HomeNationalBSF ने 'ग्रीनिंग द नेशन’के तहत पौधारोपण का बनाया रिकार्ड

BSF ने ‘ग्रीनिंग द नेशन’के तहत पौधारोपण का बनाया रिकार्ड

—दिल्ली सहित देश के 17 राज्यों में 2.5 लाख से अधिक पौधे लगाए —सीमा सुरक्षा बल ने देशभर में चलाया वृक्षारोपण अभियान —बीएसएफ के महानिदेशक एसएस देसवाल ने किया श्रीगणेश नई दिल्ली / टीम डिजिटल : सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक एस एस देसवाल ने आज 95 वी वाहिनी सीमा सुरक्षा बल, भोंडसी, गुरुग्राम के […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

—दिल्ली सहित देश के 17 राज्यों में 2.5 लाख से अधिक पौधे लगाए
—सीमा सुरक्षा बल ने देशभर में चलाया वृक्षारोपण अभियान
—बीएसएफ के महानिदेशक एसएस देसवाल ने किया श्रीगणेश

नई दिल्ली / टीम डिजिटल : सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक एस एस देसवाल ने आज 95 वी वाहिनी सीमा सुरक्षा बल, भोंडसी, गुरुग्राम के परिसर में अखिल भारतीय वृक्षारोपण अभियान का नेतृत्व किया। ‘ग्रीनिंग द नेशन’ का एक ठोस प्रयास में, देश भर के सभी परिसरों में सीमा प्रहारियों ने इस अभियान के दौरान 2.5 लाख से अधिक पौधे लगाए।

सीमा सुरक्षा बल, भारत की प्रथम रक्षा पंक्ति, पर्यावरण की रक्षा तथा हमारी भावी पीढ़ियों को बेहतर भविष्य विरासत में देने की शानदार परंपरा स्थापित करने की इच्छा से प्रेरित है। इसी प्रयास में हम देश और सीमावर्ती क्षेत्रों में हमारे सभी संस्थानों में नियमित रूप से वृक्षारोपण अभियान लगातार जारी रखते हैं। गृह मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार, 17 राज्यों में फैले सभी सीमा सुरक्षा बल प्रतिष्ठानों में विश्व पर्यावरण दिवस यानी 5 जून 2020 से ही वृक्षारोपण अभियान लगातार जारी है।

- Advertisement -


बीएसएफ प्रवक्ता के मुताबिक वर्तमान में सीमा सुरक्षा बल के सीमांतों और संस्थानों द्वारा देश के विभिन्न राज्यों में 2,50,538 पौधे लगाए गए। इसमेें जम्मू में 35600, श्रीनगर में 1000, पंजाब में 15740, राजस्थान में 51000, गुजरात में 32000, पश्चिम बंगाल में 20500, असम में 15000, मेघालय में 10000, त्रिपुरा में 6000, छत्तीसगढ़ में 20,000, ओडिशा में 8000, नई दिल्ली में 6500, मध्य प्रदेश में 17748, झारखंड में 10000, महाराष्ट्र में 500, मणिपुर में 450 एवं कर्नाटक में 500 पौधे रोपे गए।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

-Advertisement-

Latest News