके अलावा सौदान सिंह, पंजाब के पार्टी प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, दिल्ली के सांसद हंस राज हंस, भाजपा महासचिव विनोद चावड़े, डा. नरिंदर सिंह रैना, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरूण चुघ, केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना, सांसद श्वेत मलिक, सरदार हरजीत सिंह ग्रेवाल, पूर्व डीजीपी पीएस गिल, एवं पूर्व डीजीपी एसएस विर्क, एन सिंह बरार पंजाब के अलग अलग विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार करेंगे। सूत्रों के मुताबिक भाजपा ने पंजाब के तीनों हिस्सों माझा-मालवा एवं दोआबा को राजनीतिक लिहाज से बांट दिया है। हर क्षेत्र के हिसाब से दिग्गज नेताअेां को मैदान में उतारा जा रहा है।
बता दें कि पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर 20 फरवरी को मतदान होना है। पहले यह मतदान 14 फरवरी को होना था, लेकिन पंजाब की राजनीतिक पार्टियों की अपील पर तारीखों में परिवर्तन किया गया। गौरतलब है कि पंजाब विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अपने दो सहयोगी घटक दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। पंजाब की 117 सीटों में से बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर 65 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी 37 सीटों पर, जबकि सांसद सुखदेव सिंह ढींढसा की पार्टी शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) 15 सीटों पर मैदान में उतरी है। पंजाब में वर्तमान में कांग्रेस पार्टी की सत्ता है। अब तक भाजपा शिरोमणि अकाली दल के साथ मिलकर चुनाव लड़ती रही है। भाजपा इससे पहले मात्र 23 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। कृषि बिलों के चलते अकाली दल ने भाजपा एवं एनडीए से रिश्ता तोड़ लिया था। इसके बाद भाजपा ने अकेले चुनाव मैदान में उतरने का ऐलान किया।

Previous article
Next article

Related News

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Latest News