12.1 C
New Delhi
Tuesday, January 27, 2026

देशी In विदेशी out : भारतीय अभिनेता अक्षय कुमार ला रहे है देशी गेम

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली /टीम डिजिटल : कुछ ही दिन पहले भारत सरकार ने 118 चीनी Apps पर बैन लगा दिया था। भारत-चीन सीमा विवाद के बीच केंद्र सरकार ने ड्रैगन को एक और झटका देते हुए भारत और दुनिया भर मे लोकप्रिय गेम PUBG को भी बैन कर दिया है। एक सर्वे की माने तो भारत के 70-80 % बच्चे और जवान PUBG खेलते है।

 

अक्षय कुमार ने दी गेमर्स को खुशख़बरी
सोशल मीडिया पर #PUBG को इस्तेमाल करते हुए पोस्ट कई पोस्ट अपलोड किये गए है। इस बीच अक्षय कुमार ने इंडिया के युथ को कोरेना के समय गेमिंग का सहारा देते हुए FAU – G देश की पहली ऑनलाइन इंटरनेशनल टक्कर देने वाली भारतीय गेम का पोस्टर जारी किया। आपको बता दे की यह गेम पीएम मोदी के आत्‍मनिर्भर भारत मूवमेंट के तहत लेकर आए हैं। यह गेम भारतीय सेना के जवानों पर आधारित है।

अक्षय कुमार ने ट्वीट कर कहा
अक्षय कुमार ने ट्वीट कर कहा की मेरे लिए पीएम मोदी के आत्‍मनिर्भर भारत मूवमेंट के तहत यह ऐक्शन गेम, Fearless And United-Guards FAU-G को पेश करना पर गर्व की बात है। इस गेम से खिलाड़ी हमारे वीर सैनिकों के बलीदानों के बारे में भी जानेंगे। साथ ही इस गेम से जितना रेवेन्‍यू आएगा उसका 20 पर्सेंट नेट रेवेन्‍यू ‘भारत के वीर’ ट्रस्‍ट को डोनेट किया जाएगा।

भारत सरकार सीमा विवाद बना वजह
आपको बता दे की 15 जून को गलवान घाटी में हुई भारत और चीनी सैनिकों की झड़प के बाद सरकार ने 59 चीनी ऐप्स पर बैन लगाया था। ऐप्स पर बैन की बात करें तो भारत सरकार सीमा विवाद के बीच अबतक कुल 224 चीनी ऐप्स बैन कर चुकी है। PUBG के अलावा Baidu,APUS लॉन्चर प्रो जैसे ऐप पर भी सरकार ने बैन लगा दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Latest News