26.2 C
New Delhi
Wednesday, July 30, 2025

लॉक डाउन के बीच BJP चलाएगी ‘महाभोजन अभियान ‘

–रोजाना करेगी 5 करोड़ लोगों के खाने का इंतजाम
-बीजेपी ने 1 करोड़ कार्यकर्ताओं की उतारेगी फौज
-हर कार्यकर्ता कम से कम 5 गरीबों के लिए खाने का इंतजाम करेगा
-भाजपा लोगों के भोजन प्रबंध के लिए कम्युनिटी किचन का उपयोग करेगी
–भाजपा अध्यक्ष ने सभी प्रदेश अध्यक्षों एवं संगठन महासचिवों से की बात

(खुशबू पाण्डेय)
नई दिल्ली / टीम डिजिटल : देशभर में 21 दिन के लॉकडाउन के दौरान कोई भी गरीब, मजदूर एवं जरूरतमंद भूखा न सोए, इसके मद्देनजर देश की सत्ताधारी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) एक बड़ा अभियान शुरू करने जा रही है। इसके लिए भाजपा राष्ट्रव्यापी महाभोज अभियान चलाएगी, जिसमें देशभर में मौजूद पार्टी के 1 करोड़ कार्यकर्ता करीब 5 करोड़ गरीबों को खाना मुहैया कराएंगे। इसके लिए हर कार्यकर्ता कम से कम 5 गरीबों के लिए खाने का इंतजाम करेगा। इस महाअभियान के लिए भाजपा के एक करोड़ ऐसे कार्यकर्ताओं की सूची तैयार करेगी, जो लॉकडाउन की इस स्थिति में गरीबों के भोजन का पूरा ध्यान रखेंगे। इसके साथ ही भाजपा ने नसीहत भी दी कि कार्यकर्ता खय़ाल रखें कि इस कार्य में सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा जाए और जिला प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर अभियान को सफल बनाया जाय।

लॉक डाउन के दौरान गरीब, मजदूर ,रेहड़ी पटरी वालों के सामने खाने का संकट पैदा न हो, इसलिए इस ‘महाभोजन अभियान की शुरुआत हुई है।
जानकारी के मुताबिक इस अभियान के लिए भाजपा लोगों के भोजन प्रबंध के लिए कम्युनिटी किचन का उपयोग करेगी। साथ ही मंडल एवं शक्ति केंद्र के भाजपा नेटवर्क का इस्तेमाल कर भोजन समय पर पहुंचाया जायेगा। प्रत्येक पार्टी कार्यकर्ता पांच गरीब लोगों के भोजन का प्रबंध करेंगे।
इसके अलावा जहां भोजन पहुंचाने का प्रबंध नहीे हो पाएगा, वहां प्रत्येक सप्ताह लोगों को एक सप्ताह की भोजन सामग्री पहुंचाने का उचित और सुचारू प्रबंध करेगी। इस दौरान जन-वितरण प्रणाली का सुचारू संचालन भी सुनिश्चित किया जायेगा।

इस बावत भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नडडा ने स्पष्ट किया है कि सभी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष (BJP President) अपने-अपने राज्य के भाजपा सांसदों, विधायकों एवं अन्य जन-प्रतिनिधियों से ऑडियो/वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बात करें और गरीबों लोगों के खाने का प्रबंध करने और उसकी मॉनिटरिंग करें। इस अभियान में दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ये सुनिश्चित करें कि मजदूरों को खाने की तलाश में बाहर न निकलना पड़े ।

भाजपा अध्यक्ष ने की सभी अध्यक्षों से सीधी बात 

इस बावत भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने वीरवार को देश भर के प्रदेश भाजपा अध्यक्षों एवं संगठन महामंत्रियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बात की। साथ ही कोरोना वायरस के संक्रमण के खिलाफ देश की जारी निर्णायक लड़ाई के लिए पार्टी द्वारा शुरू किये गए राहत कार्यों की समीक्षा की और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी. एल. संतोष भी मौजूद रहे। बता दें कि नड्डा पिछले दो दिनों से पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये संवाद कर कोरोना के खिलाफ लड़ाई में योगदान देने हेतु पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देशित कर रहे हैं।

राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक में फैसला

बीजेपी अध्यक्ष नड्डा ने सभी प्रदेश अध्यक्षों को ये निर्देश दिए कि भाजपा के एक करोड़ ऐसे कार्यकर्ताओं की सूची तैयार की जायेगी जो लॉकडाउन की इस विषम परिस्थिति में गरीबों के भोजन का पूरा ध्यान रखेंगे। नड्डा ने कल ही 25 मार्च को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर यह यह निर्णय लिया था कि देश में जारी 21 दिन के लॉकडाउन की अवधि में कोई भी गरीब और मजदूर भूखा न सोए। इस अभियान के दौरान पार्टी के 1 करोड़ कार्यकर्ता हर रोज देश के 5 करोड़ गरीबों के भोजन का प्रबंध करेंगे। उन्होंने निर्देश दिया है कि हर एक कार्यकर्ता पांच जरूरतमंद लोगों को खाना खिलाने की जिम्मेदारी उठाए। मंडल और शक्ति केंद्र के हमारे नेटवर्क के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को चिह्नित कर उन तक समय पर भोजन पहुंचाने का प्रबंध होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि भोजन की गुणवत्ता उच्च होनी चाहिए।

कनॉटक, तमिलनाडु, ओडि़शा, जम्मू में अभियान शुरू

लॉक डाउन के दौरान गरीब, मजदूर ,रेहड़ी पटरी वालों के सामने खाने का संकट पैदा न हो, इसलिए इस ‘महाभोजन अभियानÓ की शुरुआत की हुई है। गरीब लोगों तक भोजन मुहैया कराने का यह अब तक का सबसे बड़ा अभियान है। कर्नाटक में प्रत्येक भाजपा सांसद ने इस दिशा में एक कंट्रोल रूम खोल लिया है। तमिलनाडु में 15 हजार लोगों का खाना वितरण शुरू हो चुका है। जम्मू और ओडि़शा में भी इस अभियान की शुरुआत हो चुकी है। दादर और नगर हवेली तथा पुदुच्चेरी के प्रदेश भाजपा अध्यक्षों ने कहा कि मंडल स्तर तक कार्य शुरू किया जा रहा है।

दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष को विशेष निर्देश

भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने सभी प्रदेश भाजपा अध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने राज्य के भाजपा सांसदों, विधायकों एवं अन्य जन-प्रतिनिधियों से ऑडियो/वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बात करें और गरीबों लोगों के खाने का प्रबंध करने और उसकी मॉनिटरिंग करें। साथ ही, उन्होंने जन-प्रतिनिधियों से आम- जन की जरूरत की हर बात का खय़ाल रखने की अपील भी की। दिल्ली के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि ये व्यवस्था सुनिश्चित की जाए कि मजदूरों को खाने की तलाश में बाहर न निकलना पड़े।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Latest Articles