32.4 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026

दिल्ली से शिमला और प्रयागराज से चित्रकूट भरिए उड़ान…जाने कैसे

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

–देश में उड़ान 4.0 के तहत 78 नए हवाई मार्गों को मंजूरी
–दिल्ली से शिमला, हिसार से चंडीगढ़, देहरादून और धर्मशाला के लिए उड़ान भर सकेंगे
–इस योजना के तहत अब तक 766 हवाई मार्ग स्वीकृत
–उत्तर पूर्व,पहाड़ी राज्यों और द्वीपों में कनेक्टिविटी को मिला बढ़ावा

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल : नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने क्षेत्रीय संपर्क योजना के तहत 78 नए हवाई मार्गों को मंजूरी दे दी है। इसके तहत देश का आम नागरिक छोटी दूरी में हवाई उड़ान के जरिये कम समय में यात्रा कर सकेगा। इससे देश के दूरस्थ और क्षेत्रीय इलाकों से संपर्क (कनेक्टिविटी) को और बढ़ाया जाएगा। इन नए मार्गों के लिए अनुमोदन प्रक्रिया में उत्तर पूर्वी क्षेत्र,पहाड़ी राज्यों और द्वीपों को प्राथमिकतादी गई है।
उत्तर पूर्वी राज्यों में गुवाहाटी से तेजू,रूपसी,तेजपुर,पासीघाट,मीसा और शिलांग के हवाई मार्गों के साथ कनेक्टिविटी को विशेष बढ़ावा दिया जा रहा है। उड़ान 4.0 के लिए मंजूर किए गए इन मार्गों से लोग हिसार से चंडीगढ़, दिल्ली से शिमला, देहरादून और धर्मशाला के लिए उड़ान भर सकेंगे। वाराणसी से चित्रकूट और श्रावस्ती के लिए हवाई मार्गों को भी मंजूरी दी गई है। इसके अलावा लक्षद्वीप के अगात्ती,कवारत्ती और मिनिकॉय द्वीपों को भी उड़ान 4.0 के नए मार्गों से जोड़ा गया है। बता दें कि उड़ान योजना के तहत अब तक 766 हवाई मार्गों को मंजूरी दी गई है। 29 सेवारत, 08 अनसर्व्ड (02 हेलीपोर्ट और 01 जल हवाई अड्डा सहित) और 02 अंडरसर्व्ड हवाई अड्डों को अनुमोदित मार्गों के लिए सूची में शामिल किया गया है।
उड़ान के चौथे दौर को दिसंबर 2019 में पूर्वोत्तर क्षेत्रों, पहाड़ी राज्यों और द्वीपों पर विशेष ध्यान देने के साथ शुरू किया गया था। भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण (एएआई) द्वारा पहले ही विकसित किए गए हवाई अड्डों को इस योजना के तहत व्यवहार्यता गैप फंडिंग के लिए उच्च प्राथमिकता दी गई है। उड़ान 4.0 के तहत, हेलीकॉप्टर और सी-प्लेन के संचालन को भी शामिल किया गया है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इसकी शुरुआत से 274 उड़ान मार्गों का परिचालन किया है, जिससे 45 हवाई अड्डे और 3 हेलीपोर्ट जुड़े हैं।

ये हैं कुछ चर्चित रूट
मंत्रालय के मुताबिक नए स्वीकृत आरसीएस रूटों में हिसार से धर्मशाला, धर्मशाला से हिसार, हिसार से चंडीगढ़, चंडीगढ़ से हिसार, दिल्ली से शिमला,हिसार से देहरादून, देहरादून से हिसार, कानपुर (चकेरी) से मुरादाबाद, मुरादाबाद से कानपुर (चकेरी), कानपुर (चकेरी) से अलीगढ़, अलीगढ़ से कानपुर (चकेरी), कानपुर (चकेरी) से चित्रकूट, चित्रकूट से प्रयागराज, प्रयागराज से चित्रकूट, चित्रकूट से वाराणसी, वाराणसी से चित्रकूट, चित्रकूट से कानपुर (चकेरी), कानपुर (चकेरी) से श्रावस्ती, श्रावस्ती से वाराणसी, वाराणसी से श्रावस्ती, श्रावस्ती से प्रयागराज, प्रयागराज से श्रावस्ती, श्रावस्ती से कानपुर (चकेरी), बरेली से दिल्ली, दिल्ली से बरेली, कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (सीआईएएल) से अगात्ती, अगात्ती से कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, ऐजवाल से तेजपुर, तेजपुर से ऐजवाल, अगरतल्ला से डिबरुगढ़, डिबरुगढ़ से अगरतला, शिलॉन्ग से पासीघाट, पासीघाट से गुवाहाटी, गुवाहाटी से पासीघाट, पासीघाट से शिलॉन्ग, गुवाहाटी से तेजपुर, गुवाहाटी से तेजु, तेजु से इम्फाल, इम्फाल से तेजु, तेजु से गुवाहाटी, गुवाहाटी से रूपसी, रूपसी से कोलकाता, कोलकाता से रूपसी, रूपसी से गुवाहाटी, बिलासपुर से भोपाल, भोपाल से बिलासपुर आदि रूट शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Latest News