33.1 C
New Delhi
Sunday, September 14, 2025

MP में BJP का बड़ा दांव, 3 केंद्रीय मंत्रियों समेत 7 सांसदों को मैदान में उतारा

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली/ खुशबू पांडेय : भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सोमवार को बडा फैसला लिया है। पार्टी ने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी की है। इसमें 39 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है। खास बात ये है कि बीजेपी ने इस लिस्ट में तीन केंद्रीय मंत्रियों साहित 7 सांसदों को मैदान में उतारा है। इनमें मुरैना की दिमनी सीट से केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, नरसिंहपुर सीट से प्रह्लाद सिंह पटेल और निवास से फग्गन सिंह कुलस्ते को प्रत्याशी बनाया गया है। इसके अलावा बीजेपी अपने चार सांसदों को भी विधानसभा चुनाव लड़ा रही है। जबलपुर पश्चिम से राकेश सिंह, सतना से गणेश सिंह, सीधी से रीति पाठक और गाडरवारा से उदय प्रताप सिंह को प्रत्याशी बनाया है।

मध्य प्रदेश में बीजेपी उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी,39 नामों का ऐलान
—मुरैना की दिमनी सीट से चुनाव लडेंगे केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर
—भाजपा ने 7 पूर्व विधायकों को मैदान में उतारा, सिंधिया समर्थक का टिकट कटा
—बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय इंदौर से लडेंगे चुनाव  

बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को इंदौर विधानसभा क्रमांक 1 से चुनाव लडेंगे। छिंदवाड़ा से विवेक बंटी साहू को उतारा गया है। इससे पहले बीजेपी ने पहली सूची में 39 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी।
भाजपा ने 7 पूर्व विधायकों को भी मैदान में उतार दिया है। इसमें श्योपुर से बीजेपी के पूर्व विधायक दुर्गालाल विजय, मुरैना से रघुराज कंसाना, सेंवढ़ा से प्रदीप अग्रवाल, डबरा से इमरती देवी, करैरा से रमेश खटीक, कोतमा से दिलीप जायसवाल, सिहावल विश्वामित्र पाठक, जुन्नारदेव से नत्थन शाह, खिलचीपुर से हजारी लाल दांगी, थांदला से कल सिंह भाबर, देपालपुर से मनोज पटेल, सैलाना से संगीता चारेल हैं।
बीजेपी ने कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के गढ़ राघौगढ़ में हीरेन्द्र सिंह बंटी को उम्मीदवार बनाया है। इनके पिता मूल सिंह विधायक रह चुके हैं। हीरेन्द्र भी दिग्विजय के करीबी रहे हैं। ये डेढ़ साल पहले ही बीजेपी में शामिल हुए थे। अभी राघौगढ़ में दिग्विजय सिहं के बेटे जयवर्धन सिंह कांग्रेस से विधायक है।
भाजपा ने सतना जिले की मैहर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी का टिकट कटा है। बीजेपी ने यहां से श्रीकांत चतुर्वेदी को अपना प्रत्याशी बनाया है। नारायण त्रिपाठी कुछ दिन पहले ही अपनी अलग पार्टी बन चुके हैं। हालांकि अभी घोषित तौर पर भाजपा से अलग नहीं हुए थे। जबकि सीधी विधानसभा सीट से वर्तमान बीजेपी विधायक केदारनाथ शुक्ला का टिकट काट दिया गया है। उनकी जगह सीधी से सांसद रीति पाठक को प्रत्याशी बनाया गया है। खास बात यह है कि करैरा से सिंधिया समर्थक जसवंत जाटव का टिकट कट गया है। 2018 में ये कांग्रेस विधायक चुने गए थे। सिंधिया के साथ भाजपा में आए और 2020 का चुनाव प्रगीलाल से हार गए थे। इस बार इनका टिकट काट दिया गया है। भाजपा ने यहां से रमेश खटीक को प्रत्याशी बनाया है, हालांकि मुरैना से सिंधिया समर्थक रघुराज कंसाना और डबरा से इमरती देवी को टिकट मिल गया है। इसके अलावा सिंधिया के करीबी मोहन सिंह राठौर को भितरवार सीट से टिकट दिया गया है।
भाजपा सूत्रों के मुताबिक बाकी बची सीटों पर बहुत जल्द प्रत्याशी उतारे जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Latest Articles