33.1 C
New Delhi
Sunday, September 14, 2025

PM मोदी के नेतृत्व में मणिपुर के पहाड़ियों और घाटी में विकास के अंतर को पाटा

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

—BJP अध्यक्ष JP  नड्डा ने इंफाल में समाज की प्रमुख हस्तियों के साथ संवाद किया
—प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही विकास यात्रा से परिचित कराया
—मैरी कॉम देश की करोड़ों महिला खिलाड़ियों की प्रेरणास्रोत हैं : नड्डा

इंफाल /नेशनल ब्यूरो : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने अपने मणिपुर प्रवास के दूसरे और अंतिम दिन सिटी कन्वेंशन सेंटर इंफाल में शिक्षा, खेल, विज्ञान सहित अलग-अलग क्षेत्रों में सफलता का परचम लहराने वाले विजेताओं, समाज की प्रमुख हस्तियों एवं प्रबुद्धजनों के साथ संवाद किया और उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश भर में चल रही विकास यात्रा से परिचित कराया। इस कार्यक्रम में मणिपुर के यशस्वी मुख्यमंत्री एंड वीरेंद्र सिंह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शारदा देवी, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ओलम्पियन मैरी काॅम और मणिपुर के भाजपा प्रभारी डॉ संबित पात्रा सहित कई गणमान्य बुद्धिजीवी उपस्थित थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि मणिपुर ने देश की स्वतंत्रता संग्राम में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मणिपुर गेटवे ऑफ इंडिपेंडेंस तो है ही,  प्रधानमंत्री  के नेतृत्व में मणिपुर को हम गेटवे ऑफ डेवलपमेंट बनाने के लिए काम कर रहे हैं।  नड्डा ने कहा कि पिछले साढे चार सालों में भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार में मणिपुर में विकास और सकारात्मक बदलाव की संस्कृति आयी है जिसके केंद्र में गांव, गरीब, किसान, युवा एवं महिलाएं हैं। विध्वंस, अराजकता, बाधाओं और बंद की राजनीति ने मणिपुर में विकास को अवरूद्ध कर दिया था। विकास की राजनीति से किसी भी राज्य सरकार का कोई लेना देना नहीं था। भाजपा ने मणिपुर को विध्वंस से विकास की राजनीति के पथ पर गतिशील किया है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  के नेतृत्व में मणिपुर में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने विकास के साथ साथ सद्भाव, सौहार्द्र और सामंजस्य की संस्कृति विकसित की है। हमारी सरकार ने संविधान प्रदत्त मौलिक अधिकारों की रक्षा करते हुए सभी नागरिकों को बराबरी का हक दिया है और उन्हें सम्मान से जीने का अधिकार दिया है। माननीय प्रधानमंत्री जी ने जन-जन के जीवन के उत्थान के लिए कई योजनाओं की शुरुआत की। स्वच्छ भारत अभियान से जहां देश में स्वच्छता के संस्कार की प्रतिष्ठा हुई, वहीं पर शौचालयों के निर्माण से महिलाओं को सम्मान के साथ जीने का अधिकार मिला। जन-धन योजना से जहां गरीबों को देश के अर्थ तंत्र की मुख्यधारा से जोड़ा गया, वहीं आत्मनिर्भर भारत अभियान और वोकल फॉर लोकल से विकास की नई राह बनी जो संकट को चुनौतियों के रूप में लेते हुए देश को विकास के पथ पर अग्रसर करने की अमर कहानी है।

मणिपुर में विकास की नई क्रांति की शुरुआत हुई

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मणिपुर में विकास की नई क्रांति की शुरुआत हुई है। इनर लाइन परमिट से कल्चरल हेरिटेज के साथ-साथ परिसंपत्तियों को भी सुरक्षित किया जा रहा है। लगभग 4,448 करोड़ रुपये की लागत से 16 हाइवे पर काम चल रहा है। जल-जीवन मिशन पर राज्य में लगभग 906 करोड़ रुपये खर्च किये जा रहे हैं। जिरीबाम-इंफाल नई ब्रॉड गेज रेलवे लाइन परियोजना को क्रियान्वित कर रहा है जो 2023 तक पूरा हो जाएगा। रिन्यूएबल एनर्जी को बढ़ावा देते हुए मणिपुर में 9.06 मेगावाट का एक प्लांट भी लगाया गया है। नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज मणिपुर स्पोर्ट्स का एक नया डेस्टिनेशन बन चुका है। आज हमारी महान मुक्केबाज मैरी कॉम भी उपस्थित हैं। उन्होंने अपनी उपलब्धियों से देश की मातृशक्ति को आगे बढ़ने की राह दिखाई है। चाहे एशियन गेम्स हो, कॉमनवेल्थ गेम्स हो या ओलंपिक्स – हर जगह मणिपुर के खिलाड़ी अव्वल हैं। मुक्केबाजी से लेकर एथलेटिक्स में मणिपुर के खिलाड़ियों ने अपनी अलग पहचान बनाई है।

मणिपुर शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन डोज एडमिनिस्टर करने वाला राज्य

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आज दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे तेज गति से वैक्सीनेशन अभियान भारत में चल रहा है। विगत 21 जून से  प्रधानमंत्री  ने पूरे देश में 18 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के लिए मुफ्त वैक्सीनेशन का एलान किया। जल्द ही मणिपुर शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन डोज एडमिनिस्टर करने वाला राज्य बन जाएगा। मणिपुर में ड्रोन के माध्यम से दूर-दराज क्षेत्रों में वैक्सीन पहुंचाए जा रहे हैं। नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मणिपुर के पहाड़ियों और घाटी में विकास के अंतर को पाटा गया है। इनर लाइन परमिट प्रोग्राम के तहत संस्कृति को सहेजने और परिसंपत्तियों की सुरक्षा की पहल की गई है। इनोवेटिव स्कीम लाने में मणिपुर का पहला स्थान है। घरों में जल आपूर्ति 3 प्रतिशत से बढकर 36 प्रतिशत हो गयी है। सिंचाई की सुविधाा दोगुनी की गयी है। राज्य में अपराध दर में भी भारी गिरावट आई है।

Related Articles

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Latest Articles