23.1 C
New Delhi
Tuesday, October 14, 2025

Lok Sabha : बीजेपी ने 195 सीटों पर उतारे प्रत्याशी, 28 महिलाओं को टिकट

-Advertisement-
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली/ सुनील पाण्डेय : भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने लोकसभा चुनावों के लिए शनिवार को 16 राज्यों एवं 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 195 सीटों पर प्रत्याशी उतार दिए। पहली लिस्ट में राजधानी दिल्ली की 7 सीटों में से 5 सीट पर प्रत्याशी उतारे जिसमें 4 सीटों पर टिकट काट दिए। यहां नए प्रत्याशी उतारे गए हैं। पहली लिस्ट में 34 केंद्रीय मंत्रियों, लोकसभा अध्यक्ष, 2 पूर्व मुख्यमंत्री को टिकट दिया है। इसमें से कई लोग दोबारा या तीसरी बार चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा 28 महिलाओं, 47 युवाओं (50 साल से कम उम्र के), अनुसूचित जाति 27, अनुसूचित जनजाति 18, ओबीसी समाज से 57 प्रत्याशी उतारे हैं। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी सीट से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा राजनाथ सिंह को लखनऊ एवं अमित शाह को गांधीनगर लोकसभा सीट से उतारा गया है। इकलौते मुस्लिम उम्मीदवार डॉ. सलाम को केरल से टिकट दिया गया है। 3 पूर्व मुख्यमंत्रियों में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज को विदिशा से, त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब को त्रिपुरा पश्चिम और असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल को डिब्रूगढ़ से टिकट मिला है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला अपनी सीट कोटा से फिर मैदान में होंगे। पार्टी ने सिर्फ एक मुस्लिम उम्मीदवार डॉ. अब्दुल सलाम को केरल के मलप्पुरम से प्रत्याशी बनाया है।

-28 महिलाएं, 47 युवाओं, 57 ओबीसी को मैदान में उतारा
-34 केंद्रीय मंत्रियों, 3 पूर्व मुख्यमंत्रियों, लोकसभा अध्यक्ष को टिकट
-यूपी सहित 16 राज्य एवं 2 केंद्र शासित प्रदेशों से प्रत्याशी उतारे
-इकलौते मुस्लिम उम्मीदवार डॉ. सलाम को केरल से टिकट
-पीएम मोदी के पूर्व निजी सचिव नृपेंद्र मिश्रा के बेटे साकेत मिश्रा को टिकट
-मेनका गांधी एवं वरूण गांधी की सीट पर घोषणा नहीं

उत्तरप्रदेश के श्रावस्ती से पूर्व आईएएस और प्रधानमंत्री मोदी के पूर्व निजी सचिव नृपेंद्र मिश्रा के बेटे साकेत मिश्रा को टिकट मिला है। यूपी के सुलतानपुर और पीलीभीत से उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की गयी है, जहां से क्रमश : पूर्व केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी व उनके पुत्र वरुण गांधी विजयी हुए थे। बता दें कि भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में 29 फरवरी की रात पार्टी कार्यालय में हुई थी। लंबे मंथन के बाद शनिवार की शाम पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने बताया कि बाकी सीटों पर मंथन चल रहा है। पहली लिस्ट में उत्तर प्रदेश से 51, पश्चिम बंगाल से 26, मध्य प्रदेश से 24, गुजरात से 15, राजस्थान से 15, केरल से 12, तेलंगाना से 9, असम में 11, झारखंड में 11, छत्तीसगढ़ में 11, दिल्ली में 5, जम्मू-कश्मीर में 2, उत्तराख्रंड में 3, अरूणांचल प्रदेश में 2, गोवा एवं त्रिपुरा में 1-1 प्रत्याशी उतारे गए हैं।

यूपी की 51 सीटों में 47 पुराने चेहरे, 5 महिलाएं

कहा जाता है कि दिल्ली का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर जाता है। ऐसे में जाहिर है कि उत्तर प्रदेश की सीटों को लेकर काफी संजीदगी बरती गई। हालांकि पहली सूची में प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में 51 सीटों पर ही नाम की घोषणा की गई। इसमें 9 केंद्रीय मंत्री हैं। हारी हुई सीटों पर 4 नए चेहरों को टिकट गया है। जबकि 47 पुराने चेहरे हैं। आगरा, मथुरा जैसी हाईलाइट सीटों पर वर्तमान सांसदों को ही जगह दी गई है। इसमें चार सीटों पर बदलाव किया गया है। यूपी से 5 महिलाओं को पहली लिस्ट में जगह मिल गई है। इसमें केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अमेठी और हेमामालिनी मथुरा से लड़ेंगी चुनाव। केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति (फतेहपुर), रेखा वर्मा (धौरहरा) और नीलम सोनकर (लालगंज) अपने क्षेत्रों से तीसरी बार अपनी किस्मत आजमाएंगी। इसके अलावा साक्षी महाराज, टेनी और साध्वी निरंजन ज्योति के टिकट भी बरकरार हैं।

