-किसानों को किया सचेत, कांग्रेस के दुर्योधन एवं दुशासन के षडयंत्र से रहें सावधान
–कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी धृतराष्ट्र की तरह आंखे बंद कर हैं खामोश
—बीजेपी के महासचिव तरूण चुग ने बोला कांग्रेस पार्टी पर हमला
(खुशबू पाण्डेय)
नई दिल्ली/ टीम डिजिटल : केंद्र सरकार द्वारा पास किए गए किसान बिलों पर सियासत कह रही कांग्रेस पर भाजपा ने आज करारा पलटवार करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दुर्योधन और महासचिव प्रियंका गांधी को दुशासन की संज्ञा दे डाली। साथ ही आरोप लगाया कि ये दोनों कांग्रेस नेता देशभर के किसानों को भ्रामक जानकारी देकर भड़काने का काम कर रहे हैं। भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव तरूण चुघ ने कहा कि कृषि बिलों की सच्चाई जानते हुए भी कांगे्रस अध्यक्ष सोनिया गांधी धृतराष्ट्र की तरह खामोश बैठी हैं। जबकि, उनकी पार्टी के दो नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दुर्योधन एवं दुशासन की तरह षडय़ंत्र कर रहे हैं। भाजपा इसका डटकर मुकाबला करेगी और गांव-गांव जाकर किसानों को बिलों की असलियत समझाएगी। भाजपा नेता तरूण चुघ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार कृषि क्षेत्र को सम़द्व करने और किसानों को सशक्त बनाने के लिए पूरी तरह समर्पित है। किसानों की आय दोगुनी करने और कृषि सुधार के लिए मोदी सकरार ने अनेक कदम उठाए हैं।
भाजपा नेता ने कहा कि 2014 से पहले यूपीए सरकार के पांच साल और उसके बाद एनडीए के पांच साल के आंकड़ों से स्पष्ट पता चलता है कि किसानों की भलाई के लिए मोदी सरकार ने जितने काम किए हैं उतने काम किसी सरकार ने किसानों के लिए नहीं किए हैं। किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य को लेकर चल रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दिशा में अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। स्वामीनाथन आयोग की जिन सिफारिशों को कांग्रेस सरकार ने ठंडे बस्ते में डाल दिया था मोदी सरकार ने उन सिफारिशों को स्वीकार किया है। किसानों के लिए उनकी फसल का उत्पादन लागत का न्युनतम 1.5 गुना एमएसपी निर्धारित करने की घोषणा की। इसके बाद प्रति वर्ष रवी एवं खरीफ फसलों की एमएसपी में लगातार वृद्वि की जा रही है। लेकिन, कांग्रेस पार्टी इन सच्चाई को बर्दाश्त नहीं कर पा रही है। यही कारण है कि कांग्रेस के दुर्योधन एवं दुशासन रोजाना नये-नये षडयंत्र रच रहे हैं। किसानों को ऐसे दुर्योधन एवं दुशासनों से सावधान रहना होगा।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरूण चुघ ने कहा की पंजाब के किसानों को गुमराह किया जा रहा है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह 6 महीने तक 7 स्टार फार्म हाउस से बाहर नहीं आए। नशीली शराब के कारण 100 लोग मर गए पर कैप्टन साहब ने कुछ नहीं किया। जब दलित भाई मर रहे थे तब ना दुर्योधन नजर आए और ना ही दुशासन। आज राहुल गांधी पंजाब में टैक्टर पर लगे सोफे पर बैठक गाडियाली आंसू बहा रहे हैं। साथ ही भोले भाले किसानों को बरगलाने के लिए झूठ बोलने की राजनीति करने आ रहे हैं ।