HomeNationalरामदास आठवले का ऐलान, UP समेत पांचों राज्यों में पार्टी लड़ेगी चुनाव

रामदास आठवले का ऐलान, UP समेत पांचों राज्यों में पार्टी लड़ेगी चुनाव

नई दिल्ली/ अदिति सिंह : केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रामदास आठवले की पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारेगी। इसके लिए पार्टी की भारतीय जनता पार्टी के साथ सीटों को लेकर बातचीत चल रही है। भाजपा के साथ मिलकर ही […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली/ अदिति सिंह : केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रामदास आठवले की पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारेगी। इसके लिए पार्टी की भारतीय जनता पार्टी के साथ सीटों को लेकर बातचीत चल रही है। भाजपा के साथ मिलकर ही वह कुछ सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसको लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास आठवले ने आज खुद पार्टी कार्यकर्ताओं को मैदान में जुट जाने को कहा। दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित नार्थ इंडिया कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान आठवले ने कहा कि यदि भाजपा के साथ गठबंधन नहीं हुआ तो आरपीआई कुछ सीटों पर चुनाव लड़कर शेष सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों का समर्थन करेगी।

-भाजपा के साथ गठबंधन कर कुछ सीटों पर उतरेंगे प्रत्याशी

यूपी समेत पाँचों चुनावी राज्यों (उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा एवं मणिपुर) में भाजपा के साथ गठबंधन पर चर्चा चल रही है। रामदास आठवले ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सीटों को लेकर चर्चा हुई है। पाँचों राज्यों में कुछ सीटों पर आरपीआई लड़ेगी और अन्य पर भाजपा का समर्थन करेगी। केंद्रीय मंत्री आठवले ने कहा कि आरपीआई वंचितों की लड़ाई लडऩे वाली पार्टी है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर में पार्टी चुनाव लडऩे के लिए तैयार है। इस अवसर पर मणिपुर के प्रदेश अध्यक्ष महेश को आरपीआई का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया।
सम्मेलन में सीमा ताई आठवले, नार्थ इंडिया अध्यक्ष मंजू छिब्बर, पूर्वोत्तर राज्यों के प्रभारी विनोद निकालजे, उत्तर प्रदेश प्रभारी जवाहर लाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण मिलन शुक्ल सहित विभिन्न राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष उपस्थित रहे।

- Advertisement -
-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

-Advertisement-

Latest News