24.1 C
New Delhi
Wednesday, February 11, 2026

BJP के सभी MP एवं MLA एक दिन का वेतन देंगे

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

–पार्टी के सभी सांसद अपनी सांसद निधि से एक करोड़ रुपये कोष में देंगे
–भाजपा अध्यक्ष ने सभी सांसदों एवं विधायकों से की अपील
–कोरोना के खिलाफ जारी लड़ाई को और धार दें पदाधिकारी
–नडडा ने पांच राज्यों के अध्यक्षों एवं संसदों से बात
–पार्टी कार्यकर्ता लोगों को किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील करें

(अदिति सिंह)
नई दिल्ली/ टीम डिजिटल : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज ओडि़शा, झारखंड, केरल, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के प्रदेश भाजपा अध्यक्षों, संगठन महामंत्रियों, पार्टी पदाधिक्रारियों, सांसदों, विधायकों एवं जिला अध्यक्षों से बात की। साथ ही कोरोना के खिलाफ जारी लड़ाई को और धार देने की अपील की।

इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कोरोना वायरस संकट से निपटने के लिए पीएम-केयर्स फंड बनाने और लोगों से इसमें मदद देने की अपील का स्वागत किया। साथ ही कहा कि पीएम मोदी के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी के सभी सांसद और विधायक अपने एक माह का मानदेय एवं वेतन पीएम-केयर्स फंड में दान करेंगे। उन्होंने आम-जन से भी इसमें सहयोग की अपील की। पार्टी के सभी सांसद भी अपनी सांसद निधि से एक करोड़ रुपये केंद्रीय राहत कोष में देंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने देश की जनता से भी पीएम मोदी के अपील का अक्षरश: पालन करने की अपील की ताकि कोरोना के खिलाफ लड़ाई कमजोर न पडऩे पाए। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन ने जरूरतमंद लोगों के खाने-पीने के लिए भरपूर व्यवस्था की है, इसलिए पलायन कर रहे लोगों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने संबंधित राज्यों की पार्टी इकाई से इस दिशा में तेज गति से कार्य करने के निर्देश दिएा। भाजपा अध्यक्ष ने वीडियो कांफ्रेंस में बताया कि पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी लोगों को किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील करें, ताकि लॉकडाउन की व्यवस्था न बिगड़े अन्यथा इतने बड़े पैमाने पर मूवमेंट से कोरोना के खिलाफ देश की लड़ाई में काफी कठिनाई आएगी।

इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी के एक करोड़ कार्यकर्ताओं द्वारा देश के पांच करोड़ गरीब लोगों तक खाना पहुंचाने के पार्टी के सबसे बड़े अभियान की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही भाजपा के प्रदेश कार्यालयों के कोरोना टोल फ्री के माध्यम से अधिकाधिक जरूरतमंद लोगों को मदद पहुंचाने की अपील की।

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नडडा ने विश्वास जताया कि सरकार द्वारा उठाये गए गए कदमों एवं जनता के सहयोग से हम जल्द ही कोरोना वायरस के संक्रमण के खिलाफ इस लड़ाई को जीत लेंगे। बता दें कि नड्डा प्रत्येक दिन सायं 7 बजे जनता-जनार्दन की सेवा के भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रमों की प्रगति की रोजाना समीक्षा कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Latest News