10.1 C
New Delhi
Tuesday, December 23, 2025

महिला केंद्रीय मंत्रियों का बीजेपी ने किया सम्मान, पहली बार दिखी मातृ शक्ति

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

–BJP मुख्यालय में महिला मोर्चा ने आयोजित किया समारोह
–हमारी संस्कृति में मातृ शक्ति का सम्मान सदियों से है : जेपी नडडा
-पीएम मोदी ने हर क्षेत्र में बेटियों को आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित किया
–केंद्रीय मंत्रिपरिषद में महिलाओं को पहली बार ज्यादा प्रतिनिधित्व मिला
–BJP ने नारी शक्ति को जितना स्थान दिया, उतना किसी पार्टी ने नहीं दिया

नई दिल्ली/ खुशबू पाण्डेय : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाले केंद्रीय मंत्रिपरिषद में शामिल मातृ शक्ति का आज यहां भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय में अभिनंदन किया गया। इसकी अध्यक्षता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नडडा ने की। साथ ही भारत की मातृशक्ति की वंदना करते हुए परिवार, समाज और देश के नवनिर्माण में उनकी भूमिका की सराहना की। कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के तत्वावधान में आयोजित किया गया। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानिती श्रीनिवासन ने केंद्रीय महिला मंत्रियों निर्मला सीतारमण, स्मृति ईरानी , मीनाक्षी लेखी, साध्वी निरंजन ज्योति, शोभा कारंदलजे, दर्शना जरदोश , अन्नपूर्णा देवी, प्रतिमा भौमिक , डॉ भारती पवार और रेणुका सिंह को सम्मानित किया।


केंद्रीय महिला मंत्रियों का अभिनंदन करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि हमारी संस्कृति में मातृ शक्ति का सम्मान सदियों से है। पूरी दुनिया को हमारी संस्कृति से सीख लेनी चाहिए लेकिन हम अपनी संस्कृति के मजबूत पक्षों की चर्चा ही नहीं करते। जब भी चर्चा होती है तो हम देवता-देवी नहीं कहते बल्कि देवी-देवता कहते हैं, नारायण लक्ष्मी नहीं अपितु लक्ष्मीनारायण कहते हैं, शंकर गौरी नहीं बल्कि गौरी शंकर कहते हैं, सीता-राम कहते हैं। हमारे तो संस्कार में ही महिलाओं का स्थान सबसे पहले आता है। जिस घर में गुरु, माता और महिला का सम्मान नहीं होता, वहां बरकत कभी भी नहीं आ सकती। जहां महिलाओं को सम्मान दिया जाता है, वह परिवार हमेशा आगे बढ़ता है, उसे आगे बढऩे से कोई रोक नहीं सकता।
नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिस तरह से हर क्षेत्र में बेटियों को आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित किया है और अपने मंत्रिमंडल में नारी शक्ति को सम्मान दिया है, वह अभूतपूर्व और सराहनीय है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के साथ युवा मोर्चा के समय से ही उनके साथ कार्य किया है। वे हमेशा ‘आउट ऑफ द बॉक्स सोच को तरजीह देते हैं। उनसे कई बातें भी सीखने को मिली हैं। हाल ही में जो केंद्रीय मंत्रिपरिषद का विस्तार हुआ है, उससे एक स्पष्ट संदेश देश में गया है। केंद्रीय मंत्रिपरिषद में महिलाओं को जितना प्रतिनिधित्व इस बार मिला है, उतना आज से पहले कभी नहीं हुआ। इस बार के मंत्रिमंडल में सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व मिला है और यह गुलदस्ते की तरह सभी समाज को साथ लेकर चलने वाला बना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसी राजनीतिक पार्टी है जहां वंशवाद, जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टिकरण की कोई जगह नहीं है। यहाँ प्रतिभा को सम्मान मिलता है, मातृ शक्ति को सम्मान मिलता है और उन्हें आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहन एवं माहौल मिलता है। पार्टी की स्थापना के समय से ही हमें पूर्ण विश्वास था कि हमारा रास्ता सही है और वैज्ञानिक है, इसलिए हम अडिग रूप से अपने पथ पर आगे बढ़ते गए और यहाँ तक पहुंचे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने नारी शक्ति को पॉलिसी, प्रोग्राम, एडमिनिस्ट्रेशन और गवर्नेंस में जितना स्थान दिया, उतना किसी और पार्टी ने नहीं दिया।

महिला अध्यक्ष ने पीएम मोदी एवं नडडा की सराहना की

महिला अध्यक्ष श्रीनिवासन ने महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व देने और मंत्रिमंडल में महत्वपूर्ण स्थान देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद किया और भाजपा में नारी शक्ति को आगे बढ़ाने के लिए जगत प्रकाश नड्डा की सराहना की। महिला मोर्चा के राष्ट्रीय प्रभारी एवं पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम के साथ महिला मोर्चा की सभी पार्टी पदाधिकारी, महिला सांसद एवं वरिष्ठ मातृ शक्ति उपस्थित रहीं।

Related Articles

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Latest Articles