21.1 C
New Delhi
Friday, February 13, 2026

BJP के हिमाचल प्रदेश के सांसद रामस्वरूप शर्मा की संदिग्ध मौत, खुदकुशी की आशंका

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

—सरकारी आवास पर फंदे से लटका मिला सांसद का शव
—बीजेपी ने बुलाई संसदीय बोर्ड की बैठक को कैंसिल किया
—शिवसेना के सांसद विनायक राउत ने मौत के मामले की जांच की मांग की
—प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह, जेपी नडडा सहित पूरी भाजपा ने शोक जताया

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल : भारतीय जनता पार्टी के लिए एक बुरी खबर है। पार्टी के हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से सांसद रामस्वरूप शर्मा दिल्ली स्थित अपने सरकारी आवास पर मृत पाए गए हैं। उनका शव फंदे से लटका पाया गया और कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने उनके खुदकुशी करने की आशंका जताई है। पुलिस ने बताया कि उन्हें स्टाफ की ओर से कॉल किया गया था। उनका शव कमरे में फंदे से लटका हुआ था और दरवाजा अंदर से बंद था। उनकी मौत की जानकारी मिलते ही केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बुधवार को बताया कि वह सुबह अपने सरकारी आवास पर मृत मिले हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। रामस्वरूप शर्मा 2014 में पहली बार मंडी लोकसभा सीट से सांसद चुने गए थे।

इसके बाद 2019 में एक बार फिर से चुनाव जीतकर वह संसद पहुंचे थे। आरएसएस के बैकग्राउंड से आने वाले रामस्वरूप शर्मा को उनकी सादगी के लिए जाना जाता था। सांसद के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी बीजेपी ने आज संसदीय बोर्ड की मीटिंग बुलाई थी, जिसे राम स्वरूप शर्मा की मौत के बाद कैंसल कर दिया गया है।
1958 में हिमाचल प्रदेश के मंडी में जन्मे राम स्वरूप शर्मा विदेश मामलों की संसदीय समिति का भी हिस्सा थे। परिवार में उनकी पत्नी और तीन बेटे हैं। बता दें कि बीते महीने ही दादर एवं नागर हवेली के सांसद मोहन डेलकर का शव भी मरीन ड्राइव के पास एक होटल से मिला था। पुलिस ने उनके आत्महत्या का संदेह जताया था। यही नहीं उनके कमरे से एक सुसाइड नोटिस भी बरामद हुआ था।

बीजेपी सांसद की मौत की शिवसेना सांसद ने जांच की मांग की है। सांसद राम स्वरूप शर्मा और पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए दोपहर 1 बजे तक के लिए संसद की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है। यही नहीं शिवसेना के सांसद विनायक राउत ने राम स्वरूप शर्मा की मौत के मामले की जांच कराए जाने की मांग की है और लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव दिया है।

इस घटना से बीजेपी दुखी है। साथ ही हिमाचल प्रदेश भाजपा ईकाई ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है। सांसद के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नडडा सहित समूची भाजपा ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने गहरा शोक जताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी सांसद राम स्वरूप शर्मा के निधन पर गहरा शोक जताया है साथ ही उन्हें एक समर्पित नेता करार दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि जो हमेशा लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए प्रतिबद्ध थे। उन्होंने समाज की भलाई के लिए अथक प्रयास किया। उनके असामयिक और दुर्भाग्यपूर्ण निधन से पीड़ा हुई। इस दुख की घड़ी में मेरे विचार उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं। शांति।

Related News

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Latest News