HomeNationalBJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक 7 को, UP विधानसभा चुनाव एजेंडे में...

BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक 7 को, UP विधानसभा चुनाव एजेंडे में टॉप पर होंगे

–जेपी नडडा करेंगे उदघाटन, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे समापन नई दिल्ली /नेशनल ब्यूरो : भारतीय जनता पार्टी (BJP) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक तीन दिन बाद दिल्ली में होने जा रही है। बैठक में उत्तर प्रदेश सहित छह राज्यों में 3 महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव और सामयिक मुद्दों पर चर्चा होगी। साथ ही हाल […]

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

–जेपी नडडा करेंगे उदघाटन, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे समापन

नई दिल्ली /नेशनल ब्यूरो : भारतीय जनता पार्टी (BJP) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक तीन दिन बाद दिल्ली में होने जा रही है। बैठक में उत्तर प्रदेश सहित छह राज्यों में 3 महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव और सामयिक मुद्दों पर चर्चा होगी। साथ ही हाल ही में हुए उपचुनावों में भाजपा को मिली करारी हार पर भी मंथन किया जाएगा। जगत प्रकाश नड्डा के पार्टी अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की यह पहली बैठक होगी। इस बावत भाजपा ने अपनी सभी राज्य इकाइयों को विशेष पत्र भेजा है। पत्र में कहा कि कोविड-19 प्रोटोकॉल के मद्देनजर, सभी प्रदेश अध्यक्ष, राज्य महासचिव (संगठन) और उस संबंधित राज्य के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य अपने-अपने राज्य पार्टी कार्यालयों से डिजिटल रूप से बैठक में भाग लेंगे। राष्ट्रीय पदाधिकारी, केंद्रीय मंत्री और दिल्ली के नेता जो राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य हैं, वे सात नवंबर को यहां एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में प्रत्यक्ष रूप से बैठक में भाग लेंगे। इसमें कहा गया है, एजेंडा में आगामी विधानसभा चुनावों और अन्य सामयिक मुद्दों पर चर्चा शामिल है। सात राज्यों के विधानसभा चुनाव 2022 में प्रस्तावित है। पांच राज्यों -उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में अगले साल की शुरुआत में चुनाव होंगे, जबकि हिमाचल प्रदेश और गुजरात में चुनाव साल के अंत दिसम्बर में होंगे। पंजाब को छोड़कर इन सभी राज्यों में भाजपा सत्ता में है। एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक नड्डा के अध्यक्षीय भाषण से शुरू होगी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समापन भाषण के साथ समाप्त होगी। बैठक में राजनीतिक, आर्थिक प्रस्ताव भी पास होंगे।
सूत्रों के मुताबिक हाल ही में हुए कई राज्यों में उपचुनाव में सतााधारी राज्य हिमाचल प्रदेश में भाजपा को बड़ी निराशा हाथ लगी है। एक लोकसभा एंव 3 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने क्लीन स्वीप कर दिया है। इसी प्रकार राजस्थान में हुए उपचुनाव में भी भाजपा की पराजय हो गई है। असम और मध्य प्रदेश ने भाजपा की इज्जत बचा ली है। इसको लेकर भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मंथन होगा, ऐसा संकेत मिल रहा है।

- Advertisement -

Related News

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

-Advertisement-

Latest News