26.1 C
New Delhi
Tuesday, October 14, 2025

BJP: कोरोना वैक्सीन आने से देश खुश है और कांग्रेस दुखी

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

–भाजपा ने किया वैक्सीन पर सवाल उठाने वालों पर पलटवार
–कहा- दो प्रजाति परेशान है, एक तो कोरोना वायरस और दूसरी कांग्रेस पार्टी
–कांग्रेस और कुछ विपक्षी दल नहीं चाहते भारत आत्मनिर्भर बने : पात्रा

नई दिल्ली /टीम डिजिटल : भारतीय जनता पार्टी ने कोरोना वैसीन को लेकर विपक्षी दलों द्वारा किए जा रहे सवालों पर पलटवार किया है। साथ ही आरोप लगाया कि कांग्रेस एवं कुछ अन्य विपक्षी पार्टियों द्वारा घटिया राजनीति की जा रही है। इससे दु:खद और कष्टदायी कुछ और नहीं हो सकता। भाजपा ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के अभियान से भारत विश्व पटल पर कैसे चमके, इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सतत प्रयासरत हैं, लेकिन कांग्रेस और कुछ विपक्षी दल के रूप में ऐसी शक्तियां मौजूद हैं जो लगातार इस प्रयास में हैं कि भारत आत्मनिर्भर ना हो सके। कांग्रेस सहित ऐसी पार्टियां वैक्सीन को लेकर भी तुच्छ राजनीति कर रही है।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ संबित पात्रा ने कांग्रेस एंड कंपनी की नकारात्मक राजनीति पर करार प्रहार करते हुए इसे कांग्रेस का म्यूटेशन बताया। भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से बातची करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कल स्पष्ट कहा था कि कोविड वैक्सीन पर कांग्रेस और कुछ विपक्षी पार्टियां जो ओछी राजनीति कर रही हैं, वह निंदनीय है। जब भी भारतवर्ष में भारत के वैज्ञानिक और देश के इनोवेटर्स के द्वारा कोई नया आविष्कार होता है, जिससे कि जन-कल्याण होने की संभावना होती है, उस समय कांग्रेस पार्टी और विपक्षी पार्टियां दुखी नजर आती है। ऐसी स्थित में वे ऐसा झूठ और भ्रमजाल फैलाने की साजिश रचती हैं कि देश की उपलब्धि छोटा लगने लगे और इस पर चर्चा गौण हो जाए। उन्होंने कांग्रेस सहित देश की उन तमाम विपक्षी पार्टियों को आत्मचिंतन और आत्म अवलोकन करने की सलाह देते हुए पूछा कि आखिर क्यों ये इस प्रकार का व्यवहार करते हैं कि जिससे वेस्टेड इंटरेस्ट ग्रुप को लाभ हो सके।

यह भी पढें…कोविड-19 वैक्‍सीन रोल आउट : 125 जिलों में वैक्‍सीन देने का पूर्वाभ्‍यास

डॉ पात्रा ने कहा कि आज तमाम विदेशी अखबारों में भारत एम बने वैक्सीन के क्लीनिकल उपयोग की बात प्रकाशित हुई है लेकिन यह भी लिखा हुआ है कि इस पर भारत में ही तरह तरह की बातें चल रही है। आखिर इससे लाभ किसे होगा? इस तरह की बेकार की बातों से लाभ तो विदेशी ताकतों को होगा लेकिन हानि हमारे देश की होगी। हमारे देश के वैज्ञानिकों के आत्मबल एवं आत्मविश्वास पर इसका बुरा असर पड़ेगा जिन्होंने दिन – रात एक करते हुए एक वर्ष के अंदर ही सभी प्रोटोकॉल को पूरा करते हुए इस वैक्सीन का आविष्कार किया है जो दुनिया के तीन चार जन चुने देश ही कर पाए हैं। आखिर कांग्रेस और विपक्ष भारत के वैज्ञानिकों के आत्मबल को, उनके आत्मविश्वास को क्यों तोडऩा चाहती है?
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि देश के वैज्ञानिक बधाई के पात्र हैं, जिन्होंने कोविड को खत्म करने के लिए दो-दो वैक्सीन का निर्माण किया है। यह हिंदुस्तान के लिए अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि है।

यह भी पढें…अब हारेगा कोरोना और जीतेगा इंडिया, ‘कोविशील्ड’ और ‘कोवैक्सीन’ को मंजूरी

इस उपलब्धि पर जब पूरा देश खुश है तो सवाल उठता है कि कांग्रेस पार्टी और कुछ राजनीतिक दल दुखी क्यों हैं? उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं हुआ है कि देश खुश है और कांग्रेस दुखी है। आज दो प्रजाति बहुत परेशान है, एक तो कोरोना वायरस और दूसरी कांग्रेस पार्टी। कांग्रेस किसलिए परेशान है, इसका जवाब कांग्रेस पार्टी को देना पड़ेगा। जहां तक कांग्रेस पार्टी का सवाल है तो समय-समय पर हम ने कांग्रेस को कई म्यूटेंट वैरायटी में बदलते हुए देखा है, उसे एक से एक भयंकर रूप धारण करते हुए देखा है कि समय-समय पर उन्होंने किस प्रकार का भ्रमजाल फैलाने की कोशिश की है।

अखिलेश यादव को हिंदुस्तान पर भरोसा नहीं है : बीजेपी

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला करते हुए डॉ पात्रा ने कहा कि अखिलेश यादव कह रहे हैं कि भाजपा की वैक्सीन नहीं लगवाऊंगा। वैक्सीन क्या किसी पार्टी की होती है? इन्हें हिंदुस्तान पर भरोसा नहीं है। ये किस तरह के व्यक्ति हैं, हम जानना चाहते हैं।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि भारत में यह क्षमता है कि दुनिया के अन्य देश वैक्सीन के निर्माण के लिए भारत से करार कर रहे हैं, उन्हें तो भारत पर भरोसा है लेकिन कांग्रेस सहित हिंदुस्तान के कुछ विपक्षी दलों को देश पर ही भरोसा नहीं है। यह किस प्रकार का गैर जिम्मेदाराना व्यवहार है? यही कारण है कि जनता कांग्रेस को बाहर छोडऩे को मजबूर हो रही है। कांग्रेस से तो उसका घर नहीं संभल रहा और वह चली है वैक्सीन संभालने!

Related Articles

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Latest Articles