24.1 C
New Delhi
Wednesday, February 11, 2026

BJP राष्ट्रीय कार्यकारिणी : गरीबों की सरकार है मोदी सरकार

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

हैदराबाद /प्रज्ञा शर्मा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में आज यहां भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी शुरू हुई। प्रधानमंत्री मोदी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इसका शुभारंभ किया। भाजपा के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने बीते 8 वर्ष के दौरान देश के शोषित पीड़ित वंचित समुदाय के करोड़ों लोगों के आर्थिक, सामाजिक सशक्तिकरण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की। साथ ही कहा कि साथ ही कहा कि मोदी सरकार के भ्रष्टाचार रहित गरीब कल्याण योजना आधारित सुशासन से कुंठित भ्रष्टाचार में पनपे राजनीतिक दल हर प्रकार से बाधा उत्पन्न करने की कोशिश कर रहे हैं।

—पीएम मोदी की मौजूदगी में भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी शुरू
—राजनाथ सिंह, अमित शाह सहित सभी केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री मौजूद
—मोदी का विरोध करते-करते विपक्ष देश के विरोध पर उतारू हो गया
—भ्रष्टाचार में पनपे राजनीतिक दल उत्पन्न कर रहें हैं बाधा
—भाजपा ने मोदी सरकार के 8 साल की सफलताओं का खाका पेश किया

विपक्ष पर हमला बोलते हुए नड्डा ने कहा कि देशहित के लिए जरूरी सुधारों अटकाना, लटकाना और भटकाना- यही विपक्ष का उद्देश्य रह गया है। दुर्भाग्य की बात यह है कि भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विरोध करते-करते विपक्ष अब देश के विरोध पर उतारू हो गया है। कार्यकारिणी बैठक में प्रधानमंत्री मोदी के अलावा रक्षामंत्री राजनाथ, गृह मंत्री अमित शाह सहित सभी केंद्रीय मंत्री, सभी भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, उपमुख्यमंत्री, पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी सहित कुल 340 डेलीगेट मौजूद रहे।

जेपी नड्डा ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन के दौरान पीएम मोदी के 8 वर्ष के कार्यकाल में गरीब कल्याण की उनकी प्रशासनिक योजनाओं, सामाजिक उत्थान की उनकी राष्ट्रवादी सोच और सशक्त भारत के निर्माण के उनके संकल्प का अभिनंदन किया। साथ ही कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंतोदय पर चलने वाली सरकार की विभिन्न योजनाओं से अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को लाभ हुआ। इसके अलावा नरेन्द्र मोदी की सरकार ने गरीबों का उत्थान, महिलाओं का कल्याण और देश के युवाओं की विकास में भागीदारी के लिए जो प्रयास किया। जेपी नड्डा ने तारीफ गरीबों के उत्थान, राष्ट्रवादी सोच और सशक्त भारत के निर्माण के संकल्प का अभिनंदन किया।
इस मौके पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद करते हुए कहा कि उनका कहना था कि इस देश में दो निशान और दो विधान नहीं चलेंगे। जिसके लिए उन्होंने अपने प्राणों की आहूति दी। उस संकल्प को नरेन्द्र मोदी की सरकार ने धारा 370 हटाकर संविधान की मर्यादा के अंदर पूरा किया। पंडित दीन दयाल उपाध्याय ने अन्त्योदय को अपना मूल लक्ष्य बनाया था। नरेन्द्र मोदी की सरकार ने अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक विकास की बयार पहुंचाई।
जेपी नडडा ने अध्यक्षीय संबोधन में जनधन योजना का विशेष तौर पर उल्लेख किया गया। जिसके तहत 45 करोड़ से ज्यादा लोगों को आर्थिक रुप से सशक्त किया गया। नरेन्द्र मोदी सरकार ने सामाजिक सुरक्षा के उन कार्यों का विशेष रुप से उल्लेख किया। जिसके तहत 1 रुपए में जीवन बीमा, किसान सम्मान निधि का योगदान, देश के अनुसूचित जाति जनजाति समुदाय को सशक्त करने में सरकार की योजनाओं का बड़ा योगदान रहा। उन्होंने कहा कि भारत इकलौता देश है,जहां 80 करोड़ नागरिकों को पिछले 25 महीने से मुफ्त राशन पहुंचाया जा रहा है। जिससे समाज के गरीब तबके को महामारी से जूझने के दौरान भुखमरी का सामना ना करना पड़े। महामारी के दौर में कोविड वैक्सीनेशन में भारत का अभूतपूर्व योगदान रहा। जिसे पूरी दुनिया ने सराहा।
जेपी नडडा ने कहा कि राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार के तौर पर द्रौपदी मुर्मु का चयन जनजातीय समुदाय और महिला वर्ग के प्रति भाजपा के समर्पण को दिखाता है। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लगातार पिछले 20 साल तक संवैधानिक पद पर रहते हुए समाज के कल्याण और गरीबों के उत्थान के लिए जितने भी कार्य किए। वह पार्टी के लिए प्रेरणा है। इस मौके पर भाजपा प्रमुख ने यूपी, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में जीत के लिए उन प्रदेशों की जनता के प्रति आभार जताया। साथ ही कहा कि समाज कल्याण का संकल्प लेकर भाजपा की राष्ट्रीय और प्रदेश सरकारें काम कर रही हैं। लेकिन विपक्ष जनहित की योजनाओं में बाधा उत्पन्न कर रहा है।
इस मौके पर जम्मू कश्मीर, बंगाल और केरल का जिक्र किया गया, जहां भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपने प्राणों की आहूति दी है। कश्मीर में भाजपा कार्यकर्ता अलगाववाद का सामना पूरे संकल्प के साथ करता है। इन तीनों प्रदेशों के कार्यकर्ताओं के शौर्य और बलिदान को नमन किया गया। डिजिटल इंडिया की योजनाएं सफल हुईं, गति शक्ति के माध्यम से तेजी से सामान पहुंचाने की व्यवस्था की गई, महिला कल्याण के लिए 11 करोड़ शौचालय बनाए गए। लेकिन अफसोस की बात है कि विपक्ष के द्वारा कोविड वैक्सीनेशन जैसे जनहित के कार्यक्रम को बदनाम करने की कोशिश की गई।

BJP राज्यों में निरंतर आगे बढ़ रही

पश्चिम बंगाल, केरल और जम्मू-कश्मीर में काफी कठिन परिस्थितियों में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता विचारधारा की लड़ाई लड़ रहे हैं। विपरीत परिस्थितियों में काम करते हुए भी भारतीय जनता पार्टी इन राज्यों में निरंतर आगे बढ़ रही है।
भाजपा अध्यक्ष जेपी नडडा ने अध्यक्षीय भाषण में विपक्ष को कटघरे में खडे करते हुए सीधा हमला बोला। साथ ही कहा कि विपक्ष ने सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक पर जनता को गुमराह किया। विपक्ष ने लद्दाख और डोकलाम पर जनता को गुमराह किया। विपक्ष ने राफेल पर जनता को गुमराह किया।

Related News

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Latest News