32.6 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

केंद्रीय विद्यालय में कराना है एडमिशन तो जल्दी करें, 1 अप्रैल से पंजीकरण शुरू

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

—पंजीकरण पोर्टल 1 से 19 अप्रैल तक खुला रहेगा
—देश के सभी KV में प्रथम कक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण होगा

नई दिल्ली/टीम डिजिटल : अगर आप अपने बच्चों का दाखिला केंद्रीय विद्यालय में करवाना चाहते हैं तो आपके लिए बहुत अच्छा मौका है। केंद्रीय विद्यालय संगठन ने एडमिशन के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू करने जा रहा है। इसके लिए आप जल्द से जल्द पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक शैक्षणिक वर्ष 2021-2022 के लिए केंद्रीय विद्यालय की प्रथम कक्षा में एडमिशन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 1 अप्रैल 2021 से शुरू होगा। जबकि दूसरी कक्षा और इससे ऊपर की कक्षाओं के लिए पंजीकरण ऑफलाइन मोड में 8 अप्रैल 2021 से शुरू किए जाएंगे। पहली क्लास के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 1 अप्रैल 2021 को सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा और 19 अप्रैल 2021 को शाम 7:00 बजे बंद होगा। एडमिशन के लिए अधिक जानकारी वेबसाइट पर या एंड्रॉइड मोबाइल ऐप के जरिए भी प्राप्त की जा सकती है। शैक्षणिक वर्ष 2021-2022 के लिए प्रथम कक्षा मेंकेवीएस ऑनलाइन एडमिशन हेतु ऐप डाउनलोड और इंस्टॉल करने के लिए निर्देश और आधिकारिक एंड्रॉइड मोबाइल ऐप और गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध होंगे।
इसी प्रकार दूसरी कक्षा और इससे ऊपर की कक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन सीटों की उपलब्धता के आधार पर 08 अप्रैल 2021 को सुबह 8 बजे से 15 अप्रैल् 2021 को शाम 4 बजे तक ऑफलाइन मोड में मंगाए जाएंगे।
ग्यारहवीं कक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म्स,केवीएस (एचक्यू) की वेबसाइट पर उपलब्ध 2021-2022 में एडमिशन के लिए तय शेड्यूल, के अनुसार विद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं। सभी कक्षाओं के लिए आयु की गणना 31 मार्च 2021 तक की जाएगी। सीटों का आरक्षण वेबसाइट पर उपलब्ध केवीएस एडमिशन दिशानिर्देश के अनुसार होगा।
बता दें कि कोविड-19 की वर्तमान स्थिति को देखते हुए, केवीएस सभी अभिभावकों से अनुरोध है कि वह सक्षम प्राधिकारी (केंद्र/राज्य/स्थानीय) द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। वर्तमान में, केंद्रीय विद्यालय संगठन 1247 केवी की श्रृंखला चला रहा है।

Related News

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Latest News