HomeStateDelhiदिल्ली के 72 लाख लोगों को नहीं मिला मोदी सरकार का हेल्थ...

दिल्ली के 72 लाख लोगों को नहीं मिला मोदी सरकार का हेल्थ कवर

नई दिल्ली /प्रज्ञा शर्मा : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए पांच क की जरुरत है-कार्यकर्ता, कार्यक्रम, कार्यकारिणी, कोष एवं कार्यालय। देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में आज हम एक मजबूत संगठन बने हैं। आज गर्व है कि पूरे देश में 512 कार्यालय […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली /प्रज्ञा शर्मा : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए पांच क की जरुरत है-कार्यकर्ता, कार्यक्रम, कार्यकारिणी, कोष एवं कार्यालय। देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में आज हम एक मजबूत संगठन बने हैं। आज गर्व है कि पूरे देश में 512 कार्यालय बनने थे, जिसमें 165 कार्यालयों में काम चल रहा है और 215 कार्यालय बनकर तैयार हो चुके हैं। दिल्ली में 14 कार्यालय बनने हैं, जिसमें मंगलवार को 10वें कार्यालय का उदघाटन किया गया। यह कार्यालय लाखों कार्यकर्ताओं के माध्यम से गरीब लोगों की तस्वीर बदलने का काम करेगा।

संगठन की मजबूती के लिए पांच क की जरुरत : जेपी नड्डा
-दिल्ली में बीजेपी के 14 कार्यालय बनने हैं, 10वें कार्यालय का उदघाटन
-कार्यालय एक संस्कार केंद्र है, समाज के बारे में दिशा देने का मौका मिलता है
-प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आगे बढ़ रहा है :पांडा

जेपी नड्डा ने दक्षिणी दिल्ली जिला भाजपा कार्यालय उद्घाटन के मौके पर कहा कि कार्यालय एक संस्कार केंद्र है जहां हमें समाज के बारे में सोचने-समझने एवं दिशा देने का मौका मिलता है। कार्यालय एक सशक्त माध्यम है जो भाजपा के कार्यक्रमों को एकरुपता प्रदान करता है। लेकिन, इसके पीछे का संघर्ष हमें याद करना चाहिए जब चार पीढिय़ों की मेहनत के बाद आज हम ऐसे भव्य कार्यालय का निर्माण कराने में सक्षम हुए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार जवाबदेह सरकार है, समस्याओं को सुलझाने और देश को एक नई दिशा देने वाली सरकार है। अमेरिका और यूरोप जैसे विकसित देश भी कोरोना के सामने लडख़ड़ा गए, लेकिन मोदी सरकार ने 130 करोड़ जनता को अभी तक 190 करोड़ स्वेदशी वैक्सीन लगाकर एक सुरक्षा कवच देने का काम किया है।
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि दिल्ली में ईस्टर्न और वेस्टर्न पेरिफेरल-वे बनने से प्रदूषण की समस्या काफी हद तक कम हुई है। द्वारका एक्सप्रेस वे एवं मेरठ एक्सप्रेस वे बनाकर विकास कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पांच लाख रुपये तक का आयुष्मान योजना के तहत स्वास्थ्य बीमा 50 करोड़ लोगों को दिया, लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पिछले पांच सालों से 72 लाख लोगों को हेल्थ कवर मिलने से रोक रखा है। यही नहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 2.56 करोड़ घर बनाए गए जो लगभग 80 लाख लोगों को दिल्ली में मिलना है, लेकिन केजरीवाल और उनकी आम आदमी पार्टी बीच में रोड़ा बनी हुई है। स्कूल, बसें और स्वास्थ्य व्यवस्था की झूठी और बेबुनियादी बातें करने वाले अरविंद केजरीवाल को जनता जरुर समझाएगी।
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं दिल्ली प्रदेश के प्रभारी बैजयंत जय पांडा ने कहा कि हम देशहित में 24 घंटा काम करते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आगे बढ़ रहा है, उसके पीछे करोड़ों कार्यकर्ता आगे बढ़ाने काम कर रहे हैं। पीएम मोदी के कार्यों को आगे बढ़ाने का काम करोड़ों कार्यकर्ता कर रहे हैं। भाजपा का जो सपना था कि हर जिले में कार्यालय हो ताकि भाजपा का हर कार्यकर्ता जनता के पास पहुंच सके और मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों को भी पहुंचाएं, उसमें हम कामयाब रहे हैं।

- Advertisement -

दिल्ली में  बूथ को मजबूत करेंगे :आदेश गुप्ता

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि भाजपा का कार्यालय सिर्फ एक इमारत नहीं बल्कि देश और राष्ट्र की सेवा का एक केंद्र है। दक्षिणी दिल्ली जिले के इस कार्यालय से भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर केंद्र की मोदी सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों को पहुंचाएंगे। बूथ स्तर पर संपर्क करके भाजपा कार्यकर्ता दिल्ली के जनविरोधी सरकार के खिलाफ रणनीतियां बनाएंगे और बूथ को मजबूत करेंगे। गुप्ता ने कहा कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता दिल्ली वासियों के हितों में काम करता है और जिस तरह से फर्जीवाल देश के अन्य राज्यों में जाकर झूठ और बेबुनियादी बातें कर लोगों को गुमराह कर रहे हैं, उनकी पोल भाजपा खोलती रही है और आगे भी खोलती रहेगी। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी, सांसद रमेश बिधूड़ी, प्रदेश भाजपा महामंत्री कुलजीत सिंह चहल, दिनेश प्रताप सिंह, विष्णु मित्तल, योगिता सिंह, आदित्य झा, डॉ. महेन्द्र नागपाल, रोहताश बिधूड़ी सहित प्रदेश, जिला एवं मंडल के पदाधिकारी मौजूद थे।

- Advertisement -
-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

-Advertisement-

Latest News