11.1 C
New Delhi
Sunday, January 18, 2026

हज यात्रा कैंसिल, इस वर्ष हज नहीं जाएंगे भारतीय मुसलमान

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

–कोरोना महामारी के चलते हज यात्रा कैंसिल, केंद्र सरकार ने लिया फैसला
— हज यात्रा 2020 के लिए अब तक 2 लाख 13 हजार लोगों ने आवेदन किया
 -सऊदी अरब प्रशासन ने भारतीय मुसलमानों को  हज पर न भेजने की दी थी सलाह

नई दिल्ली / टीम डिजिटल : कोरोना महामारी के चलते इस बार हज यात्रा नहीं होगी।  भारतीय मुसलमान हज यात्रा पर सऊदी अरब नहीं जायेंगे। अब तक हज 2020 के लिए 2 लाख 13 हजार आवेदन किया गया है।भारत सरकार सभी आवेदकों द्वारा जमा कराया गया पूरा पैसा बिना किसी कटौती के तत्काल वापस करेगी। इस की प्रक्रिया आज से ही शुरू कर दी गई है। यह पैसा ऑनलाइन डीबीटी के जरिये आवेदकों के खाते में भेजा जायेगा।


बता दें कि सऊदी अरब के हज और उमराह मंत्री हिज एक्सेलेंसी डॉ. मुहम्मद सालेह बिन ताहेर बेन्तेन  से हुई बातचीत के बाद भारत सरकार ने यह फैसला लिया है।  इसकी पुष्टि केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने की है। सऊदी अरब ने भारत सरकार को  कोरोना महामारी के चलते इस बार हज  में भारत से जाने वाले हज यात्रियों को ना भेजने का सुझाव दिया है।
बता दें कि  पिछले साल यानी वर्ष  2019 में 2 लाख भारतीय मुसलमान हज यात्रा पर गए थे इसमें 50 प्रतिशत महिलाएं शामिल थी। इसके अतिरिक्त मोदी सरकार के अंतरगर्त 2018
में शुरू की गई बिना मेहरम महिलाओं को हज पर जाने की प्रक्रिया के तहत अब तक बिना मेहरम के हज पर जाने वाली महिलाओं की संख्या 3040 हो चुकी है।

इस बाबत केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि  कोरोना की गंभीर चुनौतियों से पूरी दुनिया प्रभावित है, सऊदी अरब में भी इसका असर देखा जा रहा है। नकवी ने कहा कि सऊदी अरब सरकार के निर्णय का सम्मान करते हुए, हालात के मद्देनजर लोगों की सेहत-सलामती को प्राथमिकता देते हुए, यह फैसला किया गया है कि हज के लिए भारतीय मुसलमान सऊदी अरब नहीं जायेंगे।


इस वर्ष भी 2300 से अधिक मुस्लिम महिलाओं ने बिना मेहरम (पुरुष रिश्तेदार) के हज पर जाने के लिए आवेदन किया था, इन महिलाओं को हज 2021 में इसी आवेदन के आधार पर हज यात्रा पर भेजा जायेगा, साथ ही अगले वर्ष भी जो महिलाएं बिना मेहरम हज यात्रा हेतु नया आवेदन करेंगी उन सभी को भी हज यात्रा पर भेजा जायेगा।
गौरतलब है कि कल देर रात सऊदी अरब हज एवं उमराह मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि वैश्विक कोरोना महामारी के चलते धार्मिक स्थलों पर भीड़ भाड़ वाले कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया गया है। यह निर्णय लिया गया है कि विभिन्न देशों के जो लोग इस समय सऊदी अरब में रह रहे हैं उन्ही द्वारा बहुत सिमित संख्या में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए हज किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Latest News