भाजपा की पहली लिस्ट में बड़ा बदलाव

-195 नामों का एलान
-34 केंद्रीय व राज्य मंत्रियों का नाम सूची में
-28 महिलाओं को मौका
-47 युवा उम्मीदवार, जिनकी उम्र 50 साल से कम है
-27 नाम अनुसूचित जाति से
-18 प्रत्याशी अनुसूचित वर्ग से
-57 नाम अन्य पिछड़ वर्ग से

पहली लिस्ट में 18 राज्यों से प्रत्याशियों का ऐलान

भाजपा महासचिव विनोद तावड़े के मुताबिक उत्तर प्रदेश की 51, पश्चिम बंगाल की 26, मध्य प्रदेश की 24, गुजरात की 15, राजस्थान की 15, केरल से 12, तेलंगाना से नौ, असम से 11, झारखंड से 11, छत्तीसगढ़ की 11, दिल्ली की पांच, जम्मू-कश्मीर की दो, उत्तराखंड की तीन और अरुणाचल की 2, गोवा, त्रिपुरा, अंडमान-निकोबार और दमन और दीव की एक-एक सीट पर प्रत्याशी तय किए गए हैं।

- Advertisement -

राजस्थान में 5 सांसदों के टिकट कटे, 2 पर चेहरे बदले

हाल ही में विधानसभा चुनाव जीतने वाले राजस्थान राज्य में भाजपा ने 5 सांसदों के टिकट काटे हैं। वहीं कांग्रेस से आए 2 नेताओं को भी चुनाव में उतारा है। भाजपा ने कांग्रेस से आए दो नेता नागौर से डॉ. ज्योति मिर्धा और डूंगरपुर-बांसवाड़ा से महेंद्र जीत मालवीय को टिकट दिया गया है। ज्योति मिर्धा विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में आई थीं। वहीं, मालवीय कुछ दिन पहले ही विधायक पद से इस्तीफा देकर कांग्रेस से भाजपा में आए हैं। वसुंधरा के बेटे दुष्यंत सिंह झालावाड़ से पांचवी बार लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

उत्तर प्रदेश में 51 प्रत्याशी उतारे

-कैराना से प्रदीप कुमार
-मुजफ्फरनगर से संजीव कुमार बालियान
-नगीना से ओम कुमार
-रामपुर से घनश्याम लोधी
-संभल से परमेश्वर लाल सैनी
-अमरोहा से कंवर सिंह तंवर
-गौतम बुद्धनगर से डा. महेश शर्मा
-बुलंदशहर से डा. भोला सिंह
-मथुरा से हेमा मालिनी
-आगरा से सत्यपाल सिंह बघेल
-फतेहपुर सीकरी से राजकुमार चाहर
-एटा से राजवीर सिंह (राजू भैया)
-आंवला से धर्मेन्द्र कश्यप
-शाहजहांपुर से अरुण कुमार सागर
-खीरी से अजय मिश्रा टेनी
-धौरहरा से श्रीमती रेखा वर्मा
-सीतापुर से राजेश वर्मा
-हरदोई से जय प्रकाश रावत
-मिश्रिख से अशोक कुमार रावत
-उन्नाव से साक्षी महाराज
-मोहनलालगंज से कौशल किशोर
-लखनऊ से राजनाथ सिंह
-अमेठी से स्मृति ईरानी
-प्रतापगढ़ से संगम लाल गुप्ता
-फर्रुखाबाद से मुकेश राजपूत
-इटावा से डा.राम शंकर कठेरिया
-कन्नौज से सुब्रत पाठक
-अकबरपुर से देवेन्द्र सिंह भोले
-जालौन से भानु प्रताप सिंह वर्मा
-झांसी से अनुराग शर्मा
-हमीरपुर से कुंवर पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल
-बांदा से आरके सिंह पटेल
-फतेहपुर से साध्वी निरंजन ज्योति
-बाराबंकी से उपेंद्र सिंह रावत
-फैजाबाद से लल्लू सिंह
-अम्बेडकरनगर से रितेश पांडेय
-श्रावस्ती से साकेत मिश्रा
-गोंडा से कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया
-डुमरियागंज से जगदम्बिका पाल
-बस्ती से हरीश द्विवेदी
-संतकबीरनगर से प्रवीण कुमार निषाद
-महाराजगंज से पंकज चौधरी
-गोरखपुर से रवि किशन
-कुशीनगर से विजय कुमार दुबे
-बांसगांव से कमलेश पासवान
-लालगंज से नीलम सोनकर
-आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव निरहुआ
-सलेमपुर से रविंद्र कुशवाहा
-जौनपुर से कृपा शंकर सिंह
-चंदौली से महेंद्र पांडेय

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

-Advertisement-

Latest Articles