HomeNationalBJP: भारत ने अपनी एक इंच भी जमीन सरेंडर नहीं की

BJP: भारत ने अपनी एक इंच भी जमीन सरेंडर नहीं की

–बीजेपी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर किया पलटवार –कहा- आखिर कांग्रेस किस प्रकार की लड़ाई रही है? -मां-बेटे के मन पर 2008 के एमओयू के बाद शायद चीन का कब्जा हुआ है नई दिल्ली / टीम डिजिटल : भारतीय जनता पार्टी (BJP)  ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी और राहुल गाँधी पर पलटवार करते हुए […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

–बीजेपी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर किया पलटवार
–कहा- आखिर कांग्रेस किस प्रकार की लड़ाई रही है?
-मां-बेटे के मन पर 2008 के एमओयू के बाद शायद चीन का कब्जा हुआ है

नई दिल्ली / टीम डिजिटल : भारतीय जनता पार्टी (BJP)  ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी और राहुल गाँधी पर पलटवार करते हुए कई सवाल उठाये हैं। साथ ही कहा कि कांग्रेस देश के जवानों का मनोबल गिराने का काम कर रही है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ संबित पात्रा
ने कांग्रेस अध्यक्ष से सीधा सवाल करते हुए पूछा कि जब देश के सेनाध्यक्ष लेह में भारतीय सेनाओं का उत्साहवद्र्धन कर रहे हों उनका मनोबल बढ़ा रहे हों, उस समय कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में भारतीय सेना के विरोध में यह कहना कि भारत ने अपने क्षेत्र सरेंडर कर दिए, भारत कमजोर पड़ गया क्या कांग्रेस पार्टी सेना से दो-दो हाथ करना चाहती है? आखिर कांग्रेस किस प्रकार की लड़ाई रही है?
डॉ पात्रा ने कांग्रेस अध्यक्ष को कहा कि भारत ने अपनी एक इंच भी जमीन सरेंडर नहीं की है, लेकिन दु:ख का विषय है कि कांग्रेस पार्टी ने अपनी शर्म को सरेंडर कर दिया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस बात पर बयान दे चुके हैं और स्पष्ट कर चुके हैं कि हमारे देश में कोई कब्जा नहीं हुआ है। कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि हमारे देश पर तो चीन ने कोई कब्जा नहीं किया है, अगर कब्जा हुआ भी है तो मां-बेटे के मन पर 2008 के एमओयू के बाद शायद चीन का कब्जा हुआ है।

- Advertisement -

डॉ पात्रा ने कहा कि चीन को लेकर भारत पर हमला करना, भ्रामक चीजें फैलाना, झूठ बोलना ये कांग्रेस की नीति बन चुकी है। चीन को लेकर हर तरह की साजिश, देश की मिट्टी पर, जिस तरह आजकल सोनिया जी और राहुल गांधी कर रहे हैं, ये बेहद दुखद है।
उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा पर न तो कोई राजनीति होनी चाहिए और न ही कोई कंप्रोमाइज। डॉ पात्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा की देश पर जब भी कोई संकट आता है तो कांग्रेस इसका उपयोग लॉन्चिंग पैड के रूप में करने से पीछे नहीं हटती. आज पूरा देश कोरोना के खिलाफ लड़ रहा है। इस पर जिस तरह की राजनीति कांग्रेस ने की, वो कोरोना वॉरियर्स की हिम्मत को तोडऩे की कोशिश है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

-Advertisement-

Latest News