31.1 C
New Delhi
Tuesday, August 5, 2025

राहुल गांधी ने कोरोना की लड़ाई को कहा नौटंकी, भड़की BJP, दी नसीहत

-कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी ने किया पलटवार
– कांग्रेस पार्टी द्वारा बनाई गई टूलकिट की भाषा बोल रहे हैं राहुल गांधी : जावड़ेकर
– भय का माहौल करने की बजाय कांग्रेस शासित राज्यों की ओर ध्यान दें राहुल गांधी

नई दिल्ली/ नेशनल ब्यूरो : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आज यहां कांग्रेस पार्टी एवं उसके नेता राहुला गांधी पर करारा पलटवार किया। साथ ही आरोप लगाया कि वे (राहुल गांधी) कांग्रेस पार्टी द्वारा बनाई गई टूलकिट की भाषा बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का बयान सुन कर सारा देश भत्र्सना कर रहा है, क्योंकि टूलकिट में लिखी गयी स्क्रिप्ट के अनुसार उन्होंने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार द्वारा कोरोना महामारी से लडऩे के लिए किये जा रहे प्रयासों के लिए नौटंकी शब्द का प्रयोग किया।

भाजपा नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश की जनता के साथ मिलकर कोविड का सामना कर रहे हैं, ऐसे समय में राहुल गांधी, सरकार द्वारा किये गए प्रयासों के लिए, नौटंकी शब्द का उपयोग करते हैं। ये देश और देश की जनता का अपमान है। ऐसे शब्दों का इस्तेमाल हम नहीं करेंगे, क्योंकि उनकी नौटंकी जनता ने कब की बंद कर दी है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को नसीहत दी कि तीसरी, चौथी एवं पांचवी वेव के बारे में भ्रांतियां फैला कर लोगो में भय उतपन्न करने की बजाय कांग्रेस शासित राज्य राजस्थान की तरफ ध्यान दें जहां आये दिन बलात्कार हो रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी को वैक्सीन का महत्व आज समझ आ रहा है, जब कि भारत मे निर्मित कोवैक्सीन आयी थी तब उसपर कांग्रेस के नेताओं ने प्रश्न चिन्ह लगाया था। लिहाजा, अब लोगों के मन में भ्रम ना उत्पन्न करें। प्रधानमंत्री मोदी ने खुद कोवैक्सीन लेकर कोवैक्सीन के सम्बंध में उठने वाले सभी सवालों पर पूर्ण विराम लगाया, तब भी राहुल गांधी की नौटंकी बंद नहीं हुई।
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने राहुल गांधी द्वारा वैक्सीन के सम्बंध में भय उत्पन्न किये जाने का पलटवार करते हुए बताया कि दिसंबर तक भारत मे 216 करोड़ नए टीके आएंगे, जो कि 108 करोड़ से भी अधिक लोगो को लगाए जाएंगे, कोरोना महामारी से लडऩे के लिए भारत सबसे अधिक वैक्सीन डोज देने वाला दूसरा देश है, जो की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व से ही संभव हो पाया है। भारत की जनता को वैक्सीन लगाने का कार्यक्रम 2021 में ही दिसंबर के महीने तक समाप्त हो जाएगा।

राजस्थान में आये दिन बलात्कार हो रहे हैं

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि राजस्थान में आये दिन बलात्कार हो रहे हैं। अपराधियों के अंदर से कानून का भय समाप्त हो गया है। हालात यह है कि इसी सप्ताह में, एम्बुलेंस में एक महिला का बलात्कार हुआ। महिलाओं के खिलाफ राजस्थान में हो रहे अत्याचार की पराकाष्ठा यह है कि भरतपुर से भाजपा सांसद रंजीता कोली की गाड़ी पर लोहे की रॉड से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कायरतापूर्ण हमला किया। रंजीता कोली का कसूर केवल इतना था कि वे रोज प्राइमरी हेल्थ सेंटर जाकर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेती थीं एवं उन्होंने राजस्थान सरकार की कोरोना के विरुद्ध जंग में विफल रणनीतियों के विरुद्ध आवाज उठाई।

Previous article
Next article

Related Articles

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Latest Articles