11.1 C
New Delhi
Tuesday, January 27, 2026

अंतरराष्ट्रीय शूटर श्रेयसी सिंह हुई भाजपाई, थामा BJP का दामन

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

– पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की बेटी हैं श्रेयसी सिंह
–भाजपा अध्यक्ष से मुलाकात के बाद भूपेंद्र यादव ने कराया ज्वाइन

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल : पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की बेटी श्रेयसी सिंह आज भाजपाई हो गई। श्रेयसी रविवार को भाजपा के दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में भाजपा का दामन थामा। श्रेयसी अंतरराष्ट्रीय शूटर और कॉमनवेल्थ गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता भी रह चुकी हैं। उनके पिता के निधन के बाद उनकी मां पुतुल सिंह भी सांसद रही हैं। भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव ने उन्हें सदस्यता दिलाई। इस मौके पर बिहार के चुनाव प्रभारी देवेंद्र फर्डविस, वरिष्ठ नेता व बिहार सरकार में मंत्री प्रेम कुमार, श्रेयसी की मां व पूर्व सांसद पुतुल कुमारी भी इस दौरान मौजूद रहीं। इससे पहले श्रेयसी ने भाजपा के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात कर आर्शीवाद भी लिया। माना जा रहा है कि श्रेयसी बिहार के विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमा सकती हैं। पार्टी उन्हें उम्मीदवार बनाने के मूड में है।


श्रेयसी सिंह के भाजपा में शामिल होने की चर्चा भी लंबे समय थी, जिसपर आज मुहर लग गयी। माना ये जा रहा है कि श्रेयसी अमरपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी और इसलिए उन्हें पार्टी में शामिल कराया जा रहा है। पहले इस बात की चर्चा थी कि श्रेयसी सिंह तथा उनकी मां व पूर्व सांसद पुतुल सिंह राष्ट्रीय जनता दल में शामिल होने वाली हैं।
इसके साथ ही पूर्व सांसद और श्रेयसी सिंह की मां पुतुल कुमारी की भी भाजपा में वापसी हो गई। हालांकि उन्हें सदस्यता नहीं दिलानी होगी क्योंकि पुतुल कुमारी पहले से ही भाजपा में रही हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा से बागी होकर निर्दलीय के तौर पर लोकसभा चुनाव लड़ा था, जिसकी वजह से उन्हें पार्टी से निलंबित किया गया था। इसी वजह आज उनकी सिर्फ निलंबन वापसी के साथ ही भाजपा में फिर से वापसी गई।
बता दें कि श्रेयसी नेशनल शूटर हैं। 2018 के राष्ट्र मंडल खेलों में वह स्वर्ण पदक जीती थीं। इससे पहले ग्लासगो में हुए 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में निशानेबाजी की डबल ट्रैप स्पर्धा में रजत पदक जीता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Latest News