HomeNationalमोदी सरकार के 39 केंद्रीय मंत्रियों को जनता ने दिया आर्शीवाद, मिला...

मोदी सरकार के 39 केंद्रीय मंत्रियों को जनता ने दिया आर्शीवाद, मिला ऐतिहासिक समर्थन

–देश के सर्वांगीण विकास के लिए मोदी सरकार प्रतिबद्व : जेपी नड्डा -भाजपा समाज को जोडऩे का काम किया है, विपक्ष ने तोडऩे का : डॉ सुधांशु त्रिवेदी -14 दिनों की यात्रा ने 24 हजार किलोमीटर दूरी तय की -215 लोकसभा क्षेत्रों को कवर किया, 5 हजार कार्यक्रम किये गए -देश के 19 प्रदेशों, 265 […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

–देश के सर्वांगीण विकास के लिए मोदी सरकार प्रतिबद्व : जेपी नड्डा
-भाजपा समाज को जोडऩे का काम किया है, विपक्ष ने तोडऩे का : डॉ सुधांशु त्रिवेदी
-14 दिनों की यात्रा ने 24 हजार किलोमीटर दूरी तय की
-215 लोकसभा क्षेत्रों को कवर किया, 5 हजार कार्यक्रम किये गए
-देश के 19 प्रदेशों, 265 जिलों से होकर गुजरी जन आर्शीवाद यात्रा

नई दिल्ली /नेशनल ब्यूरो : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 39 केंद्रीय मंत्रिमंडल के नवनियुक्त मंत्रियों की जन आर्शीवाद यात्रा की सफलता से पार्टी गदगद है। आर्शीवाद यात्रा को देशभर में ऐतिहासिक सर्मथन और आर्शीवाद मिला है। भाजपा ने इसका श्रेय देश की जनता को देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सरकार देश के सर्वांगीण विकास जन कल्याण और राष्ट्र की सुरक्षा एवं समृद्वि के लिए कृतसंकल्पित एवं प्रतिबद्व है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज यहां कहा कि स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त से आरंभ होकर 28 अगस्त तक, 14 दिन चले अभूतपूर्व ‘जन-आशीर्वाद यात्रा ने 24,000 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की। इस दौरान 5,000 से अधिक कार्यक्रम आयोजित किये गए। ये कार्यक्रम उम्मीद से कहीं अधिक सफल रहे।

- Advertisement -

जेपी नड्डा ने कहा कि इस यात्रा ने लगभग 215 (सवा दो सौ) लोक सभा क्षेत्रों को कवर किया। यह यात्रा देश के 19 प्रदेशों और 265 जिलों से होकर गुजरी और इस दौरान इसने लगभग 24,173 किलोमीटर की दूरी तय की। जबकि उम्मीद थी कि हम 18,000 किमी की दूरी इस यात्रा में तय करेंगे। जन-आशीर्वाद यात्रा के दौरान लगभग 2000 कार्यक्रम प्रस्तावित थे लेकिन जनता के अपार समर्थन, आशीर्वाद और भागीदारी के बल पर यात्रा में 5,000 से अधिक कार्यक्रम आयोजित हुए। लाखों लोगों ने इसमें भाग लिया।
भारतीय जनता पार्टी (BJP)के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सांसद डॉ सुधांशु त्रिवेदी ने भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने जन-आशीर्वाद यात्रा के अपेक्षा से कहीं अधिक सफलतापूर्वक सम्पन्न होने पर देश की जनता, पार्टी कार्यकर्ताओं, सभी मंत्रियों और इस यात्रा के संयोजकों को बधाई दी है।
त्रिवेदी ने कहा कि जन-आशीर्वाद यात्रा की सफलता से डर कर कई विपक्षी पार्टियों ने इसमें विघ्न-बाधाएं उत्पन्न करने की कोशिशें की, लेकिन जनता ने इन विपक्षी पार्टियों को नकार दिया। केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के साथ महाराष्ट्र में क्या हुआ, यह सबने देखा।

भाजपा नेता ने कहा कि विपक्ष ने समाज में फूट डाल कर, समाज के वर्गों में विभेद करके और वैमनस्य के बीज डाल कर वोट हड़पने का काम किया है। जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के आधार पर विकास की राजनीति की है। भाजपा समाज को जोडऩे का काम किया है, विपक्ष ने तोडऩे का।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि पीएम मोदी ने अपने मंत्रिमंडल में क्षेत्र, आयु, वर्ग, समुदाय, भाषा, धर्म, पंथ एवं समाज को सामान अवसर दे दिया है। यात्रा के दौरान आजादी के वीर शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्थलों को भी स्पर्श किया गया और समाज के हर वर्ग को जोडऩे का संदेश देते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों एवं लोक-कल्याणकारी योजनाओं को जनता से साझा किया गया। बता दें कि यात्रा को सुचारू रूप से चलाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ के नेतृत्व में सात सदस्यीय टीम का गठन किया था। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एम चुबा आओ, राष्ट्रीय सचिव अरविंद मेनन, राष्ट्रीय सचिव सुनील देवधर, राष्ट्रीय सचिव सत्या, राष्ट्रीय सचिव पंकजा मुंडे और राष्ट्रीय सचिव विनोद सोनकर शामिल थे।

- Advertisement -
-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

-Advertisement-

Latest News